- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia Wildlife Stray Into Villages For Water Human Animal Conflict
गोंदिया: पानी की तलाश में गांवों की ओर बढ़ रहे वन्यजीव, बढ़ता मानव-वन्यजीव संघर्ष बना दहशत का कारण
Gondia News: गोंदिया जिले में पानी की तलाश में वन्य प्राणियों का गांवों की ओर रुख बढ़ रहा है। इससे मानव-वन्यजीव संघर्ष की आशंका बढ़ गई है। कृत्रिम जलाशयों की संख्या बढ़ाने की मांग की जा रही है।

Gondia Wildlife News: गोंदिया जिले में सालेकसा, देवरी, अर्जुनी मोरगांव, सड़क अर्जुनी व गोरेगांव तहसील में पानी की तलाश में वन्य प्राणियों का गांवों की ओर रूख बढ़ रहा है। इसके अलावा रोजाना बंदरों का झुंड पानी व खाद्य सामग्री की तलाश में शहर के साथ ही अनेक ग्रामों में भटकते हैं। जंगल से सटे गांवों में वन्यजीवमानव संघर्ष बढ़ गया है। जिसमें अनेक लोगों को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ता है। इसके साथ ही बाघ, तेंदुए, सुअर के हमले में मवेशियों की जान जा रही है।
इसमें कई बार लोगों को भी जान गंवानी पड़ी है। रात के समय ग्रामीण क्षेत्र के लोग चौकन्ने होकर सोते हैं। बढ़ते खतरे के कारण गांवों में दहशत का माहौल है, गर्मियों में वन्यजीवमानव संघर्ष बढ़ने की आशंका है। वन्यप्राणियों द्वारा गांवों की ओर बढ़ने से रोकने के लिए जंगल परिसर में कृत्रिम जलाशयों की संख्या बढ़ाने की मांग परिसर के लोगों ने की है।
गोरेगांव, पांगडी परिसर में भी आए दिन जंगली जानवरों का खौफ बना रहता है। हमले की घटनाएं बढ़ी जंगल क्षेत्र के गांव के पास बाघ, तेंदुआ जैसे वन्यप्राणियों का संचार बड़ी संख्या में बढ़ रहा है। परिसर में बाघ व तेंदुए के हमले से जान गंवाने की घटनाएं बढ़ रही है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में वन्यजीव तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: पुलिस पर हमला कर खाड़ी में कूदा तस्कर, 1.15 किलो एम्बरग्रीस जब्त
नांदुरा तहसीलदार पर जानलेवा हमले का निषेध, अवैध रेत माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
बनना था शिक्षक, बन गया ढोंगी बाबा: बालूमामा का अवतार बताने वाले मनोहर भोसले का काला साम्राज्य उजागर
तुमसर-बपेरा हाईवे पर सनसनी: बंद मकान से लाखों के जेवरात और नकदी पार, जांच में जुटी सिहोरा पुलिस
साथ ही गांव के मवेशियों का शिकार बढ़ गया है। इसके अलावा मनुष्यों पर कभी भी वन्यप्राणियों द्वारा हमला किया जा रहा है। जंगलों में पर्याप्त पानी की व्यवस्था न होने से पानी की तलाश में जंगली जानवर गांव की ओर बढ़ रहे हैं। इसलिए जंगल परिसर में कृत्रिम जलाशय बढ़ाने की मांग नागरिकों ने की है।
जिले में जलस्रोतों को जीवित रखने के उद्देश्य से पानी को सहेजने गांवों में भूजल स्तर में सुधार की आवश्यकता है। इसमें तालाबों का गहराईकरण होना भी जरूरी है, जिससे तालाब पानी से लबालब रहे। सिंचाई के लिए पूरी तरह से मानसूनी बारिश पर निर्भर पहना पड़ रहा है।
बकरियां व मवेशियों का कर रहे शिकार हमारा गांव जंगल से सटा होने के कारण यहां प्रतिदिन रात के समय जंगली जानवरों आनाजाना लगा रहता है। वहीं इन जंगली जानवरों द्वारा बकरियां व मवेशियों का शिकार किया जा रहा है। जिससे आर्थिक नुकसान हो रहा है। वन विभाग ने इस ओर ध्यान देना चाहिए। रामेश्वर वारई, किसान, सोनेगांव, गोरेगांव
Gondia wildlife stray into villages for water human animal conflict
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
हमीदिया अस्पताल में ‘मेगा’ चोरी…3 क्विंटल वजनी मशीनें ले उड़े चोर, सुरक्षा गार्डों को भनक तक नहीं!
Apr 26, 2026 | 04:20 PMगड़चिरोली में आदिवासी विकास कार्यशाला: आश्रम स्कूलों में प्रवेश बढ़ाने पर मंत्री अशोक उइके ने दिया निर्देश
Apr 26, 2026 | 04:18 PM‘सबकी सदस्यता खत्म होगी…’, बागी AAP सांसदों पर बरसे संजय सिंह; बोले- गद्दारी की मिलेगी सजा
Apr 26, 2026 | 04:16 PMगोंदिया: पानी की तलाश में गांवों की ओर बढ़ रहे वन्यजीव, बढ़ता मानव-वन्यजीव संघर्ष बना दहशत का कारण
Apr 26, 2026 | 04:05 PMचौंडी से शुरू हुई ‘गोदा से नर्मदा’ जल यात्रा 2026, जल संरक्षण का देगा देशभर में संदेश
Apr 26, 2026 | 04:01 PMअंबानी परिवार ने किया रिहाना का भव्य स्वागत, विदेशी स्टार पर चढ़ा भारतीय संस्कृति का रंग; देखें PHOTOS
Apr 26, 2026 | 03:53 PMडायमंड हार्बर में बड़ा एक्शन! चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज, TMC ने भी चल दिया दांव, क्या फंसेंगे बड़े नेता?
Apr 26, 2026 | 03:50 PMवीडियो गैलरी

गुजरात में निकाय चुनाव मतदान जारी, 4.18 करोड़ वोटर 41° गर्मी में करेंगे मतदान
Apr 26, 2026 | 03:14 PM
West Bengal Election: राहुल गांधी ने बंगाल में पीएम मोदी और टीएमसी को दी खुली चेतावनी
Apr 26, 2026 | 02:56 PM
बिहार की राजनीति में ‘निशांत’ की एंट्री! तेजस्वी ने नीतिश को घेरा तो बेटे ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
Apr 26, 2026 | 02:00 PM
जबलपुर में अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार! ट्रेन इंजन से चुरा रहे थे डीजल, RPF ने रंगे हाथों पकड़ा
Apr 25, 2026 | 11:12 PM
रायसेन में मानवता शर्मसार! बेटे ने किया प्रेम विवाह, तो 70 साल के बुजुर्ग को पिलाई पेशाब
Apr 25, 2026 | 11:02 PM
भक्ति की आड़ में चोरी का काला सच! सालों से पुलिस को छका रहा था शातिर महाराज; ट्रैक्टर चोरी का है मास्टरमाइंड
Apr 25, 2026 | 10:36 PM














