कई जिप स्कूलों में सुरक्षा दीवार ही नहीं, छात्रों की सुरक्षा पर उठने लगे सवाल
Zila Parishad Schools: गड़चिरोली जिले में अनेक जिप स्कूलों को संरक्षण दीवार नहीं होने के कारण इन स्कूलों में शिक्षा लेने वाले छात्र असुरक्षित है।
- Written By: आंचल लोखंडे
कई जिप स्कूलों में सुरक्षा दीवार ही नहीं (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Gadchiroli News: छात्रों को देश का भविष्य कहा जाता है लेकिन गड़चिरोली जिले में छात्रों की सुरक्षा के प्रति प्रशासन गंभीर नहीं दिखाई दे रहा है। जिले में अनेक जिप स्कूलों में संरक्षण दीवार नहीं होने की जानकारी है। जिसके कारण छात्रों के सुरक्षा का प्रश्र निर्माण हो गया है। सरकार के आदेश के अनुसार छात्रों को शिक्षा के साथ सुरक्षितता भी देना बेहद जरूरी है।
लेकिन जिले में अनेक जिप स्कूलों को संरक्षण दीवार नहीं होने के कारण इन स्कूलों में शिक्षा लेने वाले छात्र असुरक्षित है। जिससे जिप स्कूलों में सुरक्षा दीवार निर्माण करने की मांग हो रही है। जिला परिषद की स्कूलों में बड़ी संख्या में विद्यार्थी विद्यार्जन करते है। जिले में सुविधाओं का अभाव होने के कारण छात्रों का भविष्य जिला परिषद की स्कूलों पर निर्भर है। जिससे सरकार व प्रशासन द्वारा छात्रों को दर्जायुक्त शिक्षा मिले इस पर ध्यान दिया जा रहा है।
जर्जर स्थिति में जिप स्कूलें
इसके साथ ही छात्रों की सुरक्षा पर भी ध्यान देना जरूरी है। जिले में अनेक जिप स्कूलें जर्जर स्थिति है। छतों से पानी टपकने की समस्याएं भी उजागर हो रही है। इसके साथ ही अनेक जिप स्कूलों में सुरक्षा दीवार का अभाव है। जिसके चलते छात्रों को व्यापक परेशानी हो रही है। साथ ही छात्रों की सुरक्षा का प्रश्न भी निर्माण हुआ है। जिससे जिला परिषद की जिप स्कूलों में सुरक्षा दीवार निर्माण करने की मांग हो रही है।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली: विकास कार्य फास्टट्रैक पर, वनाधिकार किसानों को जल्द मिलेगी फार्मर आईडी जारी निर्देश दिए गए निर्णय
मुलचेरा: बारसवाड़ा जंगल में बाघ का हमला, गाय को बनाया शिकार; महुआ संकलन के सीजन में ग्रामीणों में बढ़ी दहशत
गड़चिरोली में झिंगानुर परिसर के 3 गांवों में भीषण जलसंकट, टैंकर से हो रही जलापूर्ति; प्रशासन की अनदेखी से रोष
वाशिम में ग्रीष्मकालीन मूंग की आवक शुरू, मुहूर्त पर मिला 7,000 का भाव; खरीफ की तुलना में किसानों को मिली राहत
ये भी पढ़े: Yavatmal Kavad Yatra: बम बम भोले’ की गूंज, कावड़ शोभायात्रा ने श्रद्धालुओं का खींचा ध्यान
जिप के अंतर्गत 1500 से अधिक स्कूल कार्यरत
गड़चिरोली जिला परिषद अंतर्गत 1 हजार 500 से अधिक प्राथमिक स्कूल कार्यरत है। वहीं माध्यमिक स्कूल तथा उच्च माध्यमिक स्कूल भी है। इनमें से अनेक स्कूलों में सुरक्षा दीवार निर्माण की गई है। लेकिन अनेक स्कूल आज भी सुरक्षा दीवार नहीं है। परिषद की अनेक स्कूल सुरक्षा दीवार के अभाव में अनेक वर्षों से शुरू है। पिछले अनेक वर्षो से छात्रों की सुरक्षा के लिए स्कूलों को संरक्षण दीवार निर्माण करने की मांग निरंतर की जा रही है।
मवेशियों का लगा रहता है डेरा
स्कूलों में सुरक्षा दीवार उपलब्ध न होने से शाम के समय मवेशी स्कूल परिसर में आकर अपना डेरा डाले हुए रहते है। जिसके कारण स्कूल परिसर में गदंगी का आलम निर्माण होता है। ऐसे स्थिति में संरक्षण दीवार के अभाव में छात्रों की सुरक्षितता को लेकर प्रश्र निर्माण हो रहे है।जिससे प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस ओर गंभीरता से ध्यान देने की मांग भी की जा रही है।
