NEET-UG पेपर लीक मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र से डॉक्टर और कोचिंग फैकल्टी गिरफ्तार
NEET UG 2026 Paper Leak मामले में सीबीआई ने महाराष्ट्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए लातूर के एक डॉक्टर और पुणे के कोचिंग फैकल्टी को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
- Written By: अपूर्वा नायक
NEET UG पेपर लीक केस (सौ. सोशल मीडिया )
NEET UG 2026 Paper Leak CBI Arrest News: नीट-यूजी 2026 परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। जांच एजेंसी ने बुधवार को महाराष्ट्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए लातूर के एक डॉक्टर और पुणे के एक कोचिंग फैकल्टी (शिक्षक) को गिरफ्तार किया है।
इन दो नई गिरफ्तारियों के साथ ही इस हाई प्रोफाइल मामले में अब तक गिरफ्तार होने वाले आरोपियों की कुल संख्या बढ़कर 13 हो गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में लातूर के रहने वाले डॉक्टर मनोज शिरुरे शामिल हैं।
तीन छात्रों को बेचे थे नीट के पेपर
उन पर आरोप है कि उन्होंने एक कोचिंग सेंटर के मालिक के बेटे सहित तीन छात्रों को नीट के पेपर बेचे थे। साथ ही मुख्य आरोपी पीवी कुलकर्णी से रसायन विज्ञान का लीक प्रश्न पत्र दिलवाने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में गड्ढा मुक्त अभियान तेज, बारिश से पहले एक्शन में मनपा; एक हफ्ते में 323 गड्ढों की मरम्मत
संभाजीनगर: बायोमाइनिंग कार्य में 400 करोड़ के घोटाले का आरोप; विरोधी पक्षनेता ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग
गर्मी में ‘आधा नागपुर’ प्यासा, पर पाइपलाइन से पानी बहा बेतहाशा! 26 टंकियों की सप्लाई प्रभावित
Gondia: डीजल की कालाबाजारी रोकने प्रशासन सख्त, गोंदिया में पेट्रोल पंपों को नए निर्देश जारी
शिरुरे ने कथित तौर पर अपने बेटे, भतीजे और भतीजी के लिए भी पेपर खरीदा था। वहीं, पुणे से गिरफ्तार किए गए दूसरे आरोपी का नाम तेजस शाह है। जो वहां के एक कोचिंग सेंटर में फिजिक्स का फैकल्टी है। जांच में सामने आया है कि तेजस को नीट यूजी परीक्षा का लीक हुआ भौतिकी का प्रश्नपत्र एक अन्य गिरफ्तार आरोपी मनीषा हवलदार से प्राप्त हुआ था।
ये भी पढ़ें :- महाराष्ट्र में 1 जून से समुद्र में मछली पकड़ने पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
सीबीआई की जांच हुई तेज
- नीट पेपर लीक मामले में शामिल अन्य चेहरों को बेनकाब करने के लिए सीबीआई की जांच बेहद तेज गति से आगे बढ़ रही है।
- जांच एजेंसी अब तक देश के अलग-अलग हिस्सों में 49 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर चुकी है।
- इन छापों के दौरान कई अहम दस्तावेज, लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त किए गए है, जिनका इस समय गहन तकनीकी और फोरेंसिक विश्लेषण किया जा रहा है।
एजेंसी ने संकेत दिया है कि जांच जारी है और आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती है।
