-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Solapur »
- Wanted To Be A Teacher Became A Fake Baba The Dark Empire Of Manohar Bhosale Who Claimed To Be The Incarnation Of Balumama Exposed
बनना था शिक्षक, बन गया ढोंगी बाबा: बालूमामा का अवतार बताने वाले मनोहर भोसले का काला साम्राज्य उजागर
Manohar Bhosale Arrest: शिक्षक बनने में असफल मनोहर भोसले ने खुद को बालूमामा का अवतार बताकर ठगी और शोषण का जाल बुना। पुणे से दोबारा गिरफ्तार इस ढोंगी बाबा पर अब पुलिस का शिकंजा कस गया है।

Fake Baba Solapur News: काला जादू, यौन शोषण और ठगी जैसे गंभीर मामलों में घिरे कथित ढोंगी बाबा मनोहर मामा भोसले को कुर्डूवाडी पुलिस की टीम ने पुणे के मांजरी क्षेत्र से दोबारा गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर मनोहर भोसले उर्फ मनोहर बाबा चर्चा में आ गया है। खुद को संत बालूमामा का अवतार बताने वाले मनोहर की पूरी कुंडली अब सामने आई है।
पुलिस और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, मनोहर भोसले लोगों को यह कहकर अपने जाल में फंसाता था कि वह संत बालूमामा का अवतार है और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को ठीक कर सकता है। इसके नाम पर वह लोगों से बबूल के पत्ते, शक्कर और भंडारा खरीदवाता था।
वर्ष 2021 में शशिकांत खरात से 2 लाख 51 हजार रुपये की ठगी के मामले में उसे गिरफ्तार किया गया था। उसी वर्ष आश्रम में महिला के साथ यौन शोषण के आरोप में भी उसके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। डीएड में असफलता के बाद चुना अंधविश्वास का रास्ता। इंदापुर तहसील के लासुर्णे गांव का रहने वाला मनोहर भोसले कभी शिक्षक बनने का सपना देखता था। वह डीएड की पढ़ाई कर रहा था, लेकिन लगातार दो बार परीक्षा में असफल रहा।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा में जादूटोने के आरोप में तीन महीने में दो हत्याएं, अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने जताई चिंता
महाराष्ट्र किसान कर्जमाफी: पुणे के 38,970 किसानों के खाते में पहुंचे 345 करोड़, जानिए आपको कैसे मिलेगा लाभ
Akola News: बैलगाड़ी समेत मन नदी में बहा युवक, बचाव अभियान में 2 किमी दूर मिला शव
पुणे में CNG संकट से हाहाकार; ऑटो-टैक्सी के पहिए थमे, MNGL की नाकामी के खिलाफ पेट्रोल डीलर्स पहुंचे दिल्ली
इसके बाद उसने पढ़ाई छोड़कर कथित तौर पर पश्चिम बंगाल का रुख किया, जहां जादूटोना सीखने की चर्चा रही। लौटने के बाद करमाला तहसील के उंदरगांव में रिश्तेदारों के यहां रहकर उसने लोगों को अपने प्रभाव में लेना शुरू किया। धीरे-धीरे उसका प्रभाव मुंबई, पुणे जैसे बड़े शहरों तक पहुंच गया और झोपड़ी में रहने वाला मनोहर भोसले देखते ही देखते आलीशान आश्रम का मालिक बन बैठा।
भविष्यवाणी और चमत्कार के नाम पर जाल। मनोहर भोसले लोगों का भविष्य बताने और उनके अतीत की बातें बताकर खुद को दिव्य शक्तियों वाला बताता था। अमावस्या और पूर्णिमा के दिनों में उसके आश्रम में नेताओं और कथित भक्तों की महंगी गाड़ियों की कतारें लगने लगीं। इसी दौरान उसे बालूमामा का अवतार मानने वालों की संख्या बढ़ती गई। हालांकि, 2021 में यौन शोषण और कैंसर ठीक करने के नाम पर ठगी के मामले सामने आने के बाद उसका उंदरगांव स्थित आश्रम बंद करना पड़ा।
घोटी में 27 एकड़ का साम्राज्य जांच के घेरे में। उंदरगांव छोड़ने के बाद मनोहर ने करमाला के घोटी गांव में 27 एकड़ जमीन खरीदकर वहां आलीशान आश्रम और फलों के बाग तैयार किए। आरोप है कि उसने राजनीतिक संबंधों का इस्तेमाल कर ग्रामीणों पर दबाव बनाने की भी कोशिश की।
अब एक बार फिर ठगी के मामले में गिरफ्तारी के बाद घोटी गांव के लोग आक्रामक हो गए हैं। ग्रामस्थों ने सोलापुर पुलिस अधीक्षक अतुल कुलकर्णी को लिखित शिकायत देकर आश्रम की गहन जांच कर उसे तत्काल बंद कराने की मांग की है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
Wanted to be a teacher became a fake baba the dark empire of manohar bhosale who claimed to be the incarnation of balumama exposed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सनी देओल और इमरान हाशमी आमने-सामने, बंटवारा 1947 और आवारापन 2 में किसकी होगी बंपर ओपनिंग, सामने आया अनुमान
Aug 08, 2026 | 04:25 PMभंडारा में जादूटोने के आरोप में तीन महीने में दो हत्याएं, अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने जताई चिंता
Aug 08, 2026 | 04:25 PMमहाराष्ट्र किसान कर्जमाफी: पुणे के 38,970 किसानों के खाते में पहुंचे 345 करोड़, जानिए आपको कैसे मिलेगा लाभ
Aug 08, 2026 | 04:24 PMरंगे हाथ पकड़े गए राहुल गांधी… E20 विवाद पर विनोद तावड़े का जबरदस्त प्रहार, खोली दावों की पोल
Aug 08, 2026 | 04:22 PMRipe Jackfruit: पका कटहल कहीं बिगाड़ न दे सेहत, इन 5 लोगों को खाने से पहले जरूर जान लेनी चाहिए ये बात
Aug 08, 2026 | 04:19 PMधनुष के बाद क्या अब 10 साल छोटे क्रिकेटर को डेट कर रही है मृणाल ठाकुर? जानें क्या है वायरल कमेंट की सच्चाई
Aug 08, 2026 | 04:14 PMAkola News: बैलगाड़ी समेत मन नदी में बहा युवक, बचाव अभियान में 2 किमी दूर मिला शव
Aug 08, 2026 | 04:05 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM











