Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महामार्ग पर वाहन फंसने का सिलसिला जारी, गोठनगांव-जांभुलखेड़ा हाईवे पर आए दिन लग रहा जाम

Kurkheda-Deori National Highway: कुरखेड़ा-देवरी राष्ट्रीय महामार्ग का गोठनगांव-जांभुलखेड़ा मार्ग इन दिनों वाहन चालकों समेत आम नागरिकों के लिए जानलेवा साबित होने लगा है।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Oct 03, 2025 | 05:21 PM

महामार्ग पर वाहन फंसने का सिलसिला जारी (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Kurkheda: कुरखेड़ा-देवरी राष्ट्रीय महामार्ग का गोठनगांव-जांभुलखेड़ा मार्ग इन दिनों वाहन चालकों समेत आम नागरिकों के लिए जानलेवा साबित होने लगा है। लगातार हुई बारिश और मरम्मत कार्य की गति धीमी होने से सड़क पर आये दिन जाम की समस्या निर्माण हो रहीं है। कीचड़ और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण प्रतिदिन ओवरलोड ट्रक गड्ढों में फंस रहे है। जिससे यातायात बाधित हो रही है। इस समस्या का निवारण करने राष्ट्रीय महामार्ग विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाने के कारण आम नागरिकों में अब असंतोष बढ़ने लगा है। इस बीच सड़क की दुरावस्था के कारण दुर्घटनाओं का प्रमाण भी बढ़ गया है। जिसमें लोगों को अनायस की घायल होना पड़ रहा है।

कुरखेड़ा-देवरी राष्ट्रीय महामार्ग की हालत पूरी तरह जर्जर होने के कारण राष्ट्रीय महामार्ग विभाग ने मरम्मत का कार्य आरंभ किया है। इस बीच गोठनगांव नाका से जांभुलखेड़ा तक 3 किमी की सड़क को पूरी तरह खोद दिया गया है। इन गड्ढों में बोल्डर गिट्टी बिछाई गई है। लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण इन गड्ढों में पानी जमा होने लगा है। वहीं ओवरलोड ट्रक इन गड्ढों में फंस रहे है। बुधवार को भी इस मार्ग पर एक ओवरलोड ट्रक गड्ढे में फंस गया। जिसके कारण महामार्ग की यातायात कई घंटों तक प्रभावित रहीं।

राष्ट्रीय महामार्ग पर मरम्मत का कार्य तत्काल पूर्ण करने की मांग

इस दौरान निजी जेसीबी की मदद से गड्ढे में फंसे ट्रक को बाहर निकाला गया। जिसके बाद यातायात सुचारू की गयी। इस महामार्ग पर हर आये दिन इस तरह के जाम लगने से रापनि की बसों में सफर करने वाले स्कूली विद्यार्थी समय पर अपनी स्कूलों में पहुंच नहीं पा रहे है। साथ ही आम नागरिकों को भी विभिन्न कार्यों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के मद्देनजर राष्ट्रीय महामार्ग पर मरम्मत का कार्य तत्काल पूर्ण करने की मांग की जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

छोटे दलों को मिटाने की हो रही साजिश, संघ-भाजपा पर प्रकाश आंबेडकर का प्रहार

Nagpur Politics: करोड़पति प्रत्याशियों के हैं जलवे, पढ़े-लिखों ने भी ठोकी है ताल

शीत सत्र समाप्ति के बाद जंगल भाग गए तेंदुए! वन संरक्षण की मांग के लिए मचाया था उत्पात

घोडाझरी अभयारण्य के पास माइनिंग प्रोजेक्ट को मंजूरी, वन्यजीव कॉरिडोर पर खतरा

धीमी गति से चल रहे कार्य से लोग त्रस्त

एक तरफ कीचड़ के चलते मुख्य मार्ग पर वाहन फंसने का सिलसिला जारी होकर आए दिन वाहन फंस रहे है। जिसके कारण वाहनधारक समेत यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर वाहन फंसने के कारण घंटों तक यातायात प्रभावित रहने से लोग समय पर अपने कार्यस्थल पर नहीं पहुंच पा रहे है। जिसका खामियाजा उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से त्रस्त होना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर पिछले काफी दिनों से उक्त कार्य धीमी गति से शुरू होने के कारण लोगों को भारी त्रासदी का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़े: राहुल गांधी की दादी ने आपातकाल लगाया, उन्हें संविधान पर भरोसा नहीं, कांग्रेस पर फडणवीस का पलटवार

अहेरी में गड्डे की हुई मरम्मत

इधर अहेरी शहर के गढ़अहेरी मार्ग पर स्थित मुरुम खदान की सड़क बारिश के पानी में पूरी तरह बह जाने से सड़क पर जानलेवा गड्ढा बन गया था। जिसके चलते इस मार्ग से आवागमन करने वाले स्कूली विद्यार्थियों समेत आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संदर्भ में गढ़अहेरी व चेरपल्ली के नागरिकों ने दो दिन पूर्व ही सड़क पर उतरकर आंदोलन किया। इस आंदोलन की गंभीरता को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत का कार्य आरंभ किया है। बुधवार से इस मार्ग पर पड़े गड्ढों में चुरा गिट्टी बिछाकर यातायात को अबाधित रखने का कार्य आरंभ किया गया है।

Vehicles continue to get stuck on kurkheda deori highway

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 03, 2025 | 05:21 PM

Topics:  

  • Gadchiroli News
  • Maharashtra
  • Repair of Potholes
  • Traffic Jam

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.