-
शनि, 1 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- 3 Percent Of The Population In 2 Years From Corona Citizens Affected 169 Corona Positives Found In The District
कोरोना से 2 वर्ष में जनसंख्या के 3 प्रश. नागरिक प्रभावित, जिले में मिले 169 कोरोना पॉजिटिव
- Written By: नवभारत डेस्क

- सन 2011 अनुसार जनसंख्या 13 लाख 22 हजार व प्रभावित 44 हजार 909
गोंदिया. मार्च 2020 से कोरोना संक्रमण शुरू हुआ है. उसका हौव्वा बड़े पैमाने पर खड़ा किया गया कि उसे विश्व महामारी की संज्ञा दी गई. इतना ही नहीं संक्रमण के नाम पर प्रतिबंधात्मक योजना के रूप में नागरिकों को चेताने में कोई कसर बाकी नहीं रखी गई लेकिन पिछले 2 वर्ष में जिले में कुल जनसंख्या के केवल 3 प्रश. नागरिक कोरोना से प्रभावित होने की बात स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों से सामने आई है.
जिससे कोरोना का सर्वत्र हौव्वा खड़ा कर नागरिकों को संभवत: डराने का कही यह खेल तो नहीं है. ऐसी चर्चा शुरू हो गई है. विश्व स्तर पर कोरोना संक्रमण की शुरूआत दिसंबर 2019 में हुई थी. इसके बाद देखते ही देखते यह श्रृंखला देश सहित राज्य व इसके बाद शहर, गांव गांव तक पहुंच गई. इसे विश्व महामारी का स्वरूप दिया गया. यह सिलसिला केवल देश तक ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर शुरू हो गया है. इसके बावजूद देश व राज्य में संक्रमण का बड़े पैमाने पर होहल्ला मचा है.
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए उपाय योजना के हिस्से के रूप में नागरिकों को घर में बंद किया गया. यह प्रक्रिया एक या दो दिन नहीं तो सीधे 2 वर्षो से शुरू है. प्रथम चरण के बाद दूसरा और अब तीसरे चरण का माहौल स्वयं शासन स्तर पर निर्मित हो रहा है. इसमें आखिरकार सवाल उठ रहा है कि यह बीमारी विश्व महामारी जैसी थी क्या ? इसका खुलासा भी सर्व सामान्य नागरिक ही अपने अपने अंक गणित से करने लगे है. उल्लेखनीय है कि गोंदिया जिले में 25 मार्च 2020 को पहला प्रभावित पाया गया था.
इसके बाद पिछले 2 वर्ष में पीड़ितों की संख्या सतत बढ़ते चली गई. जिले में अब तक कुल पीड़ितों की संख्या का आंकड़ा 44 हजार 868 पहुंच गया है. वहीं दूसरी ओर जिले की सन 2011 की जनगणना अनुसार 13 लाख 22 हजार 507 जबकि सही अर्थो में जिले की जनसंख्या वर्तमान में 15 लाख से अधिक है.
इसके अनुसार प्रभावितों का प्रश. देखा जाए तो यह 2 प्रश. के लगभग है. इस कोरोना की बीमारी ने सभी को झकझोर दिया है. इसमें संपन्न वर्ग को छोड़ दें तो सर्व सामान्य नागरिकों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है. इसी तरह शिक्षण व्यवस्था पुर्णत: ठप हो गई है.
