- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Wild Tusker Elephant Creating Havoc In Kunhagada Rai
कुनघाडा रै. में जंगली टस्कर हाथी का उत्पात, येडानुर, मुरमुरी, गिलगांव में की तोड़फोड़
- Written By: आंचल लोखंडे
Chamorshi: चामोर्शी तहसील के कुनघाडा रै. वन परिक्षेत्र में टस्कर जंगली हाथी ने उत्पात मचाकर येडानूर, मुरमुरी व गिलगांव जमी में मकानों की तोड़फोड़ की।

किसानों के साथ नागरिकों में फैली दहशत (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Gadchiroli News: वनविभाग गड़चिरोली अंतर्गत आने वाले चामोर्शी तहसील के कुनघाडा रै. वन परिक्षेत्र में टस्कर जंगली हाथी ने उत्पात मचाकर येडानूर, मुरमुरी व गिलगांव जमी में मकानों की तोड़फोड़ की। इसके साथ ही किसानों की खेती में बोई फसलों का भी व्यापक मात्रा में नुकसान किया। जिससे नागरिकों में दहशत का वातावरण निर्माण हुआ है. वनविभाग तत्काल हाथी का बंदोबस्त करें, ऐसी मांग परिसर के नागरिकों द्वारा की जा रही है।
विगत 3 वर्षो से गड़चिरोली जिले में जंगली हाथी व टस्कर हाथी का उत्पात शुरू है। बीते वर्ष वर्षी आबापुर जंगल में टस्कर हाथी के हमले में एक वनमजदूर की मौत हुई थी। इस वर्ष भी 28 जुलाई से चामोर्शी तहसील के कुनघाडा रै. वनपरिक्षेत्र में जंगली हाथियों ने प्रवेश किया है। इस दौरान जंगली हाथी द्वारा परिसर के गिलगांव जमी, मालेर, कुनघाडा रै में दैत्यराजा, नवतला, भाडभिडी, जोगना, मुरमुरी, येडानूर आदि क्षेत्र में विचरण करते हुए नागरिक तथा वनकर्मियों को दिखाई दिए हैं। जंगली हाथियों ने इस परिसर के 10 से 12 गांव में उत्पात मचाकर मकान व खेती का नुकसान किया है।
यहां हाथियों ने मचाया उत्पात
गिलगांव जमी में आदिवासी विकास महामंडल के खुले में रखे धान के बोरों का नुकसान किया है। वहीं वडेंगवार के मकान का दरवाजा तोड़कर 2 बोरे राशन व एक ड्रम फोड़ा है। येडानूर में संदीप पहारू मिंज के घर की तोड़फोड़ की। विभिन्न सामग्री का नुकसान किया. पुष्पा शामराव महा के घर में घर की दीवार तोड़ी। मनोहर बलीराम जाधव के घर की दीवार तोड़ी है। अशोक इंद्रजीत पवार के झोपडे को तबाह किया। श्रावण बलिराम राठोड़ का झोपडा तोडा। रवींद्र दानु पोटावी के झोपडा तोडा, कुसुम दानु पोटावी के झोपडा तोड़कर नुकसान किया. वहीं नवतला, मुरमुरी, जोगना, येडानूर में खेती का व्यापक नुकसान किया है।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली में स्वास्थ्य क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि, महिला स्वास्थ्य को नई दिशा; एक दिन में 27 सफल सर्जरी
गडचिरोली में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, आरमोरी-वडसा मार्ग पर भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर से एक की गई जान
Gadchiroli Accident News: रांगी क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, बहन को निमंत्रण देने निकले युवक की मौके पर मौत
‘स्टील हब’ परियोजनाओं के खिलाफ किसानों का मोर्चा, उपजाऊ जमीन बचाने आंदोलन तेज
ये भी पढ़े: Bombay High Court: पूर्व मंत्री बच्चू कडू को हाईकोर्ट से राहत, सहनिबंधक के नोटिस को स्थगिति
वनविभाग कर रहा गश्त
इस दौरान टस्कर जंगली हाथी ने कुनघाडा वनपरिक्षेत्र के अनेक गांवों में नुकसान किया है। लेकिन अब तक कहीं भी जीवितहानि नहीं हुई है। वन परिक्षत्राधिकारी मधुमति तावाडे के मार्गदर्शन में क्षेत्र सहायक आर. पी. धाईत, क्षेत्र सहायक एच. जी. झोडगे, क्षेत्र सहायक एस. एस. खोब्रागडे, वन कर्मचारी व वन मजदूर दिनरात गश्त कर रहे हैं।
10 दिनों से टस्कर हाथी का चामोर्शी में डेरा
वन विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 जुलाई को कुनघाडा रै वन परिक्षेत्र में जंगली हाथी का आगमन हुआ था। जंगली हाथी चामोर्शी तहसील के जंगलों में विचरण कर रहे हैं। इस दौरान जंगली हाथियों द्वारा नुकसान का सत्र जारी है। जंगल में ड्रोन कैमरे के साथ वनाधिकारी व वनकर्मचारियों की गश्त शुरू है। परिसर के नागरिकों को सतर्कता बरतने की चेतावनी वनविभाग ने दी है।
Wild tusker elephant creating havoc in kunhagada rai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
एशियाई खेलों कप्तानी नहीं करेंगे सूर्यकुमार, लक्ष्मण होंगे टीम के हेड कोच, 30 खिलाड़ियों की लांग लिस्ट तैयार
May 30, 2026 | 02:53 PMसंभाजीनगर: विरासत और संस्कृति पर चित्रकला प्रतियोगिता; महापौर का आश्वासन, दिवाली तक शहर में बनेगी आर्ट गैलरी
May 30, 2026 | 02:51 PMमनोज जरांगे का अनशन शुरू, डेढ़ घंटे की बात भी बेनतीजा, CM फडणवीस के फोन के बाद प्रसाद लाड अंतरवाली सराटी रवाना
May 30, 2026 | 02:42 PM4 साल लंबी लड़ाई सफल: यवतमाल उपभोक्ता आयोग का आदेश- 10 किसानों को 8% ब्याज के साथ मुआवजा दे बीमा कंपनी
May 30, 2026 | 02:39 PMMP Rajya Sabha Election: कांग्रेस आलाकमान का ‘ऑपरेशन अलर्ट’, कमलनाथ-सिंघार के बाद अरुण यादव दिल्ली तलब
May 30, 2026 | 02:37 PMसंभाजीनगर में नक्षत्रवाड़ी जलशुद्धीकरण केंद्र में फिल्टर बॉक्स की सफाई पूरी; अब शहरवासियों को मिलेगा साफ पानी
May 30, 2026 | 02:36 PMफोर्स बुलाकर खाली कराएं, हम नहीं हटेंगे! सरकारी बंगले पर राबड़ी देवी का सम्राट चौधरी सरकार को खुला चैलेंज
May 30, 2026 | 02:29 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














