-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Police No Seize Tehsildar No Authority Fines Hc Illegal Sand Transportation
पुलिस को जब्ती, तहसीलदार को जुर्माने का नहीं अधिकार, अवैध रेत परिवहन मामला, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
- Written By: प्रिया जैस
High Court: नागपुर में अवैध रेत परिवहन मामले में कोर्ट में याचिरा दायर की गई थी। इस मामले में हाई कोर्ट ने सुनवाई के बाद पुलिस और तहसीदार की कार्रवाई पर एक्शन लिया है।

अवैध रेत परिवहन (सौजन्य-IANS)
Nagpur News: रेत के परिवहन में उपयोग में लाए जा रहे वाहन को पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया। इसी तरह से तहसीलदार की ओर से अवैध उत्खनन का हवाला देते हुए जुर्माना भी लगाया गया। इन दोनों कार्रवाई को चुनौती देते हुए कैसर खान, अब्दुल साजिद अब्दुल खालिक शेख, शेख नाजिम और सैयद जफर की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई।
याचिका पर सुनवाई के बाद न्यायाधीश एम.डब्ल्यू. चांदवानी ने पुलिस द्वारा वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई महाराष्ट्र भू-राजस्व संहिता, 1966 (MLR कोड) की धारा 48(8) के तहत अधिकार क्षेत्र से बाहर होने तथा परिणामस्वरूप राजस्व प्राधिकरणों द्वारा की गई आगे की सभी कार्रवाई भी अधिकार क्षेत्र से बाहर होने का अहम मौखिक फैसला सुनाया। साथ ही हाई कोर्ट ने एक साथ 4 रिट याचिकाओं का निपटारा भी कर दिया।
उपजिलाधिकारी या उच्च अधिकारी को अधिकार
याचिकाकर्ताओं के अनुसार इन सभी मामलों में पुलिस स्टेशन अधिकारी ने शुरू में वाहनों को जब्त किया था। इसके बाद तहसीलदार ने MLR कोड की धारा 48 के तहत कार्रवाई शुरू की। दोनों पक्षों की दलीलों के बाद हाई कोर्ट ने इस बात पर जोर दिया कि जुर्माने की कार्रवाई भी अधिकार क्षेत्र से बाहर थी।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
48 नर्सों के पक्के होने का फैसला अटका: मनपा बैठक टलने से HC के आदेश वाले अहम प्रस्ताव पर नहीं हो सकी चर्चा
मध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
HC ने CM विजय को दिया झटका, करूर भगदड़ में मृतक परिजनों की नौकरी पर लगी रोक; स्किल ट्रेनिंग का दिया सुझाव
MLR कोड की धारा 48(8)(2) के प्रावधानों के अनुसार अवैध परिवहन में उपयोग किए गए वाहनों को छोड़ने के लिए जुर्माना लगाने का अधिकार केवल जिलाधिकारी या उपजिलाधिकारी या उपजिलाधिकारी के पद से नीचे के किसी अधिकारी को नहीं है, जिसे इस संबंध में अधिकृत किया गया हो।
2 लाख तक लगाया था जुर्माना
कोर्ट ने मौखिक आदेश में स्पष्ट किया कि इन सभी मामलों में वारुड के तहसीलदार ने जुर्माना लगाया, जबकि तहसीलदार का पद उपजिलाधिकारी के पद से नीचे होता है। तहसीलदार ने वाहनों को छोड़ने के लिए ₹1,04,500 रु. से लेकर ₹2,06,650 र. तक (रेत उत्खनन और रॉयल्टी सहित) का जुर्माना लगाया था।
यह भी पढ़ें – Nagpur Weather: मौसम ने अचानक ली करवट, कई इलाकों में पड़ीं बौछार, 4 दिन बारिश के आसार
कोर्ट ने स्पष्ट किया कि उपजिलाधिकारी के पद से नीचे के अधिकारी (तहसीलदार) द्वारा वाहनों को छोड़ने के लिए जुर्माना लगाना अधिकार क्षेत्र से बाहर है। हाई कोर्ट ने सभी रिट याचिकाओं को स्वीकार कर लिया। साथ ही तहसीलदार द्वारा पारित सभी संबंधित आदेशों को रद्द भी कर दिया। कोर्ट ने निर्देश दिया है कि यदि याचिकाकर्ताओं द्वारा अदालत के आदेश के तहत कोई राशि जमा की गई है, तो वह राशि 6 सप्ताह के भीतर याचिकाकर्ताओं को वापस कर दी जाए।
Police no seize tehsildar no authority fines hc illegal sand transportation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMअंधेरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर बनेगा कैप्सूल होटल, यात्रियों को मिलेगी स्लीप पॉड्स में आराम की नींद
Jul 29, 2026 | 09:43 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM













