Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गोंदिया: शिक्षकों का आंदोलन सफल, विधायक अग्रवाल और जिप उपाध्यक्ष हर्षे की मध्यस्थता के बाद हड़ताल खत्म

  • Author By Manoj Akotkar | published By रूपम सिंह |
Updated On: Apr 08, 2026 | 07:55 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Gondia Education News: महाराष्ट्र राज्य प्राथमिक शिक्षक समिति गोंदिया की ओर से जिला परिषद के सामने की जा रही अनिश्चितकालीन हड़ताल आखिरकार सफल हो गई है। प्रशासन की ओर से शिक्षकों की सभी लंबित मांगों को हल करने का लिखित आश्वासन दिए जाने के बाद आंदोलन वापस ले लिया गया है। महाराष्ट्र राज्य प्राथमिक शिक्षक समिति के आक्रामक रुख ने प्रशासन को तुरंत फैसला लेने पर मजबूर कर दिया।

इस आंदोलन में जिप उपाध्यक्ष सुरेश हर्षे की पहल पर उप मुख्य कार्यपालन अधिकारी फनींद्र कुतीरकर, मुख्य लेखा व वित्त अधिकारी जनार्दन खोटरे, शिक्षाधिकारी विशाल डोंगरे, विस्तार अधिकारी नरेंद्र डहाके समेत अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ करीब दो घंटे तक विस्तृत चर्चा हुई। चर्चा के बाद शिक्षाधिकारियों ने सभी मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाया और लिखित आश्वासन दिया।

इस बीच, विधायक विनोद अग्रवाल ने भी भूख हड़ताल स्थल का दौरा किया और शिक्षकों की मांगों के प्रति समर्थन जताया। उन्होंने मुख्य कार्यपालन अधिकारी और शिक्षाधिकारी से फोन पर संपर्क कर उन्हें तुरंत फैसला लेने का निर्देश दिया। शिक्षक समिति के सख्त रुख की वजह से प्रशासन ने सभी मांगों पर ध्यान दिया और जल्दी फैसला लेने प्रक्रिया शुरू की। शिक्षाधिकारियों ने 20 अप्रैल तक सभी मसलों को हल करने का लिखित आश्वासन दिया है।

सम्बंधित ख़बरें

रेलवे का समर गिफ्ट; तिरुपति-रक्सौल स्पेशल ट्रेन शुरू, बिलासपुर-गोंदिया रेलखंड का महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण

पुलिस नौकरी का झांसा देकर 1.27 लाख की ठगी,  आरोपी गिरफ्तार, सोने के आभूषण बरामद

लाखनी में हाईवे पर बेतरतीब पार्किंग से जाम, स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर खतरा, आंदोलन की चेतावनी

अमरावती: विदेश जाने की बढ़ी चाहत, साल भर में रिकॉर्ड 16 हजार से अधिक पासपोर्ट जारी, सरकार को मिला भारी राजस्व

प्रशासन ने दिया लिखित आश्वासनसैकड़ों शिक्षकों की उपस्थिति में और चिलचिलाती गर्मी में चल रहे इस आंदोलन ने प्रशासन का ध्यान जिले के शिक्षा व्यवस्था के लंबित मसलों की ओर खींचा। लिखित आश्वासन मिलने के बाद शिक्षक समिति ने आंदोलन वापस ले लिया।

शिक्षक समिति ने विधायक अग्रवाल, जिप उपाध्यक्ष सुरेश हर्षे और सभी प्रशासकीय अधिकारियों का आभार माना। आंदोलनकारियों में जिलाध्यक्ष संदीप तिडके, विभागीय अध्यक्ष किशोर डोंगरवार, पुरानी पेंशन राज्य अध्यक्ष वितेशस खांडेकर, जिला सरचिटणीस संदीप मेश्राम, महिला अध्यक्ष ममता येडे, राज्य कार्यकारिणी सदस्य शरद पटले, जिला कार्याध्यक्ष मुकेश रहांगडाले, विनोद बडोले, उत्तम टेंभरे आदि उपस्थित थे।

Gondia teachers strike success vinod agrawal suresh harshe protest end

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 08, 2026 | 07:39 PM

Topics:  

  • Gondia News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.