Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लौटती बारिश ने गड़चिरोली में बरपाया कहर, फसलें हुई बर्बाद, मदद की आस में किसान

Gadchiroli News: गड़चिरोली जिले में लौटती बारिश ने किसानों की उम्मीदें तोड़ दीं। खेतों में धान फसलें धराशायी होकर अंकुरित होने लगीं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Oct 05, 2025 | 09:02 PM

भारी बारिश के कारण धान की फसल चौपट (फोटो नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gadchiroli News In Hindi: मराठवाड़ा में हाहाकार मचाने वाली लौटती बारिश पूर्व विदर्भ के गड़चिरोली जिले में भी कहर बरपा रही है। लौटती मूसलाधार बारिश के कारण खेतों में उपज लगी फसलें जमीन पर धाराशायी हुई है। जिससे किसानों का व्यापक नुकसान हुआ है। इतना ही नहीं तो खेतों में धराशायी हुई फसलें अंकुरित होने से किसान निराश नजरों से सरकार के मदद की ओर देख रहा है।

जून से सितंबर यह बारिश का मौसम माना जाता है। इस वर्ष शुरूआत से ही समाधानकारक बारिश होने से धान फसलें खेतों में लहलहाती नजर आ रही थी। जिले में हल्की, मध्यम व भारी प्रजाती के धान फसलों की रोपाई की जाती है।

फिलहाल हल्के व मध्यम प्रजाति की धान फसलों पर उपज आयी है। दशहरे के बाद फसलों की कटाई का नियोजन किसान कर रहे थे। ऐसे में लौटती मूसलाधार बारिश से किसानों पर कहर ढाया।

गड़चिरोली जिले के अनेक किसानों की धान फसलें जमीन पर ही धराशायी हुई। बीच, बीच में बारिश का दौर जारी होने से खेतों में गिरी धान फसलों पर लगी उपज ही अंकुरित होने से किसान निराश हुआ है।

प्रतिवर्ष कभी गीला तो कभी सूखे अकाल का सामना किसानों को करना पड़ता है। ऐसे में अंतिम चरण में फसलें बर्बाद होने से किसानों पर आसमान टूटा है। हाथ में आयी फसलें बर्बाद होने से किसान मायूस हुआ है।

‘कही खुशी, कही गम’

एक ओर लौटती बारिश के कारण हल्की व मध्यम प्रजाति के धान फसलों का व्यापक नुकसान हुआ है। वहीं यह बारिश भारी प्रजाति के धान फसलों के लिए लाभकारी साबित हो रहा है।

अंतिम चरण में बारिश न होने पर भारी प्रजाति के धान फसलों का उत्पादन लेने वाले किसानों को फसलों को पानी देने के लिए व्यापक मशक्कत करनी पडती थी। एक ओर नुकसान तो दूसरी ओर संजीवनी साबित होने वाली यह बारिश किसानों के लिए ‘कही खुशी, कही गम’ का वातावरण निर्माण करता नजर आ रहा है।

सीधे मुआवजा देने की मांग

लौटती बारिश से मराठवाड़ा में हुए नुकसान के लिए सरकार ने सीधे मदद की घोषणा की। उसी तर्ज पर जिले के किसानों को मदद दें, ऐसी मांग नुकसानग्रस्त किसानों द्वारा की जा रही है। लौटती बारिश फिर से ऐसे ही बरसती रही तो बड़े पैमाने पर धान फसलों का नुकसान होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

यह भी पढ़ें:- उद्धव ठाकरे ने मांगी माफी! विधानसभा चुनाव में हार का छलका दर्द, बोले- हम गठबंधन के शिकार हो गए

पंचनामों के लिए देरी

कुरखेडा तहसील में भी धान फसलों को लौटती बारिश का व्यापक फटका लगा है। उपज लगी धान फसल तूफानी हवाओं के साथ आयी बारिश से जमीन पर धराशायी हुई हुई है। सरकार द्वारा पंचनामे शुरू है, लेकिन अब तक पूर्ण नहीं हुए हैं। जिससे अनेक किसानों को पंचनामों की प्रतीक्षा है।

तत्काल दें मदद

किसान जयदेव कोल्हे ने बताया कि 5 एकड़ खेत में हल्के प्रजाति के धान फसलों की रोपाई की। फिलहाल फसलों पर उपज आयी है। दशहरे के बाद धान की कटाई करने का नियोजन किया था। ऐसे में लौटती बारिश से संपूर्ण फसलें जमीन पर लेट गई है। खेतों में पानी जमा होने से धान उपज खेतों में ही अंकुरित हो रही हैं, लेकिन अब तक राजस्व विभाग द्वारा पंचनामे नहीं किए गए है। जिससे सरकार किसानों की ओर ध्यान देकर तत्काल मदद दें।

नुकसान का सर्वेक्षण जारी

कुरखेड़ा नायब तहसीलदार राजकुमार धनबाते ने कहा कि लौटती बारिश के चलते हुए नुकसान का सर्वेक्षण शुरू है। शीघ्र ही सर्वेक्षण पूर्ण कर रिपोर्ट वरिष्ठ स्तर पर भेजा जाएगा। इसके पश्चात किसानों को मदद मिलेगी।

Rains in gadchiroli cause farmers to suffer losses

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 05, 2025 | 09:02 PM

Topics:  

  • Gadchiroli
  • Gadchiroli News
  • Maharashtra

सम्बंधित ख़बरें

1

सड़क बनी गंदे पानी की झील! शिवसेना नेता की पहल से मिली राहत

2

वरोरा-भद्रावती के 14 गांवों के स्कूलों का होगा विकास, फंड हुआ मंजूर, विधायक देवतले के प्रयास सफल

3

निकाय चुनावों के लिए शिंदे सेना तैयार, जीत के लिए बनाया मास्टरप्लान

4

चोरों ने कब्रिस्तान को भी नहीं छाेड़ा, चिमूर में बढ़ी चोरी की वारदातें, सार्वजनिक ठिकाने बन रहे निशा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.