गरबा पंडाल में मोहसिन खान ने फेंके अंडे, ठाणे में भारी बवाल! इलाके में भारी पुलिसबल तैनात

Thane News: मोहसिन खान नाम का व्यक्ति महोत्सव के शोर से परेशान था। उसने पुलिस से कार्यक्रम बंद करने की शिकायत की थी। आरोप है कि बाद में 16वीं मंजिल से उसने महोत्सव में अंडे फेंक दिए।
Garba Dance
गरबा महोत्व की फाइल फोटो (सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mumbai News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा रोड इलाके में नवरात्रि पर्व के गरबा कार्यक्रम के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यह घटना 30 सितंबर (मंगलवार) रात को काशीगांव स्थित जेपी नॉर्थ गार्डन सिटी सोसाइटी में आयोजित सार्वजनिक गरबा महोत्सव के दौरान हुई, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा अंडा फेंकने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, रात करीब 10:30 से 11 बजे के बीच, एस्टेला बिल्डिंग में रहने वाले मोहसिन खान नामक व्यक्ति पर यह आरोप लगा कि उसने पहले गरबा स्थल पर डेसिबल लेवल जांचने के बहाने पहुंचकर वीडियो रिकॉर्डिंग की, फिर पुलिस को कार्यक्रम रोकने की शिकायत की। इसके बाद आरोप है कि उसी ने सोसाइटी की 16वीं मंजिल से गरबा स्थल पर अंडा फेंका, जिससे महोत्सव का माहौल खराब हो गया।

टूटा हुआ अंडा मिलने पर भड़के लोग

घटना के बाद जब दो महिला पुलिसकर्मियों को अंडे के अवशेष मिले, तो गरबा में मौजूद लोग गुस्से में आ गए। बड़ी संख्या में नागरिक काशीगांव पुलिस स्टेशन पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने दर्ज की FIR

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मोहसिन खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 300 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही सोसाइटी और उसके आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में रहे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com