Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

11 दिनों में 8 रुपये महंगा हुआ ईंधन, गोंदिया में कांग्रेस ने किया आंदोलन

Congress Protest News: गोंदिया जिला कांग्रेस कमेटी ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी और ईंधन आपूर्ति बाधित होने के विरोध में जयस्तंभ चौक पर प्रदर्शन कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

  • Written By: केतकी मोडक
Updated On: May 28, 2026 | 12:48 PM

उपविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपते गोंदिया के कांग्रेस नेता (सोर्स - नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gondia Congress Protest Against Petrol Price Hike: वैश्विक संकट के चलते पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है, जिसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में की गई वृद्धि को तत्काल कम करने व ईंधन की आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल करने की मांग को लेकर गोंदिया जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से 27 मई को दोपहर 12 बजे शहर के जयस्तंभ चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास जोरदार आंदोलन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने राज्यपाल के नाम एक मांग पत्र (ज्ञापन) उपविभागीय अधिकारी को सौंपा।

जनता पर टैक्स का भारी बोझ

आंदोलनकारियों ने बताया कि पिछले महज 11 दिनों के भीतर ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी हुई है, जिसने पहले से ही रिकॉर्ड तोड़ महंगाई से त्रस्त जनता के घावों पर नमक छिड़कने का काम किया है। पिछले 12 वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो पेट्रोल की कीमतें 28 प्रतिशत व डीजल की कीमतें 62 प्रतिशत तक बढ़ी हैं।

नेताओं ने याद दिलाया कि डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के दौरान जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थीं, तब भी देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 72 रुपये प्रति लीटर से ऊपर नहीं जाने दी गई थीं। इसके विपरीत, पिछले कुछ वर्षों में जब कच्चे तेल की कीमत 50-55 डॉलर प्रति बैरल के आसपास थी, तब भी देश में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के आसपास बनी रही।

सम्बंधित ख़बरें

गोंदिया के गंगाझरी ग्राम पंचायत में करोड़ों का भ्रष्टाचार! ग्राम अधिकारी व सरपंच पर लगे गंभीर आरोप

नागपुर बस सेवा का होगा विस्तार, NMRDA में 7 नए रूट तक पहुंचेगी सेवा; खर्च-आय का होगा आकलन

मालाड की SRA सोसायटी में गलत ‘फर्स्ट फ्लोर’ एंट्री का मामला, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के निर्देश

नासिक में IT कंपनी उत्पीड़न मामले में 29 मई तक दाखिल होगी 8 चार्जशीट; CCTV बंद होने और सीक्रेट कोड के खुलासे

पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों पर भारी टैक्स व उत्पाद शुल्क लगाकर आम जनता पर लाखों करोड़ रुपये का अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ने से आम जनता का बजट पूरी तरह गड़बड़ा गया है।

भविष्य में और महंगाई बढ़ने की आशंका

वर्तमान समय में कृषि कार्य करने के लिए ट्रैक्टर और अन्य आधुनिक मशीनरी के संचालन हेतु डीजल अत्यंत आवश्यक है। देश के कई हिस्सों और स्थानीय स्तर पर डीजल की आपूर्ति बाधित होने से खरीफ सीजन के कृषि कार्य गहरे संकट में आ गए हैं।

कांग्रेस नेताओं ने आशंका जताई कि यदि समय रहते ईंधन की किल्लत दूर नहीं हुई तो इससे कृषि उत्पादन बुरी तरह प्रभावित होगा और आने वाले भविष्य में महंगाई और भी खतरनाक रूप ले लेगी। ज्ञापन में मांग की गई है कि सरकार इन सभी संवेदनशील मामलों पर गंभीरता से विचार करे, पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि को तुरंत वापस ले और ईंधन की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करे।

यह भी पढें:- ‘मैं मरा तो सरकार होगी जिम्मेदार’, मनोज जरांगे पाटिल का भयंकर ऐलान; 30 मई से खुली धूप में करेंगे आमरण अनशन

आंदोलन में प्रमुख नेताओं की उपस्थिति

इस आंदोलन के अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमर वराडे, नेतराम कटरे, विनोद जैन, पी. जी. कटरे, राजकुमार पुराम, जितेंद्र कटरे, देवेंद्र रहांगडाले, अमान मेमन, बलजीत सिंह बग्गा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

Gondia congress protest petrol diesel price hike memorandum 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 28, 2026 | 12:48 PM

Topics:  

  • Gondia News
  • Maharashtra News
  • Petrol Diesel Price

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.