Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुलिस नौकरी का झांसा देकर 1.27 लाख की ठगी,  आरोपी गिरफ्तार, सोने के आभूषण बरामद

  • Author By Manoj Akotkar | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Apr 08, 2026 | 08:01 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Gondia News: गोरेगांव थाना क्षेत्र में हुई ठगी के एक गंभीर मामले का खुलासा करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर फिर्यादी और उसके मित्र से 1 लाख 27 हजार रु. के सोने के आभूषण ठगकर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है तथा उसके कब्जे से पूरा माल बरामद किया गया है.जानकारी के अनुसार, 24 मार्च को गोरेगांव थाने में मामला दर्ज किया गया था. शिकायत अनुसार, अज्ञात आरोपी ने शिकायत कर्ता और उसके मित्र से संपर्क कर पुलिस विभाग में नौकरी लगवाने का लालच दिया.

इसके बाद आरोपी ने दोनों से 1.27 लाख रु. के सोने के आभूषण लिए और कुछ ही दिनों में नौकरी लगने का आश्वासन देकर फरार हो गया. ठगी का अहसास होने पर फिर्यादी ने थाने में शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. इस मामले में भंडारा जिले के साकोली तहसील के तहत किन्हीमोखे निवासी आरोपी विलास नारायण गणवीर 60 को ग्राम परसोड़ी से गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसके पास से 1.27 लाख रु. के सोने के आभूषण बरामद किए गए.

मामले की आगे जांच जारी है और आरोपी से अन्य मामलों का खुलासा होने की भी संभावना है.ठगी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, उप पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे के मार्गदर्शन में की गई. उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद मडामे तथा पुलिस निरीक्षक चंद्रकांत काले के नेतृत्व में जांच टीम ने यह सफलता हासिल की. पुलिस ने ऐसे ठगी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है. साथ ही नागरिकों से अपील की है कि नौकरी दिलाने जैसे झांसे में न आएं और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें.

सम्बंधित ख़बरें

नेशनल पार्क में तेंदुए की शिकार ! वन्य जीवों की खाल और अंगों की तस्करी, 6 आरोपी गिरफ्तार

गोंदिया: शिक्षकों का आंदोलन सफल, विधायक अग्रवाल और जिप उपाध्यक्ष हर्षे की मध्यस्थता के बाद हड़ताल खत्म

गोंदिया: हाथियों के झुंड ने मक्का फसल तहस-नहस की, सांसद पडोले ने 2.5 लाख हेक्टेयर मुआवजे की मांग

नीचे ट्रेन, ऊपर बुलेट ! रेलवे ट्रैक पर लॉन्च हुआ सबसे भारी पोर्टल बीम

Goregaon police job fraud 1 27 lakh gold jewellery cheated accused arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 08, 2026 | 07:45 PM

Topics:  

  • Gondia News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.