राष्ट्रीय महामार्ग 930 के निर्माण कार्य को गति देने पर जोर, अशोक नेते ने दिए निर्देश, निर्माण का निरीक्षण
Ashok Nete: गड़चिरोली में NH-930 निर्माण की धीमी रफ्तार पर डा. अशोक नेते ने नाराजगी जताई और अधिकारियों को काम तेज व गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।
- Written By: आंचल लोखंडे
Ashok Nete inspection (सोर्सः सोशल मीडिया)
Gadchiroli NH930 Construction: नागरिकों की सुरक्षा से कोई समझौता किए बिना राष्ट्रीय महामार्ग निर्माण कार्य को तत्काल गति दी जाए और सड़क का काम गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा किया जाए। यह निर्देश पूर्व सांसद अशोक नेते ने राष्ट्रीय महामार्ग विभाग और प्रशासन को दिए। पूर्व सांसद तथा भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डा. नेते धानोरा तहसील के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय महामार्ग 930 के निर्माण कार्य का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर विस्तृत जायजा लिया।
धीमी गति पर जताई नाराजगी
महामार्ग का निर्माण धीमी गति से होने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क कर कार्य की स्थिति की जानकारी ली। धानोरा, मुरुमगांव, गड़चिरोली, राजनांदगांव से रायपुर को जोड़ने वाला यह मुख्य मार्ग है, जिस पर प्रतिदिन दोपहिया, चारपहिया, टैक्सी और ट्रकों का आवागमन रहता है। वर्तमान में अधूरे कार्य के कारण सड़क की हालत खराब हो गई है, जिससे वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। धूल, गड्ढों और अधूरे मोड़ों के कारण दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है, जिससे नागरिकों में नाराजगी है।
विभागों में समन्वय रखने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान वन्यजीव संबंधी अड़चनों के कारण काम में देरी की बात सामने आई। इस पर नेते ने प्रशासन को आवश्यक अनुमति और विभागीय समन्वय बनाकर कार्य में कोई कमी न रहने देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह महामार्ग गड़चिरोली जिले के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए गुणवत्ता बनाए रखते हुए इसे शीघ्र पूरा करना जरूरी है।
सम्बंधित ख़बरें
बेटे को डॉक्टर बनाकर मेडिकल कॉलेज खोलने की फिराक में था NEET पेपर लीक में घिरा शिवराज मोटेगांवकर
BMC Railway Drain Cleaning: मानसून से पहले बीएमसी अलर्ट, नाला और रेलवे कल्वर्ट सफाई कार्य तेज
BMC Electric Boats: गेटवे ऑफ इंडिया पर शुरू हुई मानव रहित इलेक्ट्रिक बोट सेवा, रोज जुट रहा 90 किलो कचरा
Child Drowning Death News: विरार रिसॉर्ट में दर्दनाक हादसा, स्विमिंग पूल में डूबने से 7 वर्षीय बच्चे की मौत
ये भी पढ़े: बोर्ड परीक्षाओं के बीच शिक्षकों की चुनावी ड्यूटी, शिक्षा जगत में गहराया भारी असंतोष
निविदा पूरी, फिर भी काम धीमा क्यों?
पूर्व सांसद ने सवाल उठाया कि निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद कार्य धीमी गति से क्यों चल रहा है। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए सभी संबंधित विभागों को तुरंत सक्रिय होने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि उनके निरीक्षण के बाद निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है। निरीक्षण के दौरान भाजपा धानोरा तहसील अध्यक्ष साजन गुंडावार, जिला सचिव सारंग सालवे, सुभाष खोबरे, गजानन परचाके सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
