Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रेलवे का समर गिफ्ट; तिरुपति-रक्सौल स्पेशल ट्रेन शुरू, बिलासपुर-गोंदिया रेलखंड का महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण

  • Author By Manoj Akotkar | published By रूपम सिंह |
Updated On: Apr 08, 2026 | 08:15 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Gondia Railway Station News: गोंदिया आगामी समर मौसम के दौरान यात्रियों को सुगम, सुरक्षित व आरामदायक यात्रा सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से भारतीय रेल द्वारा अनेक समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने की योजना बनाई गई है, जिसमें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से भी समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।

इसी कड़ी में रेलवे द्वारा समर के अवसर पर तिरुपति व रक्सौल के बीच सात फेरे के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह स्पेशल ट्रेन तिरुपति से ट्रेन क्र.07051 के साथ प्रत्येक सोमवार को 13, 20 और 27 अप्रैल, 04, 11, 18 और 25 मई को रक्सौल के लिए रवाना होगी तथा रक्सौल से ट्रेन क्र. 07052 नम्बर के साथ प्रत्येक गुरुवार को 16, 23 और 30 अप्रैल, 07, 14, 21 और 28 मई को तिरुपति के लिए रवाना होगी।

ट्रेन क्र. 07051 तिरुपति से 08.15 बजे रवाना होगी और दूसरे दिन गोंदिया 09.10 बजे पहुंचेगी। तीसरे दिन रक्सौल 17 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी ट्रेन क्र. 07052 रक्सौल से 03.15 बजे रवाना होगी और दूसरे दिन गोंदिया 09.20 बजे पहुंचेगी और 09.30 बजे रवाना होगी तथा तीसरे दिन तिरुपति 09.30 बजे पहुंचेगी।

सम्बंधित ख़बरें

पुलिस नौकरी का झांसा देकर 1.27 लाख की ठगी,  आरोपी गिरफ्तार, सोने के आभूषण बरामद

लाखनी में हाईवे पर बेतरतीब पार्किंग से जाम, स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर खतरा, आंदोलन की चेतावनी

गोंदिया: शिक्षकों का आंदोलन सफल, विधायक अग्रवाल और जिप उपाध्यक्ष हर्षे की मध्यस्थता के बाद हड़ताल खत्म

अमरावती: विदेश जाने की बढ़ी चाहत, साल भर में रिकॉर्ड 16 हजार से अधिक पासपोर्ट जारी, सरकार को मिला भारी राजस्व

बिलासपुर-गोंदिया रेलखंड का महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण

गोंदिया दपूमरे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश द्वारा बिलासपुर-गोंदिया रेलखंड नागपुर मंडल का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान महाप्रबंधक ने विशेष रूप से विंडो ट्रेलिंग के जरिए दुर्ग-गोंदिया रेलखंड में रेल पटरियों की स्थिति, पॉइंट्स, क्रॉसिंग्स और सिग्नलों की दृश्यता का सूक्ष्म अवलोकन किया, ताकि यात्रियों को एक सुरक्षित और आरामदायक सफर सुनिश्चित किया जा सके।

गोंदिया स्टेशन पर चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। विशेष रूप से गोंदिया स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 लाइन नंबर 05 पर वॉशेबल एप्रन को हटाने और उसे बैलस्टेड ट्रैक में बदलने का कार्य प्रगति पर है, जिसका निरीक्षण करते हुए महाप्रबंधक ने कार्य की गुणवत्ता व समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश प्रदान किए।

इस कार्य के पूर्ण होने से ट्रैक मेंटेनेंस में सुधार व संरक्षा मानकों में वृद्धि होगी। इसके साथ ही गोंदिया स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का भी निरीक्षण किया गया। महाप्रबंधक ने यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित व सुविधाजनक वातावरण प्रदान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त उनके द्वारा गोंदिया यार्ड व पैनल रूम का निरिक्षण कर अमृत भारत योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों और यात्री सुविधाओं का जायजा लिया।

प्रगति व कार्यों की दी जानकारी

निरीक्षण के दौरान नागपुर मंडल के रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता, जे. एस बिंद्रा मुख्य प्रधान परिचालन प्रबंधक सहित मुख्यालय व नागपुर मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों सहित कर्मचारी भी उपस्थित थे। उन्होंने मंडल में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों, संरक्षा उपायों व यात्री सुविधाओं के उन्नयन संबंधी जानकारी महाप्रबंधक को विस्तार से अवगत कराया।

इस अवसर पर सभी विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित प्रगति व कार्यों की जानकारी दी। विभिन्न मुद्दों के संबंध में चर्चा कर दिए सुझाव इस दौरान उन्होंने मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति सदस्यों के साथ यात्री सुविधाओं तथा अन्य विभिन्न मुद्दों के संबंध में चर्चा कर सुझाव प्राप्त किए।

महाप्रबंधक ने सभी अधिकारियों को संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, अधोसंरचना विकास कार्यों में तेजी लाने तथा यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वच्छता, समयबद्धता व सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार पर विशेष बल दिया।

Gondia railway news tirupati raxaul special train gm inspection visit

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 08, 2026 | 08:02 PM

Topics:  

  • Gondia News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.