-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Police Caught A Truck Full Of Cattle Going To Slaughterhouse Goods Worth 9 Lakh 64 Thousand Seized
बुच्चडखाने जा रहा मवेशियों से भरा ट्रक पुलिस ने पकड़ा, 9 लाख 64 हजार का माल जब्त
- Written By: नवभारत डेस्क

- 31 गोवंश की बचाई जान
- मवेशी तथा वाहन के साथ 9 लाख 64 हजार काम माल जब्त
गडचिरोली. अवैध रूप से मवेशियों की तस्करी कर बुच्चडखाने ले जा रहे मवेशियों से भरे वाहन को पुलिस ने पकड़कर कर ट्रक में ठुकसर भरे गए 31 मवेशियों की जान बचाई. यह कार्रवई कुरखेड़ा के उपविभागीय पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस ने शनिवार को रात के दौरान की. इसमें मवेशी तथा वाहन के साथ कुल 9 लाख 64 हजार 500 रूपयों का माल जब्त किया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुराडा मार्ग से गोवंश कत्तलखाने में ले जाने की जानकारी कुरखेडा के उपविभागीय पुलिस अधिकारी कार्यालय को प्राप्त हुई. उक्त जानकारी के आधार पर शनिवार को रात के दौरान गोठणगांव नाके के समिप जाल बिछाया गया था. इस बीच शनिवार को दररात के दौरान एम. एच. बी. जी. 9143 क्रमांक के ट्रक को पुलिस ने नाके पर रोका.
पुलिस को देखते हुए वाहन चालक ट्रक वहीं छोड फरार हो गया. पुलिस ने ट्रक की जांच करने पर ट्रक में अमानवीय रूप से ठुसकर भरे गए 31 मवेशी पाए गए. अवैध मवेशी तस्करी मामले में पुलिस ने मवेशियों के साथ कुल 9 लाख 64 हजार 500 रूपयों का माल जब्त किया गया.
उक्त कार्रवाई उपविभागीय पुलिस अधिकारी साहिल झरकर के नेतृत्व में राकेश पालकृतीवार, बाबुराव पुडो, जितेंद्र कोवाची, मनोज राउत ने संपन्न कराई. अज्ञात आरोपी के खिलाफ कुरखेडा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है. तस्करी में उपयोग किया गया ट्रक पुलिस थाने में जमा किया गया है. मामले की अधिक जांच उपविभागीय पुलिस अधिकारी साहील झरकर के मार्गदर्शन में कुरखेडा पुलिस थाने के पुलिस उपनिरीक्षक नारायण शिंदे कर रहे है.
1 मवेशी की मृत्यू, अनेक मवेशी घायल
अवैध रूप से गोवंश तस्करी मामले में जब्त किए गए ट्रक में 31 मवेशी अमानवीय रूप से ठुसे पाए गए. जिसमें एक मवेशी की मौत हो गई. वहीं अनेक मवेशी गंभीर रूप से घायल हुए है. ऐसी जानकारी उपविभागीय पुलिस कार्यालय की ओर से प्राप्त हुई.
सम्बंधित ख़बरें
Gadchiroli News: गड़चिरोली-धानोरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गड्ढों से बढ़ी परेशानी, मरम्मत की मांग तेज
गड़चिरोली में टसर रेशम विकास परियोजना शुरू, 2270 आदिवासी किसान परिवारों को मिलेगा लाभ
Gadchiroli News: बरसात में बढ़ा मलेरिया का खतरा, गड़चिरोली स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
गड़चिरोली के दुर्गम इलाकों में 22 मिनी सेतु केंद्रों का शुभारंभ, मुख्यमंत्री फडणवीस ने किया लोकार्पण
दिनदहाडे गोवंश तस्करी जारी
कोरची तहसील समेत कुरखेडा तहसील से दुसरे राज्य में गोवंश तस्करी बढ गई है. कुछ माह पूर्व कोरची तहसील से गोवंश तस्करी मामले में कार्रवाई करते हुए अनेक मवेशियों को जीवनदान दिया गया था. इस मामले में आरोपी पर कडी कार्रवाई की गई थी. इसके बावजूद गोवंश तस्करी के मामले रूकते दिखाई दे रहे है. अब कुरखेडा तहसील से भी बडी मात्रा में दिनदहाडे गोंवश तस्करी शुरू है. जिससे पुलिस प्रशासन ने इस तस्करों पर कडी कार्रवाई करे, ऐसी मांग नागरिकों द्वारा की जा रही है.
Police caught a truck full of cattle going to slaughterhouse goods worth 9 lakh 64 thousand seized
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘मैं मां बनना चाहती हूं…’ आम्रपाली दुबे की ख्वाहिश ने मचाई हलचल, क्या जल्द लेंगी शादी का फैसला?
Jul 26, 2026 | 12:54 PMNo Maida Samosa Recipe: समोसा खाना नहीं छोड़ सकते, तो घर पर बनाएं बिना मैदे का हेल्दी समोसा, नोट करें रेसिपी
Jul 26, 2026 | 12:52 PMAndhra Pradesh News: घुटने की सर्जरी के बाद अस्पताल में भर्ती हुए बालकृष्ण, मिलने पहुंचे सीएम चंद्रबाबू नायडू
Jul 26, 2026 | 12:52 PMक्या शाह ने दी पैलेट गन चलाने की मंजूरी? राहुल गांधी ने गृहमंत्री को लिखा खत, पुलिस कार्रवाई पर मांगी जवाबदेही
Jul 26, 2026 | 12:50 PMयह भाजपा बनाम भारत की लड़ाई है, अभिनंदन मोर्चा में गरजे उद्धव, मुंबई की सड़कों पर जुटा ऐतिहासिक जनसैलाब
Jul 26, 2026 | 12:47 PMडिंडौरी में पंचायत का फरमान: 85 हजार वसूले और कर दिया सामाजिक बहिष्कार, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार
Jul 26, 2026 | 12:38 PMNepal ID Card: नेपाल की बड़ी मांग, भारत आने-जाने के लिए नेपालियों को NID कार्ड से मिले भारी छूट
Jul 26, 2026 | 12:34 PMवीडियो गैलरी

5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM
अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM














