Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • छठ पूजा 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • महिला वर्ल्ड कप |
  • आज का मौसम |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ड्रीम प्रोजेक्ट: फुटाला फाउंटेन की टेस्टिंग शुरू, नितिन गडकरी ने दिए अपडेट, नाइपर प्रोजेक्ट रद्द

Nagpur Dream Project: नागपुर के ड्रीम प्रोजेक्ट फुटाला फाउंटेन की टेस्टिंग शुरू होने जा रही है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शहर में होने वाले विकास कार्यों की पूरी जानकारी दी।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Oct 25, 2025 | 08:12 AM

नितिन गडकरी (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur News: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का ड्रीम प्रोजेक्ट फुटाला फाउंटेन एक बार फिर से शुरू होने की स्थिति में जल्द आ जाएगा। इसकी टेस्टिंग शुक्रवार को शुरू हो गई और जल्द ही आंकलन कर इसे शुरू किया जाएगा ताकि सिटी के लोगों के लिए एक सांस्कृतिक आकर्षण का केंद्र मिल सके। तालाब में निर्माण कार्य का विरोध लंबे समय तक चला। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने पक्ष में आदेश जारी किया है, जिसका परिणाम अब जमीन पर दिखने लगा है।

गडकरी ने इस प्रोजेक्ट में कम से कम 15 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान जताया। संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सिटी के लिए यह एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। इसलिए इसे जल्द से जल्द शुरू करने का प्रयत्न किया जाएगा। इतना ही नहीं, इसमें देखने के लिए जो प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा, उसमें भी स्लम वेस्ट का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर किया जाएगा। यह लुक बिल्कुल हटकर होगा।

प्रत्येक मार्ग पर एक खेल केंद्र

उन्होंने कहा कि विदर्भ के युवाओं को खेल में आगे बढ़ाने के लिए प्रत्येक प्रमुख मार्ग पर एक खेल केंद्र शुरू करने पर काम चल रहा है। अमरावती रोड, वर्धा रोड के अलावा उत्तर और पूर्व नागपुर में एक-एक खेल सेंटर विकसित किए जाएंगे। इससे लगभग 1 लाख युवाओं को खेल गतिविधियों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। खेल को बढ़ावा देकर युवाओं को सही मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जा सकेगा। केंद्र में हर प्रकार की खेल की सुविधा होगी। खेल को बड़े पैमाने पर प्रोत्साहित किया जा सकेगा।

कांचीपुरा बीकेसी में स्विमिंग पूल और बैडमिंटन कोर्ट

उन्होंने बताया कि कांचीपुरा को बीकेसी की तर्ज पर विकसित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जमीन के लिए लोगों से बात हो रही है। लोगों को जमीन के बदले आकर्षक पैकेज दिया जाएगा ताकि हर व्यक्ति के साथ न्याय हो और जमीन आसानी से मिल सके। यहां पर व्यापारिक केंद्र के साथ-साथ कन्वेंशन सेंटर और खेल के लिए स्विमिंग पूल और बैटमिंटन कोर्ट भी विकसित करने की योजना है।

सदर फ्लाईओवर सुधार पर आगे बढ़ी गाड़ी

नितिन गडकरी ने कहा कि सदर फ्लाईओवर के डिजाइन को लेकर भी टेंडर निकाला जा चुका है। इस पर काम आगे बढ़ गया है। इसके लिए पर्याप्त धन भी उपलब्ध करा दिया गया है। मेट्रो ने डिजाइन के लिए टेंडर भी निकाल लिया है। उम्मीद की जा सकती है कि जल्द ही डिजाइन फाइनल होगा और कार्य आगे बढ़ेगा ताकि लोगों को सुविधा हो सके।

सेंट्रल एवेन्यू का होगा सीमेंटीकरण

उन्होंने बताया कि जिस प्रकार कृपलानी चौक से ऑटोमोटिव चौक तक का मार्ग सीमेंट से बनाने का प्रस्ताव है, उसी तर्ज पर सेंट्रल एवेन्यू को भी सीमेंट मार्ग में बदला जाएगा। इससे ट्रैफिक की समस्या को सुलझाने में भी मदद मिलेगी। ये कार्य जल्द ही शुरू हो जाएंगे।

20 मार्केट विकसित करना लक्ष्य

गडकरी ने बताया कि शहर को सुंदर और व्यवस्थित बाजार के रूप में विकिसत करने के लिए बाजार की जरूरत काफी मत्वपूर्ण है। महाराष्ट्र राज्य बुनियादी विकास कंपनी (एमएसआईडीसी) को अब तक 6 मार्केट बनाने का जिम्मा दिया गया है। सभी के डिजाइन बन गए हैं और काफी सुंदर तरीके से इन्हें विकिसत करने की योजना है।

कॉटन मार्केट, संतरा मार्केट, फूल बाजार, दही बाजार, इतवारी, डिक दवाखाना के कार्य जल्द शुरू हो जाएंगे। इतना ही नहीं, मुझे लगता है कि शहर में इस प्रकार के 20 मार्केट बनाने की जरूरत है। अलग-अलग क्षेत्रों में सुविधायुक्त बाजार बनने से कारोबार को सुव्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। इस दिशा में भी जल्द निर्णय लिए जाएंगे।

भंडारा रोड, चिंचभुवन का काम भी शुरू

उन्होंने बताया कि चिंचभुवन फ्लाईओवर का काम शुरू हो गया है। भंडारा रोड को 6 लेन बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई है। इसका कार्य भी जल्द से जल्द आरंभ होने की संभावना है। यह डबल डेकर मार्ग होगा, जिससे शहर के अंदर और बाहर जाना आसान होगा।

यह भी पढ़ें – पुलिस को जब्ती, तहसीलदार को जुर्माने का नहीं अधिकार, अवैध रेत परिवहन मामला, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

नाइपर प्रोजेक्ट रद्द

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अपने कार्यकाल के दौरान उमरेड में राष्ट्रीय औषधि शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (नाइपर) परियोजना दी थी। वर्षों तक इसमें कुछ प्रगति नहीं हुई। गडकरी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को रद्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि भांडेवाड़ी अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र के पास एक आधुनिक परियोजना स्थापित की जाएगी। इस अपशिष्ट का उपयोग ईंधन उत्पादन में किया जाएगा।

इसके लिए भूमि की पहचान कर ली गई है। गडकरी ने विश्वास व्यक्त किया कि इन सभी परियोजनाओं के क्रियान्वयन के बाद नागपुर एक आधुनिक, पर्यावरण अनुकूल और समावेशी शहर में तब्दील हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें नागपुर को देश के सबसे नियोजित और समृद्ध शहरों में से एक बनाने के लिए मिलकर काम कर रही हैं।

Dream project futala fountain testing begins nitin gadkari cultural show to begin

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 25, 2025 | 08:12 AM

Topics:  

  • Futala Fountain
  • Maharashtra
  • Nagpur
  • Nitin Gadkari

सम्बंधित ख़बरें

1

गोवंश तस्करी का भंड़ाफोड़, 23 लाख का माल जब्त, 26 गौमाताओं को दिया जीवनदान

2

गोंदिया में फिर 3 दिनों का येलो अलर्ट, 29 व 30 को भारी बारिश की चेतावनी

3

‘आपली ST ऐप’ ने बढ़ाया सिरदर्द, लाखों खर्च के बाद भी असुविधा, यात्रियों में नाराजगी

4

आर्वी न.प. में कांग्रेस का एकला चलो का नारा, कांग्रेस प्रदेश महासचिव अनंत मोहोड की घोषणा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.