Nagpur Weather: मौसम ने अचानक ली करवट, कई इलाकों में पड़ीं बौछार, 4 दिन बारिश के आसार

Rainfall in Nagpur: नागपुर में मौसम ने करवट ले ली है। दीपावली के बाद से ही गर्मी परेशान कर रही थी। जिससे अब लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में शहर में बारिस के आसार है।
Rainfall in Nagpur: नागपुर में मौसम ने करवट ले ली है। दीपावली के बाद से ही गर्मी परेशान कर रही थी। जिससे अब लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में शहर में बारिस के आसार है।
नागपुर में बारिश (सौजन्य-IANS)
Published on
Updated on

Nagpur Weather Update: बीते कुछ दिनों से बारिश की संभावनाएं जताई जा रही थीं और बादलों के झुंड भी घिर रहे थे लेकिन बारिश नहीं हो रही थी। हालांकि शुक्रवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया और दोपहर वे शाम के वक्त कई इलाकों में बारिश हुई। कहीं बौछारें पड़ीं तो कहीं हल्की बारिश हुई। बारिश होने से गर्मी से हल्की राहत मिली।

मौसम विभाग ने आगामी 4 दिनों तक बारिश के संकेत दिए हैं। अक्टूबर खत्म होने को है और गर्मी ने लोगों को हलाकान कर रखा था। शुक्रवार को सुबह धूप खिली रही। दोपहर होने तक मौसम बदल गया। बादलों ने सिटी को घेर लिया। दोपहर करीब 4 बजे सिविल लाइंस, सीताबर्डी, सदर, धरमपेठ समेत आस-पास के इलाकों में बारिश हुई।

इन इलाकों में पड़ी बौछार

वहीं गोरेवाड़ा, बोरगांव, गिट्टीखदान, अनंतनगर समेत अन्य इलाकों में बौछारें पड़ीं। कुछ देर के लिए बादल थमे लेकिन शाम करीब 6 बजे वर्धा रोड, मनीषनगर सहित कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई और बौछारें पड़ीं। बारिश के साथ हवाएं चलने से मौसम में हल्की ठंडक आ गई। लोगों को पसीना छुड़ा रही गर्मी से थोड़ी राहत मिली।

न्यूनतम तापमान में गिरावट

बारिश के चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को सिटी का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री दर्ज किया जो औसत से 1.3 डिग्री अधिक रहा। बीते 24 घंटों में 0.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। वहीं न्यूनतम तापमान 22.6 डिसे दर्ज हुआ। यह औसत से 4 डिग्री अधिक रहा। गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को 1.7 डिग्री की गिरावट आई।

मौसम विभाग ने 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक सिटी के अधिकतर इलाकों में गरज-चमक के साथ कुछ स्पेल की बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान बदराया मौसम रहेगा। वहीं अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिसे के आस-पास बने रहने के संकेत हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com