-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- 2 26 Crores Received For The Uniforms Of 75 Thousand Students Each Student Will Get One Uniform
75 हजार विद्यार्थियों के गणवेश के लिए मिले 2.26 करोड़, हर एक विद्यार्थियों को मिलेगा एक गणवेश
- Written By: नवभारत डेस्क

गोंदिया. नि:शुल्क गणवेश योजना से शासकीय स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं की शाला में कक्षा 1ली से 8वीं में शिक्षा लेने वाले सभी अनुसूचित जाति के विद्यार्थी, अनुसूचित जमाति के विद्यार्थी तथा बीपीएल सूची वाले विद्यार्थियों को गणवेश दिए जाते है.
समग्र शिक्षा वार्षिक कार्य योजना व ब्यौरे के अनुसार सन 2021-22 के लिए भारत सरकार ने जिले के 75 हजार 416 विद्यार्थियों को क्रमश: एक गणवेश के लिए 2 करोड़ 26 लाख 24 हजार 800 रु. दिए है. यह पैसे समग्र शिक्षा अभियान ने शालाओं के खाते में डाल दिया है. समग्र शिक्षा अंतर्गत गणवेश के लिए राज्य में 36 लाख 7 हजार 292 विद्यार्थियों को प्रति गणेवश 300 रु. अनुसार दो गणवेश की खरीदी करने 600 रु. प्रति विद्यार्थी दिए जाते है.
जिले में गणवेश के लिए 75 हजार 416 विद्यार्थी पात्र है. गणवेश योजना का प्रावधान शाला व्यवस्थापन समिति स्तर से शाला व्यवस्थापन समिति की मंजूरी से खर्च किया जाएगा. इस योजना के लाभ से कोई भी वंचित नहीं रहेगा. इसका ध्यान रखे. शाला व्यवस्थापन समितियों को अनुदान वितरण में विलंब न हो इसके लिए अनुदान जिला स्तर से सीधे शाला व्यवस्थापन समिति को वितरित किया.
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में यूनिफॉर्म योजना में नहीं चलेगा घटिया कपड़ा! होगी लैब जांच, सीईओ ओमकार पवार का बड़ा फैसला
अकोला में स्कूल खुलते ही यूनिफॉर्म की गुणवत्ता की होगी जांच, 30 जून से विशेष अभियान
अकोला में 48,267 विद्यार्थियों के लिए गणवेश निधि वितरण शुरू, 1.15 करोड़ रुपये जारी
नागपुर स्कूल यूनिफॉर्म फंड में नहीं हुई कोई कटौती! 240 की किस्त पर मचे बवाल के बाद शिक्षा विभाग ने दी सफाई
उन विद्यार्थियों को गणवेश का लाभ नहीं
राज्य शासन के सामाजिक न्याय विभाग, आदिवासी विभाग, अल्प संख्याक विभाग के माध्यम से अल्प संख्याक विद्यार्थियों के लिए गणवेश या शासन मान्य छात्रालय के विद्यार्थियों को गणवेश का लाभ दिया जा रहा है. जिससे ऐसे लाभार्थियों को समग्र शिक्षा अंतर्गत गणवेश योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा. गणवेश पूर्ति के संबंध में संपूर्ण अधिकार संबंधित शाला की शाला व्यवस्थापन समिति को है.
गणवेश के लिए तहसील स्तर पर निधि का वितरण
जिप के माध्यम से विद्यार्थियों को गणवेश के लिए तहसील स्तर पर इस तरह निधि का वितरण किया गया है. इसमें अर्जुनी मोरगांव 8341 विद्यार्थी के लिए 25 लाख 2 हजार 300 रु., आमगांव 7575 विद्यार्थी 22 लाख 72 हजार 500 रु., देवरी 7,254 विद्यार्थी 21 लाख 76 हजार 200 रु., गोंदिया 19,127 विद्यार्थी 5 करोड 73 लाख 81 हजार 100 रु., गोरेगांव 7651 विद्यार्थी 22 लाख 95 हजार 300 रु., सालेकसा 7028 विद्यार्थी 21 लाख 08 हजार 400 रु., सडक अर्जुनी 7692 विद्यार्थी 23 लाख 07 हजार 600 रु. व तिरोड़ा 10748 विद्यार्थी 32 लाख 24 हजार 400 रु. का समावेश है.
इस संबंध में जिप के समग्र शिक्षा अभियान के सहायक कार्यक्रम अधिकारी दिलीप बघेले के अनुसार शासन ने 75 हजार विद्यार्थियों के लिए निधि मंजूर की है. लेकिन फिलहाल एक गणवेश के पैसे दिए है. दूसरे गणवेश की निधि आने पर तत्काल वह निधि शाला व्यवस्थापन समिति के खातों में डाली जाएगी. हर एक विद्यार्थी को दो गणवेश दिए जाएंगे.
2 26 crores received for the uniforms of 75 thousand students each student will get one uniform
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राहुल गांधी और छात्रों के समर्थन में खंडवा में कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
Jul 22, 2026 | 10:38 AMNEET छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल, आज ही पहुंचेंगे जंतर मंतर
Jul 22, 2026 | 10:37 AMदेवेंद्र फडणवीस का सीएम पद पर 3 बार का ऐतिहासिक सफर, 2014 की शुरुआत से 2024 की भव्य वापसी तक की पूरी टाइमलाइन
Jul 22, 2026 | 10:34 AMIran America War: अमेरिका ने लगातार 11वीं रात ईरान पर किया हमला, ड्रोन स्टोरेज और हैंगर किए तबाह
Jul 22, 2026 | 10:34 AMLock Upp 2: ‘मैंने उसके अंदर कबीर सिंह देखा…’ लॉक अप-2 में कंटेस्टेंट की हरकत से भड़के हर्षद चोपड़ा
Jul 22, 2026 | 10:33 AMScreen Time Effects: आंखों से लेकर दिमाग तक, ज्यादा स्क्रीन टाइम कैसे बिगाड़ सकता है आपकी सेहत?
Jul 22, 2026 | 10:30 AMसिर्फ तुम्हें देखने आए हैं, वैभव सूर्यवंशी से मिलने राजस्थान से जिम्बाब्वे पहुंचीं बुजुर्ग फैन; देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:29 AMवीडियो गैलरी

Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PM
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM














