-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- No Bus Facility Villages Of Gadchiroli Aheri Subdivision Passengers Troubled
गड़चिरोली के अनेक गांवों को बसों का इंतजार, अहेरी उपविभाग का मामला, यात्री परेशान
- Written By: प्रिया जैस
Gadchiroli Bus Facility: गड़चिरोली जिले में अब भी कई दुर्गम इलाकों में बस सुविधाएं नहीं पहुंच पाई है। इसके कारण लोगों को आज भी सफर करने के लिए अपनी जान की बाजी लगानी पड़ती है।

गड़चिरोली न्यूज
Gadchiroli News: गड़चिरोली जिले की दक्षिण छोर बसे अहेरी उपविभाग अंतर्गत 5 तहसीलों का समावेश है। वहीं इन तहसीलों के अधिकत्तर गांव दुर्गम और अतिदुर्गम क्षेत्र में बसे है। इन क्षेत्र के गांवों में अब तक रापनि की बससेवा बंद होने के कारण ग्रामीण अंचल के नागरिकों को यातायात सुविधाओं के अभाव में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं बस सेवा के अभाव में अनेक लोग समय पर अपने कार्यस्थल पर नहीं पहुंच पा रहे है। जिसके कारण अहेरी उपविभाग के दुर्गम और अतिदुर्गम क्षेत्र के नागरिक और स्कूली छात्रों को भारी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। अनेक गांवों तक पहुंचने के लिये सड़कें नहीं बनी है।
जिसके कारण गांवों तक बसे नहीं पहुंच रही है। वहीं जीन गांवों तक सड़कें बनी है, ऐसे गांवों में न के बराबर बससेवा पहुंच रही है। जिससे रापनि इस ओर गंभीरता से ध्यान देकर दुर्गम क्षेत्र के गांवों तक बससेवा शुरू करने की मांग नागरिकों द्वारा की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली में आंगनवाड़ी कर्मियों और आशा वर्करों का मोर्चा, 24 माह का कोरोना भत्ता देने की मांग
गड़चिरोली में वन महोत्सव पर विद्यार्थियों ने किया सीडबॉल प्रसारण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
गड़चिरोली में फिर शर्मसार हुई व्यवस्था, भामरागढ़ में चारपाई और नाव के सहारे अस्पताल पहुंचा गंभीर मरीज
गड़चिरोली के चुरचुरा और बोदली मेंढा क्षेत्र में जंगली हाथियों की मौजूदगी, लोगों से सतर्क रहने की अपील
निजी वाहनों से सफर कर रहे यात्री
अहेरी उपविभाग अंतर्गत अहेरी, भामरागड़, सिरोंचा, एटापल्ली और मुलचेरा इन पांच तहसीलों का समावेश है। इन तहसीलों के दुर्गम व अतिदुर्गम क्षेत्र में बसे गांवों तक रापनि की बससेवा शुरू नहीं हो पायी है। जिसका खामियाजा इन क्षेत्र के नागरिकों को निजी वाहनों से सफर करना पड़ रहा है।
ऐसे में अनेक जगह पर निजी वाहनों में क्षमता से अधिक यात्रियों को बिठाए जाने से यात्रियों को अपनी जान दांव पर लगानी पड़ रही है। अनेक बार वाहन सेवा नहीं मिलने के कारण लोगों के कार्य समय पर पूर्ण नहीं हो रहे है। अहेरी उपविभाग के नागरिक पुरी तरह त्रस्त हो गये है।
यह भी पढ़ें – 2 दिनों से कीचड़ में फंसा ट्रक निकला बाहर, यातायात आवागमन हुआ सुचारू, नागरिकों ने ली राहत का सांस
सयम पर करें बसों का परिचलन
अहेरी उपविभाग के अनेक गांवों में समय पर बसे नहीं पहुंच रही है। जिसके कारण यात्रियों को घंटों तक बसों की प्रतीक्षा करनी पडती है। जिससे यात्री वर्ग शारीरिक और मानसिक रूप से त्रस्त हो रहे है। अहेरी उपविभाग के अनेक गांव दुर्गम क्षेत्र में बसे है। इन गांवों में पहुंचने पहुंचने के लिये एक-एक बसों का परिचलन किया जाता है। लेकिन यह बसे भी समय पर उपलब्ध नहीं होने से यात्रियों को निजी वाहनों सहारा लेना पड रहा है। जिससे रापनि इस ओर गंभीरता से ध्यान देकर समय पर बसों का परिचलन करने की मांग की जा रही है।
No bus facility villages of gadchiroli aheri subdivision passengers troubled
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भंडारा जिला सहकारी बैंक ने फसल ऋण वितरण में बनाया रिकॉर्ड, लक्ष्य का 102% हासिल
Jul 15, 2026 | 02:35 PMबांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PMगर्मी की महंगाई के बाद मानसून में सस्ती हुई हवाई यात्रा; दिल्ली-मुंबई रूट के किराये में 60% से ज्यादा की कटौती
Jul 15, 2026 | 02:30 PMकोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PMदूसरे वनडे से पहले इरफान पठान की सलाह, बोले- भारतीय टीम को प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं करना चाहिए
Jul 15, 2026 | 02:27 PMJapan Gold Reserve: समंदर में 700 मीटर नीचे मिला सोने का विशाल खजाना, चट्टानों में है अपार भंडार
Jul 15, 2026 | 02:25 PMWardha News: वर्धा वन विभाग की नियुक्ति विवादों में, मानद वन्यजीव रक्षक चयन पर सवाल
Jul 15, 2026 | 02:22 PMवीडियो गैलरी

‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM














