- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Permanent Checkposts Will Be Set Up In Gadchiroli To Stop Illegal Mining
गड़चिरोली में अवैध खनिज उत्खनन पर लगेगी रोक, कलेक्टर ने स्थायी चेकपोस्ट लगाने का दिया आदेश
गड़चिरोली जिले में अवैध गौण खनिज उत्खनन के कारण सरकार के राजस्व का बड़े पैमाने पर नुकसान हो रहा है। जिलाधिकारी अविश्यांत पंडा ने इस पर रोक लगाने के लिए जिले में विभिन्न जगह स्थायी चेक पोस्ट लगाने के निर्देश दिए है...
- Written By: आकाश मसने

गड़चिरोली कलेक्टर अविश्यांत पंडा
गड़चिरोली: गड़चिरोली जिले में अवैध गौण खनिज उत्खनन के कारण सरकार के राजस्व का बड़े पैमाने पर नुकसान हो रहा है। साथ ही पर्यावरण की हानि तथा अपराध बढ़ रहे है। यह बात सामने आने पर जिलाधिकारी अविश्यांत पंडा ने इस पर रोक लगाने के लिए जिले में विभिन्न जगह स्थायी चेक पोस्ट तथा कड़ी उपाययोजना तत्काल अमल में लाने के निर्देश एक आदेश से यंत्रणा को दिए है।
इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा है कि जिले के सभी राजस्व उपविभाग में स्थायी चेकपोस्ट (एफआरबी कैबीन) स्थापन कर वह तत्काल क्रियान्वित करें तथा चेकपोस्ट पर मंडल अधिकारी को नियंत्रण अधिकारी तथा नायब तहसीलदार को नोडल अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई। इन चेकपोस्ट पर नितदिन 24 घंटे कर्मचारी तथा पुलिस तैनात करने के आदेश दिए गए है।
राजस्व उपविभागीय अधिकारी इसके लिए स्वतंत्र आदेश निकाले तथा हर वाहनों की ईटीपी जांच कर इसकी वैधता निश्चित करने के निर्देश भी दिए है। जिलाधिकारी के आदेश पर संयुक्त दस्ते द्वारा आपसी सहयोग से जिले में अवैध गौण खनिज उत्खनन तथा यातायात पूर्ण रूप से रोकने के लिए प्रयास करने तथा स्थानीय प्रशासकीय यंत्रणा संदर्भ में कड़ कार्रवाई कर अवैध उत्खनन को रोक लगाएं, ऐसे निर्देश दिए गए है।
सम्बंधित ख़बरें
पहलवान भारत पेंदाम की टूटी ‘सांसें’: राज्यस्तर तक पहुंचने वाला था खिलाड़ी, पर 4 साल से बिस्तर पर है ‘भारत’
गड़चिरोली में कंक्रीट का साम्राज्य: सड़कें तो चौड़ी हुईं, पर छिन गई राहगीरों की छांव!
पोरेड्डीवार बनी जिला बैंक की अध्यक्ष-नाकाडे बने उपाध्यक्ष, मानद सचिव पद पर निंबेकर का चयन
ईफसल निरीक्षण में आरमोरी तहसील अव्वल, 10 गांवों में शत प्रतिशत सर्वेक्षण पूर्ण किया
जांच कर करें कार्रवाई
अवैध उत्खनन व यातायात रोकने के लिए नियुक्त किए गए दस्ते हर वाहनों की ईटीपी (इलेक्ट्रॉनिक ट्रान्झिट पास) जांच कर वैध है क्या इसकी जांच करें। नियमबाह्य उत्खनन या यातायात होने पर वाहन कब्जे में लेकर कानूनी जुर्माने की कार्रवाई करने के आदेश दिए है।
महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
इस मुहिम के अंतर्गत राजस्व, पुलिस तथा मंडल अधिकारी का संयुक्त दस्ता गठित कर अवैध उत्खनन व यातायात करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। संबंधित अधिकारी नितदिन किए गए कार्रवाई की रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारी को पेश करें तथा इस संदर्भ की जानकारी जिलाधिकारी कार्यालय के गुगल शीट पर अद्ययावत करना है।
अनुपस्थित रहने पर होगी कार्रवाई
सभी नियुक्त अधिकारी तथा कर्मचारियों को दिए गए समय पर उपस्थित रहना अनिवार्य है। कोई भी बिना अनुमति अनुपस्थित रहने पर उस पर अनुशासन भंग की कार्रवाई की जाने वाली है। वहीं वाहन चालक या मालिकों द्वारा गलत बर्ताव होने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 221 के अंतर्गत संबंधित पुलिस थाने में मामला दर्ज करने के आदेश दिए गए है। कार्रवाई के लिए जब्त किए गए वाहन संबंधित तहसील कार्यालय या पुलिस थाने में आगे के आदेश तक हिरासत में रखने के निर्देश दिए है।
Permanent checkposts will be set up in gadchiroli to stop illegal mining
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Bhooth Bangla के प्रमोशन के बीच अक्षय कुमार हुए ट्रोल, नागिन 7 में टेलीप्रॉम्प्टर से डायलॉग पढ़ते वीडियो वायरल
Apr 16, 2026 | 02:55 PMMulank 5: 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे की क्या होती है ख़ासियतें? जानिए करियर और लव लाइफ से जुड़ी बातें
Apr 16, 2026 | 02:53 PMकिसान के बेटे को मिली Amazon में नौकरी, ऑफर लेटर पढ़ते ही भावुक हुए पिता, वीडियो वायरल
Apr 16, 2026 | 02:48 PMपहलवान भारत पेंदाम की टूटी ‘सांसें’: राज्यस्तर तक पहुंचने वाला था खिलाड़ी, पर 4 साल से बिस्तर पर है ‘भारत’
Apr 16, 2026 | 02:31 PMगड़चिरोली में कंक्रीट का साम्राज्य: सड़कें तो चौड़ी हुईं, पर छिन गई राहगीरों की छांव!
Apr 16, 2026 | 02:24 PMPune Mumbai Expressway का ‘मिसिंग लिंक’ तैयार, जल्द खुलेगा ट्रैफिक के लिए
Apr 16, 2026 | 02:21 PMगोरेवाड़ा तालाब का पानी ‘क्लीन’: सीवेज मिलने के दावे वैज्ञानिक रूप से गलत, जानें क्या कहती है लैब रिपोर्ट
Apr 16, 2026 | 02:17 PMवीडियो गैलरी

धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण नहीं! संसद में विपक्ष पर बरसे अमित शाह, अखिलेश यादव को दी खास सलाह
Apr 16, 2026 | 01:57 PM
180 लड़कियां और 350 अश्लील वीडियो…अमरावती के इस शैतान की हैवानियत देख कांप जाएगी रूह
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
‘पत्थरों को पूजना पाखंड, मोदी-योगी ही असली भगवान’, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
बीच शपथ में अटके सम्राट चौधरी? RJD ने वीडियो शेयर कर उड़ाया मजाक, पूछा- जो पढ़ नहीं सकता वो बिहार क्या चलाएगा?
Apr 15, 2026 | 09:47 PM
‘अब गुजरात से चलेगा बिहार’, प्रशांत किशोर ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बताया रिमोट कंट्रोल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:43 PM
मालकिन ने अपनी हाउस हेल्प को दिया एयर कूलर, इंटरनेट पर वायरल हुआ इमोशनल वीडियो
Apr 15, 2026 | 09:42 PM












