- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia Child Marriage Prevented Kanhalgaon Arjuni Morgaon
कन्हालगांव में रोका बालविवाह, 19 साल का दूल्हा, सरपंच से लेकर पुलिस पाटिल तक मुस्तैद
Gondia Child Marriage News: गोंदिया के कन्हालगांव में प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई कर बाल विवाह रुकवाया। महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम ने परिजनों की काउंसलिंग की।

Gondia Child Marriage (सोर्सः एआय जनरेटेड फोटो-सोशल मीडिया)
Gondia Women And Child Development Departmen News: अर्जुनी मोरगांव तहसील के कन्हालगांव में 27 मई को होने जा रहा बाल विवाह को रोकने में प्रशासन को सफलता मिली है। तहसील के कन्हालगांव में बालविवाह होने की गुप्त जानकारी मिली थी। जिलाधीश डॉ. मंगेश गोंदावले, पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, जिला महिला व बाल विकास अधिकारी तुषार पौनिकर के आदेश व मार्गदर्शन में जिला बाल संरक्षण कक्ष, चाईल्ड हेल्पलाइन, इंडिया सोशल वेलफेअर सोसायटी गोंदिया, अर्जुनी मोरगांव थाने की टीम तैयार कर लड़के व लड़की के जन्म प्रमाणपत्र ग्राम सेवक के पास से प्राप्त किए गए।
प्रमाण पत्र पर लड़के की उम्र 19 वर्ष 11 माह 24 दिन दिखाई दी। जिसके बाद मंगलवार की शाम 4.30 बजे पूरी टीम कन्हलगांव पहुंची। उक्त विवाह के बारे में सरपंच, आंगनवाड़ी सेविका, पुलिस पाटिल, उपसरपंच, आशा सेविका, ग्रापं सदस्य, वार्ड बाल संरक्षण समिति सदस्य और अन्य ग्राम अधिकारियों को सूचित किया गया। 26 मई 2026 को मंडप पूजन और हल्दी कार्यक्रम और 27 मई को शाम 6.30 बजे शादी की जानकारी मिली थी।
वर-वधू, माता-पिता व रिश्तेदारों को हिरासत में
पुलिस के साथ महिला बाल विकास विभाग और इंडियन सोशल वेलफेअर सोसायटी टीम ने वरवधू, माता-पिता व रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर लड़के-लड़की की उम्र कम है और वह बाल विवाह रोकथाम अधिनियम, 2006 के तहत एक आपराधिक अपराध है।
सम्बंधित ख़बरें
Fake Birth Certificate Scam: मीरा-भाईंदर मनपा में बड़े घोटाले का दावा, भाजपा नेता ने उठाए सवाल
ठाणे में RPI पदाधिकारी अशोक कांबले की हत्या, कोयता और रॉड से हमले के बाद मौत
सागर: भारी पड़ी SP के बंगले के सामने गुंडागर्दी, पुलिस ने निकाला बदमाशों का जुलूस
IITM Pune ने लक्षद्वीप में लगाया हाईटेक Lightning Detection System, मौसम अलर्ट होगा और तेज
ये भी पढे़: 2800 करोड़ की एफडी पर 7 करोड़ का डाका; पिंपरी-चिंचवड के मुख्य लेखाकार प्रवीण जैन का नया कारनामा उजागर
परिजनों से लिखवाए शपथ पत्र
बच्चों व उनके परिजनों को बाल विवाह के दुष्परिणाम समझाए गए। बच्चों के माता-पिता और रिश्तेदारों से शपथ पत्र और सहमति पत्र लिखवाए। बाल विवाह मुक्त भारत का महत्वाकांक्षी अभियान चल रहा है और बाल विवाह मुक्त गोंदिया बनाने का हमारा संकल्प अभियान चल रहा है। यह कार्रवाई जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजानन गोबाडे व इंडियन सोशल वेल्फेअर सोसायटी के जिला समन्वयक ज्ञानेश्वर पटले के नेतृत्व में की गई।
Gondia child marriage prevented kanhalgaon arjuni morgaon
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Fake Birth Certificate Scam: मीरा-भाईंदर मनपा में बड़े घोटाले का दावा, भाजपा नेता ने उठाए सवाल
May 21, 2026 | 10:36 AMमानसून पूर्व तैयारी तेज: गड़चिरोली में बाढ़-आपदा से निपटने को 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम
May 21, 2026 | 10:33 AMडॉक्टर के पास पहुंचते ही खुला मामला, वर्धा में नाबालिग पत्नी के गर्भवती होने से मचा हड़कंप; युवक पर दोबारा केस
May 21, 2026 | 10:31 AMफिल्मी स्टाइल में पुलिस एक्शन, चंद्रपुर में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार
May 21, 2026 | 10:15 AMठाणे में RPI पदाधिकारी अशोक कांबले की हत्या, कोयता और रॉड से हमले के बाद मौत
May 21, 2026 | 10:15 AMसागर: भारी पड़ी SP के बंगले के सामने गुंडागर्दी, पुलिस ने निकाला बदमाशों का जुलूस
May 21, 2026 | 10:08 AMछत्रपति संभाजीनगर में भाजपा-शिवसेना सत्ता के 100 दिन पूरे, महापौर बोले- पानी संकट दूर करना सबसे बड़ी चुनौती
May 21, 2026 | 10:06 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM











