गड़चिरोली: रसोइयां महिलाओं को जल्द मिलेगा बढ़ा मानधन, मंत्री अशोक उईके ने दिए तुरंत आदेश
Ashok Uike : गड़चिरोली में अमृत आहार योजना की रसोइयों महिलाओं ने मंत्री अशोक उईके से मानधन बढ़ाने की मांग की, जिसके बाद उन्होंने विभाग को तुरंत मानधन वृद्धि के आदेश दिए, जिससे महिलाओं में उम्मीद बढ़ी
- Written By: आंचल लोखंडे
रसोइयां महिलाओं को जल्द मिलेगा बढ़ा मानधन
Gadchiroli News: नागपुर में आयोजित शीतकालीन अधिवेशन के दौरान भारतीय जनसंसद के गड़चिरोली जिलाध्यक्ष विजय खरवडे के नेतृत्व में आदर्श महिला अमृत आहार स्वयंपाकीन संगठन की महिलाओं ने आदिवासी मंत्री अशोक उईके से मुलाकात कर मानधन वृद्धि के संबंध में चर्चा की और ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान मंत्री उईके ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आदिवासी विकास विभाग को रसोइयों महिलाओं का मानधन तुरंत बढ़ाने के निर्देश दिए, जिससे महिलाओं में आशा की नई किरण जगी है। रसोइयों महिलाओं ने अपने संगठन की जिलाध्यक्ष गीता उईके, जिला सचिव सोनी ठवरे, उपाध्यक्ष संगीता जाले, कोषाध्यक्ष गीता धुर्वे, संगठन प्रमुख कल्पना गायकवाड़ और आशा गेडाम के नेतृत्व में यह भेंट की।
महिलाओं के साथ अन्याय
पेसा क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्रों में गर्भवती माताओं के लिए पोषाहार पकाने वाली रसोइयों महिलाओं को सरकार की ओर से 1 नवंबर 2025 से केवल 1,000 रुपये की बढ़ोतरी दी गई है। संगठन ने इसे अपर्याप्त बताते हुए कहा कि यह वृद्धि महिलाओं के साथ अन्याय है।
सम्बंधित ख़बरें
सुनेत्रा पवार का राज्यसभा से इस्तीफा; बारामती की जीत के बाद दिल्ली में उपराष्ट्रपति को सौंपा पत्र
अहिल्यानगर: प्रेम संबंध के चलते युवक की बेरहमी से पिटाई, डिप्रेशन में आकर युवक ने की आत्महत्या
‘मेरे बाप को फांसी दो’, पुणे पार्वती कांड में मां का कलेजा फटा; 9 साल की मासूम की आपबीती सुनकर दहल जाएगा दिल
Bhandara-Gondia MP: सांसद डॉ. प्रशांत पडोले के 2 साल बेमिसाल; संसद में 100% उपस्थिति और विकास कार्यों की झड़ी
राशि बहुत कम
वर्ष 2016 के सरकारी निर्णय के अनुसार पेसा क्षेत्र की रसोइयों महिलाओं को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अमृत आहार योजना अंतर्गत प्रति माह 1,000 रुपये मानधन दिया जा रहा था, जिसे अब कुल 2,000 रुपये कर दिया गया है। परंतु महंगाई के वर्तमान दौर में यह राशि बहुत कम है।
ये भी पढ़े: ध्वज दिवस 2025: गोंदिया में पूर्व सैनिकों व शहीद परिवारों के सम्मान के साथ निधि संकलन शुरू
मानधन वृद्धि का प्रस्ताव
रसोइयों महिलाओं ने बताया कि जहाँ सरकारी मजदूरों को प्रतिदिन 400 से 500 रुपये तक मजदूरी मिलती है, वहीं उन्हें बहुत कम मानधन दिया जा रहा है। इसलिए ज्ञापन में प्रति माह 5,000 रुपये मानधन की मांग की गई है। मंत्री अशोक उईके ने विभागीय सचिव को तत्काल आदेश देकर मानधन वृद्धि के प्रस्ताव को आगे बढ़ाने की बात कही, जिससे रसोइयों महिलाओं में उम्मीद बढ़ी है।
