- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Stray Pigs Increasing Public Health Risk Municipal Negligence
फिर बढ़े सुअर, जनस्वास्थ्य पर खतरा, नप प्रशासन को ध्यान देना जरूरी
गड़चिरोली में लावारिश सुअरों की संख्या बढ़ी, नागरिकों को हो रही परेशानी। प्रशासन से उपाय योजना की मांग।

Gadchiroli News: गड़चिरोली शहर के विभिन्न वार्डो में लावारिश सुअरों की संख्या काफी बढ़ गयी है. जिससे वार्डो के नागरिकों को आवागमन करने में भारी त्रासदी का सामना करना पड़ रहा है. गत दो वर्ष पहले आरंभ की गयी सूअर पकडऩे की मुहिम फिलहाल पूरी तरह थंडेबस्ते में होने के कारण शहर में सूअरों का आतंक बढऩे लगा है. जिससे सुअरों के बढते उत्पात पर रोक लगाने उपाय योजना करने की मांग की जा रही है.
गड़चिरोली शहर में आवारा सुअरों का विचरण जटिल समस्या बन रही है. शहर के विभिन्न प्रभागों में आवारा सुअर मुक्त विचरण कर रहे हैं. भले ही शहर में कुछ जगह नालियों को अंडरग्राऊड किया गया है. लेकिन अनेक अंदरूनी हिस्सों में नालियां खुली पडी है. ऐसे में नालियों में सुअरों का विचरण रहता है. इसके साथ ही जिस जगह जलजमाव या खुली जगह होती है, वहां सुअरों ने डेरा डाल रखा है.
जिसके चलते नागरिकों को व्यापक परेशानी हो रही है. जिस स्थान पर सूअरों ने अपना डेरा लगा देने से मच्छरों व दुर्गंधी का आलम बनने लगा है. इसका सीधा असर प्रभाग वासियों के स्वास्थ्य पर पड़ते लगा है. लेकिन इस स्थिति को नियंत्रण में लाने को लेकर नगर परिषद प्रशासन द्वारा कोई उपाययोजना नहीं की जा रही है. जिससे नगर परिषद प्रशासन तत्काल उपाययोजना करें, ऐसी मांग शहर के नागरिकों द्वारा की जा रही है.
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में ‘भजन जैमिंग’ का जादू, भक्ति और आधुनिकता के संगम में झूमी युवा पीढ़ी
बारामती में सियासी जंग, सुनेत्रा के सामने कांग्रेस का दांव, आकाश मोरे को बनाया उम्मीदवार
25 सेकंड के वीडियो का पाक कनेक्शन! मुंबई को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम
आठ दिनों में दहलेगा महाराष्ट्र! नाना पटोले का सियासी भूकंप का दावा
कुछ वर्ष पहले चलाई थी मुहिम
शहर में तेजी से बढ़ते सुअरों की संख्या और नागरिकों को होनेवाली परेशानियों के मद़्देनजर नगर परिषद प्रशासन ने शहर में कुछ वर्ष पूर्व आवारा सुअरों को पकड़ की मुहिम शुरू की थी. सुअर पकडऩे का ठेका बाहर जिले के एक ठेकेदार को दिया गया था. जिसके बाद शहर में यह मुहिम आरंभ कर संबंधित ठेकेदार ने सुअरों को पकड़ा था. लेकिन वर्तमान स्थिति में पुन शहर में सुअरों में की संख्या बढऩे लगी है. लेकिन नगर परिषद की सुअर पकडऩे की मुहिम बंद है. जिसका खामियाजा शहर के नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है.
सुअरों के चलते दुर्घटना की संभावना
वर्तमान स्थिति में शहर के सभी प्रभागों की हालत इन दिनों बद से बदतर हो चली है. शहर के सर्वाधिक संवेदनशील स्वामी विवेकानंद नगर, चनकाईनगर, गोकुलनगर, रामनगर, फुले वार्ड आदि इलाकों में अधिक मात्रा में सुअरों का विचरण नजर आ रहा है. कुछ जगह खुले में ही कचरा फेंका जा रहा है. जिससे सुअरों द्वारा उक्त स्थान पर अधिक विचरण रहता है. जिससे नागरिकों के स्वास्थ्य पर विपरित परिणाम होने की संभावना जताई जा रही है. इसी से साथ सुअर सड़क पर से भी दौडते, भागते रहते है. जिससे दुर्घटना की संभावना भी लगी रहती है.
Stray pigs increasing public health risk municipal negligence
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
UP में शादी के लिए 1 लाख की मदद: जानें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का पूरा लाभ और आवेदन प्रक्रिया
Apr 05, 2026 | 10:51 PM‘साबित करो या लोगों को भ्रमित करना बंद करो…’, CM Sarma ने राहुल गांधी के आरोपों पर कही बड़ी बात
Apr 05, 2026 | 10:44 PMBengal Election: ‘ईवीएम नहीं, तृणमूल का नतीजा खराब होगा’, बंगाल चुनाव पर शाहनवाज हुसैन का बयान
Apr 05, 2026 | 10:42 PM‘मुझ पर लगाए गए आरोप सफेद झूठ, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं’, राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:33 PMMP में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर…कटनी में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग
Apr 05, 2026 | 10:33 PMसोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
Apr 05, 2026 | 10:27 PMइंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:27 PMवीडियो गैलरी

‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
Apr 05, 2026 | 10:22 PM
मेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:14 PM
‘मुद्दों पर फेल हुई सरकार, अब फिल्मों के जरिए फैला रही नफरत’, संजय सिंह का PM मोदी पर कड़ा प्रहार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:08 PM
‘नीतीश ने जलाई लालू के घर में बिजली, अब लालटेन लेकर घूम रहे हैं ट्विटर बबुआ’, JDU का तेजस्वी पर बड़ा हमला
Apr 05, 2026 | 10:03 PM
नागपुर में सनसनी, शोभायात्रा से लापता 14 साल के अथर्व की गला घोंटकर हत्या; बोरे में बंद मिला शव- VIDEO
Apr 05, 2026 | 09:59 PM
BMC स्कूलों में ‘मनाचे श्लोक’ पर महा-संग्राम! वारिस पठान बोले- जबरन नहीं थोप सकते धार्मिक प्रार्थना
Apr 05, 2026 | 01:13 PM














