Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमरावती: विदेश जाने की बढ़ी चाहत, साल भर में रिकॉर्ड 16 हजार से अधिक पासपोर्ट जारी, सरकार को मिला भारी राजस्व

  • Author By Anuj Sahu | published By रूपम सिंह |
Updated On: Apr 08, 2026 | 07:47 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Amravati Passport Statistics 2026 News: अमरावती वैश्वीकरण के दौर में विदेश जाने की बढ़ती संभावनाओं के चलते जिले में पासपोर्ट बनवाने को लेकर नागरिकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। पिछले एक वर्ष में जिले में 16,033 पासपोर्ट जारी किए गए हैं, जिससे सरकार को 64।88 लाख रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है।

मुख्य डाकघर में पासपोर्ट के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, जहां प्रतिदिन औसतन 70 से 80 आवेदनों पर प्रक्रिया की जाती है। ऑनलाइन आवेदन के बाद आवश्यक दस्तावेजों की जांच पूरी होने पर लगभग 30 दिनों के भीतर पासपोर्ट जारी कर दिया जाता है। वहीं, आवेदन के 7 दिनों के भीतर पुलिस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी की जाती है।

पासपोर्ट के लिए विद्यार्थियों और युवाओं में सबसे अधिक उत्साह देखा जा रहा है। उच्च शिक्षा, नौकरी और विदेश यात्रा के उद्देश्य से बड़ी संख्या में युवा पहले से पासपोर्ट बनवा रहे हैं। इसके अलावा मुस्लिम समाज के लोग हज यात्रा के लिए भी सक्रिय रूप से पासपोर्ट बनवा रहे हैं, जिनमें बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी शामिल हैं।

सम्बंधित ख़बरें

बडनेरा: रेलवे स्टेशन से बाइक चोरी करने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी अक्षय गवई से वाहन बरामद किया

वाशिम में ‘अमृत परिवार सर्वेक्षण अभियान’ का आगाज, 25 लक्षित जातियों के आर्थिक विकास के लिए 25 अप्रैल तक सर्वे

अमरावती: रेलवे स्टेशन के पास कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, बिजली की DP जलकर खाक, बाल-बाल बचीं दर्जनों कारें

सिलेंडर गड़बड़ी के दबाव में गैस वितरक का आत्महत्या प्रयास, किल्लत से बीड-धाराशिव में हड़कंप

बढ़ती मांग के चलते पासपोर्ट सेवा अब जिले में अधिक सुलभ और तेज हो गई है, जिससे नागरिकों के विदेश जाने के सपनों को नई उड़ान मिल रही है।

क्या है आवश्यक दस्तावेज पासपोर्ट के लिए 10वीं प्रमाणपत्र, पहचान व पते का प्रमाण और अन्य आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य होते हैं। बच्चों के लिए शुल्क 1000 रुपये और वयस्कों के लिए 1500 रुपये निर्धारित है।

वार्षिक आंकड़े

कुल पासपोर्ट 16,033 कुल राजस्व 64,88,563 रुपये रोजाना 7080 आवेदन मुख्य डाकघर में पासपोर्ट के लिए अलग काउंटर बनाया गया है। रोजाना 7080 आवेदन प्राप्त होते हैं और सभी प्रक्रिया पूरी होने पर 30 दिनों के भीतर पासपोर्ट जारी किया जाता है।

सुजीतकुमार लांडे, मुख्य डाक अधिकारी, अमरावती

Amravati passport seva kendra record applications revenue sujitkumar lande

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 08, 2026 | 07:36 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.