अंबानी परिवार ने किया रिहाना का भव्य स्वागत, विदेशी स्टार पर चढ़ा भारतीय संस्कृति का रंग; देखें PHOTOS

पॉप स्टार और बिजनेसवुमन रिहाना भारत में आई हुईं हैं। मुंबई में उनके प्रवास के दौरान, उन्हें अंबानी परिवार द्वारा एक 'इंटीमेट लंच' के लिए आमंत्रित किया था। यह मुलाकात व्यावसायिक रूप से बेहद खास है।
annant ambani with rihana
अंबानी परिवार के साथ रिहाना, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on
rihana india tour
वैश्विक पॉप स्टार और बिजनेसवुमन रिहाना का भारत में आई हुईं हैं। मुंबई में उनके प्रवास के दौरान, उन्हें अंबानी परिवार द्वारा एक 'इंटीमेट लंच' के लिए आमंत्रित किया था।
rihan and ambani family
यह मुलाकात न केवल सामाजिक संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण रही, बल्कि इसके व्यावसायिक रूप से देखा जा रहा है।
rihan with ambani family
रिहाना के इस विशेष लंच की मेजबानी अंबानी परिवार के सदस्यों ने की। इस अवसर पर ईशा अंबानी, श्लोका मेहता, राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी ने रिहाना का गर्मजोशी से स्वागत किया।
rihana
यह आयोजन काफी निजी और सौहार्दपूर्ण रहा, जिसने भारत में मेहमाननवाजी की एक नई मिसाल पेश की।
rihana welcome
इस लंच के दौरान रिहाना के लिए केवल भोजन ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और कला का एक शानदार प्रदर्शन भी आयोजित किया गया था।
rihan and anant
इस दोपहर को भारतीय नृत्य और कला की विविधताओं के साथ सजाया गया था, जिसने रिहाना को भारतीय संस्कृति की जीवंतता से रूबरू कराया। यह सांस्कृतिक अनुभव इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा।
rihana photos
रिहाना की भारत यात्रा केवल एक सामाजिक मुलाकात नहीं, बल्कि एक बड़े व्यावसायिक गठजोड़ का संकेत भी है। दरअसल, यह दौरा रिलायंस रिटेल द्वारा भारत में रिहाना के ब्यूटी ब्रांड 'फेंटी ब्यूटी' (Fenty Beauty) के लॉन्च के साथ जुड़ा है।
ambani family welcome rihana
अब भारतीय उपभोक्ता रिलायंस के प्लेटफॉर्म 'टीरा' (Tira) और 'सेफोरा' (Sephora) के माध्यम से इस ब्रांड के उत्पादों का आनंद ले सकेंगे। यह कदम भारत के कॉस्मेटिक बाजार के लिए एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
rihana in mumbai
रॉबिन रिहाना फेंटी (Robyn Rihanna Fenty) एक वैश्विक आइकन हैं। बारबाडोस में जन्मी रिहाना केवल एक मशहूर गायिका ही नहीं, बल्कि एक सफल बिजनेसवुमन और अभिनेत्री भी हैं।
rihan in ambani family
पॉप कल्चर में उनका प्रभाव अत्यधिक है और उन्हें उनके अनूठे फैशन स्टाइल तथा कलात्मक प्रयोगों के लिए जाना जाता है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com