Gondia Murder Mystery: ट्रक चालक का शव फंदे से लटका मिला, शरीर पर मिले चोट और खून के निशान
Driver Murder Mystery: गोंदिया-आमगांव मार्ग पर ठाणा गांव के पास मध्यप्रदेश निवासी ट्रक चालक केशव उके का संदिग्ध स्थिति में फंदे से लटका हुआ शव बरामद हुआ है, जिसके शरीर पर चोट और खून के निशान मिले हैं।
- Written By: केतकी मोडक
ट्रक से लटका मिला ड्राइवर का शव (फाेटो नवभारत)
Truck Driver Suspicious Death In Amgaon: गोंदिया-आमगांव मार्ग पर ठाणा गांव के पास एक ट्रक चालक का संदिग्ध स्थिति में शव मिलने से पूरे इलाके में भारी सनसनी फैल गई है। चालक का शव ट्रक की ही रस्सी से बने फंदे पर लटका हुआ पाया गया। वहीं मृतक के शरीर पर चोटों के गहरे निशान और खून के धब्बे मिलने से यह पूरा मामला पहली नजर में आत्महत्या का नहीं बल्कि हत्या का हो सकता है, ऐसी प्रबल आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के बारबती निवासी केशव उके (25) के रूप में हुई है। वह पेशे से ट्रक चालक था।
मार्ग बदलने को लेकर उठे सवाल
प्राप्त प्राथमिक जानकारी के अनुसार, संबंधित ट्रक में गुड़ भरा हुआ था और इस माल को नागपुर पहुंचाया जाना था। लेकिन इस बात को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं कि नागपुर की दिशा में जाने वाला यह ट्रक अचानक मार्ग बदलकर गोंदिया जिले के आमगांव तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम ठाणा गांव क्षेत्र में कैसे और किन परिस्थितियों में पहुंचा? इस रहस्यमयी बिंदु को लेकर पुलिस इस पूरी घटना की गहराई और गंभीरता से जांच करने में जुट गई है।
आत्महत्या व हत्या दोनों पहलुओं पर जांच
घटनास्थल पर ट्रक की ही रस्सी से बंधी अवस्था में चालक का शव झूलता हुआ मिला। गोंदिया पुलिस के निरीक्षण में मृतक के पैर और गले पर चोट के स्पष्ट निशान भी पाए गए हैं। इसके साथ ही शरीर पर जगह-जगह खून के धब्बे दिखाई देने से यह पूरा घटनाक्रम और भी अधिक संदिग्ध बन गया है। इस वीभत्स घटना की जानकारी मिलते ही आमगांव पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पंचनामा करने की विधिक कार्रवाई पूरी की।
सम्बंधित ख़बरें
NEET-UG पेपर लीक मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र से डॉक्टर और कोचिंग फैकल्टी गिरफ्तार
नागपुर में गड्ढा मुक्त अभियान तेज, बारिश से पहले एक्शन में मनपा; एक हफ्ते में 323 गड्ढों की मरम्मत
संभाजीनगर: बायोमाइनिंग कार्य में 400 करोड़ के घोटाले का आरोप; विरोधी पक्षनेता ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग
गर्मी में ‘आधा नागपुर’ प्यासा, पर पाइपलाइन से पानी बहा बेतहाशा! 26 टंकियों की सप्लाई प्रभावित
ये भी पढ़ें: नौकरी नहीं, बिजनेस पसंद! नागपुर के युवाओं ने तोड़े लोन के रिकॉर्ड; सरकार ने बढ़ा दी लोन की राशि
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तत्काल पोस्टमार्टम (शव परीक्षण) के लिए भेज दिया है। पुलिस प्रशासन इस समय आत्महत्या और हत्या, दोनों ही संवेदनशील पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की चौतरफा जांच कर रहा है।
