मार्कंडेश्वर यात्रा (सौजन्य-नवभारत)
Vidarbha Ki Kashi Markanda: विदर्भ की काशी के रूप में पहचाने जाने वाले चामोर्शी तहसील के मार्कंडेश्वर की यात्रा आगामी रविवार से शुरू होकर श्रध्दालुओं को सेवा-सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए देवस्थान ट्रस्ट तैयार हो गया है। रविवार को प्रारंभिक महापूजा राज्य के मुख्यमंत्री तथा जिले के पालकमंत्री देवेंद्र फडणवीस, सहपाकलमंत्री एड. आशीष जयस्वाल, सांसद डा. नामदेव किरसान, विधायक डा. मिलिंद नरोटे, पुजारी जोडा पंकज पांडे और उनकी पत्नी शुभांगी पांडे के हाथों होगी।
ऐसी जानकारी श्री मार्कंडेश्वर देवस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष गजानन भांडेकर ने आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी है। इस समय सचिव मृत्युंजय गायकवाड, सहसचिव रामु तिवाडे व कर्मचारी उपस्थित थे। रविवार को तड़के 4.30 बजे श्री शंकर महादेव व शिवलिंग पिंडी की विधिवत महापूजा राज्य के मुख्यमंत्री तथा जिले के पालकमंत्री देवेंद्र फडणवीस, सांसद डा. नामदेव किरसान, विधायक डा. मिलिंद नरोटे के हाथों होगी।
वहीं पूजारी जोड़ा पंकज पांडे व पत्नी शुभांगी पांडे पूजा के यजमान रहेंगे। इसी दिन दर्शन कतार में आने वाले पहले श्रध्दालु का शाल व श्रीफल देकर देवस्थान ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा सत्कार किया जाएगा। सुबह से ही दर्शनार्थी श्रध्दालुओं को उपवास की खिचड़ी वितरित की जाएगी।
सोमवार को शाम 6 बजे टिपुर पूजन व्याहाड़ के मारोती पाटिल म्हशाखेत्री के परिवार के हाथों होगा। वहीं मंगलवार को समारोपिय महापूजा पूर्व जिप सदस्य तथा तहसील खरीदी-बिक्री संघ के अध्यक्ष अतुल गण्यारपवार अपनी पत्नी के साथ करेंगे।
यह भी पढ़ें – NCP विलय का रास्ता साफ! 80% विधायक तैयार, अजित के करीबी के दावे से मची हलचल, तटकरे बोले- BJP से पूछना पड़ेगा
आगामी रविवार से शुरू होने वाले मार्कंडेश्वर यात्रा में जिले समेत बाहर जिले और राज्यों से बड़े पैमाने पर श्रध्दालु हजारों की संख्या में आते है। ऐसे में यहां पर आने वाले श्रध्दालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसलिए समिति द्वारा श्रध्दालुओं को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जोर दिया जा रहा है।