रायगढ़ में काला जादू के नाम पर बलात्कार! आरोपी गिरफ्तार, पहले भी है मामला
Raigad News: रायगढ़ में एक व्यक्ति पर महिला को बुरी आत्माओं से मुक्ति दिलाने का वादा कर बलात्कार करने का मामला दर्ज। आरोपी अब्दुर रशीद के खिलाफ पहले भी मामला दर्ज है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
दुष्कर्म (डिजाइन फोटो)
Mumbai News: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक व्यक्ति के खिलाफ एक महिला को बुरी आत्माओं से मुक्त करने का वादा करके उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। खालापुर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि स्वयंभू काला जादू करने वाले अब्दुर रशीद उर्फ बाबाजान (40) के खिलाफ पिछले कुछ महीनों में यह दूसरा बलात्कार का मामला है।
अधिकारी ने कहा, “आरोपी ने महिला से कहा कि वह कुछ अनुष्ठानों और आध्यात्मिक उपचारों के माध्यम से उसे बुरी आत्माओं से मुक्त कर देगा। इसी बहाने राशिद ने उसके साथ बलात्कार किया।” अधिकारी ने बताया कि इससे पहले भी उसके खिलाफ मुंबई के सांताक्रूज पुलिस थाने में बलात्कार का मामला दर्ज किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
TMC के काउंसलर संजय दास की संदिग्ध मौत, घर में लटकता मिला शव, बंगाल की राजनीति में मचा हड़कंप
सारे कॉकरोच मारे जाएंगे…CJP के खिलाफ उतरी ऑगी जनता पार्टी, अभिजीत दीपके से पूछा- AAP के साथ क्या है कनेक्शन
यह भी पढ़ें- ठाणे में दिल दहला देने वाली घटना: कबूतर बचाने के दौरान दमकलकर्मी की मौत, दूसरा घायल
