बीड में पुरानी रंजिश के चलते हुआ खतरनाक हमला! महिलाओं पर लाठी, कुल्हाड़ी से वार
Beed News: बीड में हथियारबंद गिरोह ने पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर चार महिलाओं पर हमला किया। एक महिला गंभीर रूप से घायल, पुलिस हमलावरों की तलाश में।
- Written By: अर्पित शुक्ला
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Beed News: महाराष्ट्र के बीड जिले में हथियारबंद लोगों के एक गिरोह ने पुरानी रंजिश के चलते एक घर में जबरन घुसकर चार महिलाओं पर हमला कर दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार रात करीब 11.30 बजे बीड जिले के शिरूर कासर में हुई।
पुलिस के अनुसार लाठी, दरांती और कुल्हाड़ी लेकर आए 10-15 लोगों ने कथित तौर पर सतीश भोसले उर्फ खोक्या के घर में घुसकर महिलाओं पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि खोक्या वर्तमान में महाराष्ट्र खतरनाक गतिविधियां रोकथाम (एमपीडीए) अधिनियम के तहत एक मामले में जेल में है।
हमलावरों का खोक्या के परिवार के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा है। पुलिस के मुताबिक इस हमले में चार महिलाएं घायल हो गईं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। शिरूर कासर पुलिस थाने के सहायक निरीक्षक प्रवीण जाधव ने कहा, ‘‘उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। हम हमलावरों की तलाश कर रहे हैं।” सूत्रों ने बताया कि खोक्या बीड जिले के एक राजनेता का करीबी सहयोगी है।
सम्बंधित ख़बरें
Commonwealth Games 2026: भारत की झोली में एक और मेडल, बिंद्यारानी देवी ने वेटलिफ्टिंग में जीता ब्रॉन्ज
बिहार सरकार का बड़ा फैसला! छात्र आंदोलन के सभी केस होंगे वापस, गिरफ्तार छात्रों की होगी रिहाई
प्रदर्शनकारी छात्रों के लिए CJP जुटाएगी ऑनलाइन फंड, कपिल सिब्बल ने दिए ₹1 करोड़; कानूनी लड़ाई में मिलेगा सहारा
ताहिर हुसैन को दी जाए फांसी…दिल्ली दंगा मामले में पुलिस ने कोर्ट में रखी मांग, कहा- कसाई बन गए थे आरोपी
यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव में एनडीए को बढ़त! तुहिन सिन्हा ने राहुल गांधी के ‘गायब’ होने पर उठाया सवाल
