Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर बस सेवा का होगा विस्तार, NMRDA में 7 नए रूट तक पहुंचेगी सेवा; खर्च-आय का होगा आकलन

Nagpur Bus Service: नागपुर मनपा की बस सेवा जल्द एनएमआरडीए क्षेत्र तक बढ़ेगी। 7 नए मार्गों पर बसें चलाने के लिए आयुक्त ने खर्च और आय का विस्तृत फाइनेंशियल मॉडल मांगा है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: May 28, 2026 | 12:45 PM

नागपुर बस सेवा, एनएमआरडीए, मनपा परिवहन, (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur NMC Transport: नागपुर महानगरपालिका की बस सेवा का जल्द ही एनएमआरडीए सीमा में विस्तार होने जा रहा है। बुधवार को मनपा मुख्यालय के आयुक्त सभा कक्ष में परिवहन विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर ने अधिकारियों को एनएमआरडीए क्षेत्र में बस सेवा संचालित करने के लिए एक विस्तृत ‘फाइनेंशियल मॉडल’ तैयार करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

7 नए मागों पर दौड़ेंगी बसें, खर्च और आय का मांगा ब्योरा

बैठक के दौरान आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर ने स्पष्ट किया कि एनएमआरडीए सीमा के अंतर्गत 7 मागों पर मनपा की बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बसें सटीक रूप से किन मागों पर चलेंगी, प्रत्येक बस के संचालन पर कितना खर्च आएगा और उससे कितनी आय प्राप्त होगी, इसका पूरा विस्तृत ब्योरा अगली बैठक में पेश किया जाए, उच्च स्तरीय बैठक में नागपुर मनपा के अतिरिक्त आयुक्त अंकित, उपायुक्त राजेश भगत, कार्यकारी अभियंता अल्पना पाटणे, अजय पझारे, परिवहन प्रशासनिक अधिकारी योगेश लेंगे, ऑपरेशंस मैनेजर राजीव घाटोले, प्रशासनिक व्यवस्थापक गजानन नागूलवार, एनएमआरडीए के अधीक्षक अभियंता, एमएसआरटीसी की विभागीव यातायात अधिकारी रंजना घोडमारे, महावितरण के परांजपे और ‘चलो मोबिलिटी प्रा।लि। सहित अन्य बस ऑपरेटर भी प्रमुखता से उपस्थित थे।

‘पीएम ई-बस’ और डिपो के विकास पर विशेष चर्चा

बैठक में केवल नए मार्गों पर ही नहीं बल्यिा परिवहन विभाग के कई लंबित कार्यों पर भी विस्तार से मंथन हुआ। इनमें खापरी डिपो मैं मिहान की जमीन का हस्तांतरण और “पीएम ई-बस योजना के तहत खापरी जियो तथा वाठोडा बस डिपो में चल रहे विभिन्न निर्माण व स्थापत्य कार्यों की प्रगति की समीक्षा शामिल थी।

सम्बंधित ख़बरें

गोंदिया के गंगाझरी ग्राम पंचायत में करोड़ों का भ्रष्टाचार! ग्राम अधिकारी व सरपंच पर लगे गंभीर आरोप

मालाड की SRA सोसायटी में गलत ‘फर्स्ट फ्लोर’ एंट्री का मामला, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के निर्देश

नासिक में IT कंपनी उत्पीड़न मामले में 29 मई तक दाखिल होगी 8 चार्जशीट; CCTV बंद होने और सीक्रेट कोड के खुलासे

NCB ने ड्रग सिंडिकेट के मास्टरमाइंड राहुल शेडगे को किया गिरफ्तार, रायगड में चलाता था सीक्रेट केमिकल लैब

यह भी पढ़ें:- नागपुर में पानी की किल्लत पर कांग्रेस का हल्लाबोल, मनपा में ‘मटका फोड़ो आंदोलन’, क्या पिघलेगा ‘मेयर’ का दिल?

भविष्य के सुवारु संवालन के लिए आयुक्त ने मनया के अतिरिक्त आयुक्त अंकित के मार्गदर्शन में एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने को कहा है। इस रिपोर्ट में बस डिपो, ऑपरेटरी, कैफी, राज्य सरकार, महावितरण और एमएसआरटीसी से जुड़े सभी लंबित मामली, उनके संभावित समाचान्, विकास कार्यों और भविष्य में किए जाने वाले नये उपायों का पूरा खाका अगली बैठक में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।

Municipal nagpur bus service expansion nmrda financial model

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 28, 2026 | 12:45 PM

Topics:  

  • Bus Services
  • Maharashtra News
  • Nagpur News
  • Public transport service

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.