सम्बंधित ख़बरें
Gondia News: वीबीजीआरएएमजी संविदा कर्मियों का 6 माह का मानदेय लंबित, आर्थिक संकट में कर्मचारी
Gondia News: गोंदिया में जल जीवन मिशन के संविदा कर्मचारियों का कामबंद आंदोलन, 8 महीने से मानदेय लंबित
गोंदिया में आंधी-बारिश का कहर, कई घरों की छतें उड़ीं, 9 लोग हुए घायल; 25 गांवों के लिए अलर्ट
गोंदिया में जंगली सूअरों का आतंक, एक घंटे में 2 गांवों में हमला; 6 किसान घायल
जिले में 1630 क्रियाशील मरीज
जिले में कोरोना संक्रमण के तीसरे चरण की श्रृंखला में शुरू हुए जांच अभियान से 20 दिनों में प्रभावितों का आंकड़ा बहुत बढ़ गया है. शासकीय मेडिकल कालेज से 28 जनवरी को प्राप्त अहवाल में नए 169 पॉजिटिव मरीज मिले है. जिले में क्रियाशील मरीजों की संख्या 1630 है. इसमें से केवल 37 मरीज अस्पताल में उपचार ले रहे है.
मिले 169 पॉजिटिव
जिले में शुक्रवार को 169 नए मरीज दर्ज हुए है. जिससे कुल प्रभावितों की संख्या 44 हजार 864 हो गई है. जबकि क्रियाशील मरीजों की संख्या 1630 है. इसमें 1592 मरीजों को सौम्य लक्षण होने से उन्हें घर पर क्वारंटाईन कर उपचार किया जा रहा है. इसी तरह 37 मरीज शासकीय व निजी अस्पतालों में उपचार ले रहे है. वहीं दुसरी ओर 28 जनवरी को 210 मरीज कोरोना मुक्त हो गए है. इसमें अब तक 42 हजार 518 मरीजों ने कोरोना पर मात की है.
3 percent of the population in 2 years from corona citizens affected 169 corona positives found in the district
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
टैक्सपेयर्स का पैसा हो रहा बर्बाद…सदन बाधित होने पर विपक्ष पर भड़कीं सायोनी घोष, की बड़ी अपील
Aug 01, 2026 | 06:35 PMWeekly Horoscope: अगस्त के पहले सप्ताह किस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल
Aug 01, 2026 | 06:30 PMमुरैना: शराब ठेकेदार और आबकारी अधिकारियों के कथित ऑडियो-वीडियो वायरल, विभाग पर घूसखोरी के आरोप
Aug 01, 2026 | 06:29 PMUS Visa Bond: 50 देशों के लिए US वीजा बॉन्ड स्कीम हुई परमानेंट, चेक करें लिस्ट में भारत है या नहीं ?
Aug 01, 2026 | 06:14 PMछत्रपति संभाजीनगर में बड़ा सियासी भूचाल: 23 पार्षदों की सदस्यता पर मंडराया खतरा, AIMIM और BJP को झटका
Aug 01, 2026 | 06:14 PMस्वामीबाग विवाद पर फिर गरमाई सियासत; पेड़ कटान, कूड़ा निस्तारण और पशु क्रूरता पर उठी जांच की मांग
Aug 01, 2026 | 06:13 PMसंजय राउत की फिर फिसली जुबान, भाजपा मंत्री को सरेआम दी गाली, मीडिया से बोले- इसे कट मत करना, चलने दो
Aug 01, 2026 | 06:09 PMवीडियो गैलरी

सावन में खुली शराब और मीट की दुकानों पर भड़का हिंदू संगठन, प्रशासन को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 10:38 PM
PoK में नरसंहार! 24 घंटे में मिली 34 लाशें, आसिफ मुनीर की जालिम फौज पर फूटा भारत का गुस्सा, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 09:15 PM
कानपुर चाय कांड में आया खौफनाक मोड़, पत्नी ने पति पर लगाया तलाक के लिए साजिश रचने का आरोप, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 09:00 PM
संसद में भगवा वस्त्र पहनकर पप्पू यादव ने पार की हद, भड़के संतों ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 08:11 PM
भेष बदलकर अचानक संसद पहुंचे पप्पू यादव! राम मंदिर के चढ़ावे पर किया अनोखा प्रदर्शन, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 02:44 PM
अजब मन्नत! 101 लीटर गंगाजल लेकर पैदल निकला कांवड़िया, कहा- योगी जी बनें देश के PM,देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 11:15 PM














