गड़चिरोली: देसाईगंज जल योजना की धीमी रफ्तार पर DM पंडा नाराज, 60 करोड़ प्रोजेक्ट समय पर पूरा करने के निर्देश
Gadchiroli News: गड़चिरोली जिलाधिकारी अविश्यांत पंडा ने देसाईगंज का दौरा किया। 60 करोड़ की जलापूर्ति योजना में देरी पर उन्होंने नाराजगी जताई और कृषि व सूक्ष्म उद्योगों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।
Gadchiroli Collector Avishyant Panda News: गड़चिरोली जिलाधीश अविश्यांत पंडा ने देसाईगंज तहसील का दौरा कर विभिन्न विकास कार्य, सुरक्षा व्यवस्था और स्थानीय उपजीविका उपक्रमों का ऑन फील्ड जायजा लिया। इस दौरे में जलापूर्ति, कृषि, सूक्ष्म अन्न प्रक्रिया समेत बुनियादी सुविधा संदर्भ में महत्त्व के प्रकल्पों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सूचना दी है। इस समय जिलाधीश के साथ अपर जिलाधीश नितिन गावंडे, निवासी उपजिलाधीश आशीष वानखेडे, गड़चिरोली जिला आपूर्ति अधिकारी सुधाकर पवार समेत उपजिलाधीश रोगायो स्मिता बेलपत्रे ने भी अपने कार्यक्षेत्र संबंधित जगहों पर भेंट देकर विभिन्न कार्यों का निरीक्षण कर जायजा लिया।
देसाईगंज नगर परिषद अंतर्गत शुरू करीब 60 करोड़ रुपयों की जलापूर्ति योजना के कार्य का निरीक्षण करते समय कार्य की धीमी गति पर जिलाधीश ने तीव्र नाराजगी व्यक्त की। उक्त योजना निर्धारित समय पर पूर्ण होना आवश्यक होने की बात कहते हुए कार्य को गति देकर निश्चित समय पत्रक अनुसार पूर्ण करने का निर्देश दिया। नागरिकों को नियमित, सुरक्षित व स्वच्छ जलापूर्ति करने हेतु नियोजन अधिक प्रभावी करने पर उन्होंने जोर दिया।
कृषि प्रकल्पों को प्रोत्साहन कृषि क्षेत्र की प्रगति का जायजा लेते हुए जिलाधीश ने शेडनेट व पॉलीहाउस प्रकल्प को भेंट दी। विभिन्न कृषि योजनाओं के एकत्रित अमल द्वारा और किसानों ने स्वखर्च से निर्माण किए रोपवाटिका पॉलीहाउस का निरीक्षण किया। आधुनिक तकनीकी ज्ञान का उपयोग से उत्पादन व आय बढ़ाने के लिए ऐसे उपक्रमों को प्रोत्साहन देने का निर्देश दिया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर: 75 हजार आवेदन, 5 हजार को ही घर! विकास ठाकरे ने उठाए पीएम आवास योजना पर सवाल; कार्रवाई की मांग
मुंबई मेट्रो वन को बड़ी राहत: 2,771 रुपए करोड़ के कर्ज पुनर्गठन समझौते से खत्म होगा वित्तीय संकट
Gadchiroli News: गड़चिरोली के कुनघाड़ा में नेटवर्क संकट, कॉल और इंटरनेट सेवा प्रभावित
नागपुर की ‘आपली बस’ ने पार किया 700 बसों का आंकड़ा, रोज 8 हजार ट्रिप और 2 लाख यात्रियों का सफर
सूक्ष्म अन्न प्रक्रिया व स्थानीय उपक्रमों का निरीक्षण सावंगी स्थित डाल मिल को भेंट देकर जिलाधीश ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म अन्न प्रक्रिया उद्योग योजना अंतर्गत शुरू सूक्ष्म अन्न प्रक्रिया उपक्रम का निरीक्षण किया। ग्रामीण परिसर में रोजगार निर्मिति बढ़ाने के लिए ऐसे उपक्रमों को बढ़ावा देने की आवश्यकता होने की बात उन्होंने कही। स्थानीय उत्पादकों को बाजार मंडी उपलब्ध कराकर प्रशासन द्वारा सहयोग किया जाएगा।
इसके बाद उन्होंने विसोरा स्थित एसआरपीएफ कैम्प को भेंट देकर कानून व सुव्यवस्था अबाधित रखने के लिए सुरक्षा यंत्रणाओं में समन्वय अधिक मजबूत करने संदर्भ में चर्चा की और जवानों को सुविधा व कार्यपद्धति की जानकारी ली। इस दौरे में उपविभागीय अधिकारी प्रसेनजीत प्रधान, तहसीलदार प्रीति डुडुलकर समेत अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
