Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Aaj ka Rashifal |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भेंडाला में विधायक नरोटे ने ग्रामीणों से साधा संवाद, कृषि व प्राथमिक सुविधाओं पर की बातचीत

Gadchiroli District: ग्राम पंचायत भेंडाला में विधायक डा। मिलिंद नरोटे की उपस्थिति में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान उपस्थित थे।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Oct 12, 2025 | 09:49 PM

भेंडाला में विधायक नरोटे ने ग्रामीणों से साधा संवाद (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gadchiroli News: ग्राम पंचायत भेंडाला में विधायक डॉ. मिलिंद नरोटे की उपस्थिति में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान उपस्थित थे। इस अवसर पर विधायक डा। नरोटे ने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए गांव के समग्र विकास, कृषि, सिंचाई और औद्योगिकीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। बैठक के दौरान एमआईडीसी और औद्योगिकीकरण से होने वाले बदलाव, स्थानीय कृषि पर प्रभाव, पर्यावरणीय संतुलन तथा स्थानीय रोजगार के अवसरों जैसे मुद्दों पर ग्रामीणों ने अपने विचार व्यक्त किए।

किसानों ने विशेष रूप से “दिना परियोजना का पानी आख़िरी खेत तक पहुंचना चाहिए” इस मुद्दे पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सिंचाई की सुविधाएं सबको समान रूप से मिलनी चाहिए और कृषि उत्पादन के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जानी चाहिए। इस दौरान विधायक डॉ. मिलिंद नरोटे ने कहा कि गडचिरोली के किसान मेहनती और ईमानदार है। इस भूमि का विकास किसानों के परिश्रम पर टिका हुआ है। इसलिए किसी भी विकास प्रक्रिया में किसानों का सम्मान, उनके हितों की रक्षा और उनके जीवनस्तर में सुधार होना अत्यावश्यक है।

औद्योगिकीकरण और विकास समय की आवश्यकता

औद्योगिकीकरण और विकास समय की आवश्यकता है, लेकिन यह स्थानीय जनता के हितों के अनुरूप होना चाहिए यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्थानीय विकास, कृषि संरक्षण, पर्यावरण की सुरक्षा और आम जनता की प्रगति के लिए सतत प्रयास जारी रहेंगे। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल पोहनकर, वरिष्ठ नेता व पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजू चौधरी, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मधुकर भांडेकर, तहसील अध्यक्ष रोशनी वरघंटे, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष भास्कर बुरे, तहसील महामंत्री शेषराव कोहले, सरपंच कुंदा जुवारे, हेमंत आभारे समेत आदि कार्यकर्ता तथा ग्रामीण उपस्थित थे।

ये भी पढ़े: आदिवासी समाज द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर महाआक्रोश मोर्चा, ट्रैफिक में बदलाव

विकास के साथ पर्यावरण का भी ध्यान जरूरी

उन्होंने आगे कहा कि “सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कृषि, सिंचाई, जलापूर्ति, सड़कों और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में निरंतर सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है। गडचिरोली जिले को विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ाना हमारा उद्देश्य है, लेकिन साथ ही ग्रामवासियों के हित और पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखना भी हमारी प्राथमिकता है। ग्राम विकास एक सामूहिक प्रक्रिया है जिसमें हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। ग्रामीणों द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को संबंधित विभागों तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए उचित कदम उठाने का आश्वासन भी विधायक ने दिया।

Mla narote interacted with villagers in bhendala discussed industrial development

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 12, 2025 | 09:49 PM

Topics:  

  • Gadchiroli
  • Gadchiroli News
  • Maharashtra

सम्बंधित ख़बरें

1

रायगढ़ में काला जादू के नाम पर बलात्कार! आरोपी गिरफ्तार, पहले भी है मामला

2

आदिवासी समाज द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर महाआक्रोश मोर्चा, ट्रैफिक में बदलाव

3

ठाणे में दिल दहला देने वाली घटना: कबूतर बचाने के दौरान दमकलकर्मी की मौत, दूसरा घायल

4

बीड में पुरानी रंजिश के चलते हुआ खतरनाक हमला! महिलाओं पर लाठी, कुल्हाड़ी से वार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.