Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Gadchiroli: पहले ‘नक्सल स्मारकों’ को तोड़ा फिर किया पुलिस थाने निर्माण, गड़चिरोली एसपी बोले- तेज होगा नक्सल विरोधी अभियान

गड़चिरोली जिले के भामरागड़ तहसील का कवंडे परिसर नक्सल प्रभावित व दुर्गम क्षेत्र है। परिसर में नक्सलियों की व्यापक गतिविधियां रहने के चलते जिला पुलिस दल ने रविवार को कवंडे में नए पुलिस थाने का निर्माण किया।

  • By आकाश मसने
Updated On: Mar 11, 2025 | 01:02 AM

गड़चिरोली में नक्सल स्मारक तोड़ते सुरक्षाबलों के जवान (फोटो नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

गड़चिरोली: गड़चिरोली जिले के भामरागड़ तहसील का कवंडे परिसर नक्सल प्रभावित व दुर्गम क्षेत्र है। परिसर में नक्सलियों की व्यापक गतिविधियां रहने के चलते जिला पुलिस दल ने रविवार को कवंडे में नए पुलिस थाने का निर्माण किया। इस दौरान पुलिस थाने का निर्माण करने के साथ ही नक्सलियों द्वारा इस परिसर में नक्सल स्मारक के रूप में अपनी दहशत की छाप छोड़ रखी थी। जिससे पुलिस ने इस क्षेत्र में नक्सल स्मारकों को ध्वस्त करते हुए पुलिस थाना स्थापन कर नागरिकों में फैली नक्सल दशहत को समाप्त करने का प्रयास किया है।

क्सल दृष्टि से अतिसंवेदनशील होने वाला गड़चिरोली जिले के दुर्गम तथा अतिदुर्गम क्षेत्र में बसे अनेक आदिवासी बंधु आज भी विकास से कोसो दूर है। जिससे उनका विकास करने व नक्सलियों के गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए गड़चिरोली पुलिस दल की ओर से रविवार को पुलिस उपविभाग भामरागड़ के अंतर्गत भामरागड़ तहसील के कवंडे में नए पुलिस थाने का निर्माण किया गया।

लोगों के मन में दहशत फैलाने के लिए किया था स्मारकों का निर्माण

कवंडे में नए पुलिस थाने के निर्माण के दौरान मिडदापल्ली से कवंडे मार्ग पर पुलिस थाना निर्माण के पूर्व पुलिस दल को नक्सलियों द्वारा निर्माण किए नक्सलियों के स्मारक दिखाई दिए थे। परिसर में आम नागरिकों के मन में दहशत फैलाने और परिसर में अपना अस्तित्व हाेने का अहसास दिलाने के लिए नक्सलियों ने स्मारकों का निर्माण किया था।

वरिष्ठों के मार्गदर्शन में पुलिस दल के बीडीडीएस व विशेष अभियान दस्ते के जवानों ने उक्त परिसर में खोज अभियान चलाकर नक्सल स्मारकों को ध्वस्त किया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल, अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) यतिश देशमुख, अपर पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) एम रमेश व अहेरी के अपर पुलिस अधीक्षक एमवी सत्यसाईं कार्तिक, पुलिस उप-अधीक्षक (अभियान) विशाल नागरगोजे तथा भामरागड़ के उपविभागीय पुलिस अधिकारी अमर मोहिते के मार्गदर्शन में की गई।

4 स्मारकों का किया था निर्माण

भामरागड़ तहसील के कवंडे में जिला पुलिस दल द्वारा नए पुलिस थाने का निर्माण किया गया। इससे पूर्व परिसर के मिडदापल्ली से कवंडे मार्ग पर तथा पुलिस थाना कवंडे के पड़ोस के परिसर में कुल 4 स्मारक नक्सलियों द्वारा निर्माण किए दिखाई दिए। परिसर में पुलिस दल ने खोज अभियान चलाया गया।

इस दौरान नक्सल स्मारक व परिसर की बीडीडीएस दस्ते द्वारा कड़ाई से जांच की। इसके पश्चात विशेष अभियान दस्ते के जवानों ने नक्सलियों द्वारा निर्माण किए सभी स्मारक ध्वस्त किए है।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

नक्सलियों का आश्रयस्थान माने जाने वाले भामरागड़ तहसील के पेनगुंडा में पुलिस मदद केंद्र, नेलगुंडा व अब कवंडे में भी पुलिस थाने का निर्माण करने के साथ ही परिसर में नक्सलियों द्वारा निर्माण किए स्मारक ध्वस्त कर पुलिस दल ने नागरिकों के मन में सुरक्षा की भावना निर्माण की है।

नक्सलियों के गतिविधियों पर नजर : नीलोत्पल

पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने बताया कि परिसर में नक्सल विरोधी अभियान तीव्र किया है। वहीं नक्सलियों के हर गतिविधियों पर ध्यान केंद्रीत किया जा रहा है। इसके साथ ही नक्सलियों के स्मारक को समाज में कहीं भी स्थान नहीं है। कोई भी ऐसे गैरकानूनी निर्माण में सहभाग न लें, ऐसा आह्वान भी एसपी निलोत्पल ने किया है।

Naxal memorial demolished in kavande of gadchiroli district new police station built

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 11, 2025 | 01:02 AM

Topics:  

  • Anti Naxal Operation
  • CRPF
  • Gadchiroli News

सम्बंधित ख़बरें

1

सड़कों पर दौड़ रहे कालबाह्य वाहन, क्षमता से अधिक यात्री बैठाकर किया जा रहा परिवहन

2

महामार्ग पर वाहन फंसने का सिलसिला जारी, गोठनगांव-जांभुलखेड़ा हाईवे पर आए दिन लग रहा जाम

3

गड़चिरोली में शराब माफिया पर बड़ी कार्रवाई, लाखों का माल जब्त, आरोपी गिरफ्तार

4

कहीं होगा दहन तो कहीं पूजे जाएंगे दशानन, दशहरा पर आदिवासी बहुल इलाके में देखेगी अनोखी परंपरा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.