- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Burglary At Tumsar Bapera Highway Jewelry And Cash Stolen From Locked House
तुमसर-बपेरा हाईवे पर सनसनी: बंद मकान से लाखों के जेवरात और नकदी पार, जांच में जुटी सिहोरा पुलिस
Bhandara Crime News: तुमसर के रनेरा गांव में शनिवार रात चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर 4 तोला सोना, चांदी और 20 हजार की नकदी चुरा ली। पुलिस डॉग स्क्वायड की मदद से मामले की जांच कर रही है।

Bhandara Highway Robbery: तुमसर तहसील के रनेरा गांव में शनिवार, 25 अप्रैल की रात अज्ञात चोरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी है। चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए वहां से करीब 4 तोला सोना, चांदी और नकद राशि पार कर दी। इस घटना के बाद से क्षेत्र के ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल व्याप्त है। शरद पटले का मकान तुमसरबपेरा महामार्ग पर सिलेगांव मोड़ के पास स्थित है।
शनिवार रात पटले परिवार किसी निजी काम से घर में ताला लगाकर बाहर गया हुआ था। मकान हाईवे के किनारे और थोड़ा अलगथलग होने के कारण चोरों ने सुनसान पाकर रात करीब 10:30 बजे घर का ताला तोड़ दिया। घर के भीतर अलमारी और तिजोरी को खंगालते हुए चोरों ने वहां रखी 30 साल पुरानी दो सोने की पाटली, वजन लगभग 4 तोला, 250 ग्राम चांदी के जेवरात और 20 हजार रुपये की नकद राशि पर हाथ साफ कर दिया।
जब शरद पटले वापस घर लौटे, तो उन्हें मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल सिहोरा पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वायड की मदद से सुराग जुटाने का प्रयास किया।
सम्बंधित ख़बरें
विधायक वरुण सरदेसाई ने बीएमसी आयुक्त से की मुलाकात, सैटिस परियोजना को मिली हरी झंडी
NEET Paper Leak: छत्रपति संभाजीनगर में AIMIM का जोरदार प्रदर्शन; इम्तियाज जलील ने की सरकार से मुआवजे की मांग
मानसून पूर्व दुरुस्त होगी छत्रपति संभाजीनगर की बिजली व्यवस्था; मंत्री अतुल सावे ने दिए सख्त निर्देश
नक्षलवाद पर अंतिम प्रहार, गड़चिरोली पुलिस ने बिना एक भी गोली चलाए 8 नक्सलियों को दबोचा, हथियारों का जखीरा जब्त
विभिन्न पहलुओं से जांच शुरू की गई। वारदात की जानकारी मिलते ही उपविभागीय पुलिस अधिकारी मयंक माधव ने भी घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
गांव में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि चोरी के समय और तरीके को देखते हुए इसमें किसी स्थानीय गिरोह का हाथ हो सकता है। फिलहाल सिहोरा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और विभिन्न पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।
Burglary at tumsar bapera highway jewelry and cash stolen from locked house
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
PM मोदी का बड़ा ऐलान: नीदरलैंड्स से भारत वापस आएगी चोल साम्राज्य की विरासत, लौटेंगे 11वीं सदी के ताम्रपत्र
May 16, 2026 | 10:51 PMना लंबा सफर, ना ज्यादा खर्चा…दिल्ली के पास है ये मिनी हिल स्टेशन, वीकेंड पर ट्रिप के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन
May 16, 2026 | 10:50 PMनासिक दौरे पर आएंगे श्रीकांत शिंदे, संगठन मजबूती के लिए पदाधिकारियों की बैठकें
May 16, 2026 | 10:26 PMभाईंदर में फिर तेंदुए की दस्तक से सहमे लोग, रिहायशी इलाकों में बढ़ी दहशत
May 16, 2026 | 10:16 PMविधायक वरुण सरदेसाई ने बीएमसी आयुक्त से की मुलाकात, सैटिस परियोजना को मिली हरी झंडी
May 16, 2026 | 10:08 PMNEET Paper Leak: छत्रपति संभाजीनगर में AIMIM का जोरदार प्रदर्शन; इम्तियाज जलील ने की सरकार से मुआवजे की मांग
May 16, 2026 | 09:54 PMमानसून पूर्व दुरुस्त होगी छत्रपति संभाजीनगर की बिजली व्यवस्था; मंत्री अतुल सावे ने दिए सख्त निर्देश
May 16, 2026 | 09:42 PMवीडियो गैलरी

16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM











