Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कुरखेड़ा: स्टॉक गड़बड़ी पर खाद बिक्री बंद के आदेश, कृषि विभाग के उड़न दस्ते की कार्रवाई से मची खलबली

Gadchiroli: कुरखेड़ा में खाद के प्रत्यक्ष भंडार और ई-पॉस मशीन के आंकड़ों में अंतर मिलने पर कृषि विभाग ने बिक्री बंद करने के आदेश दिए हैं। खरीफ सीजन से पहले कालाबाजारी रोकने हेतु यह कार्रवाई की गई है।

  • Author By mayur rangari | published By रूपम सिंह |
Updated On: Apr 09, 2026 | 06:42 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Kurkheda Agriculture Department News: कुरखेड़ा बारिश के दिनों में खाद की कालाबाजारी होने की गंभीर संभावना होती है। इन दिनों सभी किसानों को खाद की बेहद आवश्यकता होती है। जिले में खाद का आवंटन मंजूर होते हुए भी और कुछ जगह पर आवश्यकता अनुसार खाद होते हुए भी किसानों को खाद की किल्लत का सामना करना पड़ता है। आगामी खरीफ सत्र में किसानों को इस समस्या का सामना न करना पड़े, इसलिए कृषि विभाग ने कृषि केंद्रों की जांच अभी से ही शुरू कर दी है।

ऐसे में कुरखेड़ा में जांच में प्रत्यक्ष भंडार व ईपॉस मशीन पर दिखाया गया भंडार में तालमेल नहीं जुड़ने से खाद बिक्री बंद करने का आदेश कृष विभाग के उड़न दस्ते ने दिया है। जिससे तहसील में खलबली मच गई है। खाद की कालाबाजारी पर नियंत्रण रखने के लिए कृषि विभाग द्वारा उड़न दस्ते का गठन किया जाता है।

शिकायत हो या न हो उड़न दस्ते जांच करते है। लेकिन खरीफ सत्र में जिस जगह पर बड़े पैमाने पर खाद की किल्लत निर्माण होती है, उस जगह पर खाद की किल्लत क्यों निर्माण होती है इसका संज्ञान कोई लेते नहीं दिखाई दे रहा है। कुछ जगहों पर उड़न दस्ते द्वारा कार्रवाई की जाती है।

सम्बंधित ख़बरें

पुरानी पेंशन के लिए आर-पार की जंग: 21 अप्रैल से महाराष्ट्र में सरकारी कर्मचारी करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

बिलासपुर-गोंदिया रेलखंड का GM तरुण प्रकाश ने किया औचक निरीक्षण; अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन होंगे हाईटेक

गोंदिया को मिलेगी वंदे भारत और मुंबई के लिए ट्रेन? नंदीग्राम एक्सप्रेस के विस्तार, पटना साहिब ट्रेन की मांग

गड़चिरोली: देसाईगंज जल योजना की धीमी रफ्तार पर DM पंडा नाराज, 60 करोड़ प्रोजेक्ट समय पर पूरा करने के निर्देश

ऐसे में आगामी सत्र में खाद की किल्लत निर्माण न हो, इसलिए अभी से ही मुहिम शुरू है। तहसील के कृषि विभाग के पथक ने खाद का भंडार जांच करना शुरू किया है। कुरखेड़ा तहसील से भंडारा और गोंदिया जिले की सीमा सटी है।

इन दोनों जिलों में बड़े पैमाने पर रबी सत्र में धान का उत्पादन लिया जाता है। जिससे खाद की मांग अधिक होती है। प्रत्येक जिलों में खाद का नियोजन किए जाने के बाद भी करीबी कृषि केंद्र से खाद मिलने पर वहां से खाद कैसे खरीदे ऐसा सवाल किसानों के सामने निर्माण होता है।

कृषि विभाग का दस्ता अलर्टकुरखेड़ा के खाद बिक्री केंद्रों को भेंट देकर प्रत्यक्ष भंडार व ईपॉस मशीन के भंडार की जांच की गई। इसमें कुछ जगहों पर एक ही किसान के नाम पर अधिक का खाद देने की बात सामने आयी है।

इसके साथ ही प्रत्यक्ष भंडार व ईपॉस मशीन की जानकारी नहीं जुड़ पाने से उन्हें खाद बिक्री बंद करने का आदेश दिया गया है। इस समय कृषि अधिकारी किरण खोमणे, गुणनियंत्रण निरीक्षक संजय रामटेके समेत देसाईगंज, आरमोरी व गड़चिरोली के कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Kurkheda fertilizer sale ban agriculture dept flying squad inspection

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 09, 2026 | 06:30 PM

Topics:  

  • Gadchiroli News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.