- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Korchi Ashram School Art Of Gallery Handicraft Exhibition Students Talent
कोरची आश्रमस्कूल में ‘आर्ट ऑफ गैलरी’ हस्तकला सम्मेलन व प्रदर्शनी आयोजित
आश्रमस्कूल में आयोजित आर्ट ऑफ गैलरी सम्मेलन में छात्रों ने अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सामाजिक कार्यकर्ता ने किया उद्घाटन।

Gadchiroli News: विद्यार्थियों में होने वाले सुप्त कलागुणों को मंच उपलब्ध कराने के लिए सरकारी माध्यमिक व उच्च माध्यमिक आश्रमस्कूल कोरची में आर्ट ऑफ गैलरी हस्तकला सम्मेलन तथा प्रदर्शन का आयोजन किया गया.
स्कूल के बहुउद्देशीय सभागृह में आयोजित हुए प्रदर्शन से कला दर्शकों के मन जीते. सम्मेलन का उद्घाटन सामाजिक कार्यकर्ता आशीष अग्रवाल के हाथों किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाध्यापक उमाकांत ढोक ने की. प्रमुख अतिथि के रूप में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हिरालाल उईके, सविता फुलकवर, भैयालाल कुरसंगे, हरेश कामडी, प्रमोद शंभरकर, अरुण कायंदे, अभिमन्यू वाटगुरे, राहुल अंधारे, कृष्णा गावडे, कुणाल गोवर्धन, गुरुराज मेंढे, गीता राऊत, चंद्रकांता पटले, मनोज आचार्य, सुमन अडभैया, भूमेश शेंडे, अधीक्षिका सीमा कुरेकार समेत शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे.
इस समय उद्घाटकीय संबोधन में सामाजिक कार्यकर्ता आशीष अग्रवाल ने कहा कि कला प्रत्येक व्यक्ति में होती है, आश्रमस्कूल के विद्यार्थियों को उचित मार्गदर्शन मिलने पर भविष्य में उत्कृष्ट कलाकार के तौर पर नाम रोशन कर सकते है. कार्यक्रम की प्रस्तावना कला शिक्षक ओमप्रकाश रहिले ने रखी. संचालन सुषमा आंबोणे ने किया, आभार भूमेश शेंडे ने माना. सम्मेलन की सफलता के लिए शिक्षकों ने प्रयास किया.
सम्बंधित ख़बरें
प्राइवेट NEET कोचिंग सेंटरों पर चलेगा सरकार का हथौड़ा! राजस्व मंत्री विखे पाटिल ने की पाबंदी की मांग
Kalyan: रेलवे यार्ड में 14 साल की लड़की से दरिंदगी, रेप की घटना से फिर दहल उठा महाराष्ट्र
छत्रपति संभाजीनगर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल; आम आदमी का बजट बिगड़ा, ऑटो एलपीजी हुई सस्ती
पुणे कृषि महाविद्यालय में ‘अजित दादा पवार देशी गाय केंद्र’ का नामकरण, महिला किसानों के रोजगार पर जोर
सम्मेलन के चलते परिसर के विद्यार्थियों के कौशल की प्रशंसा हो रही है. बॉक्स हेतुआकर्षक कलाकृति का किया प्रदर्शनकला शिक्षक ओमप्रकाश रहिले के मार्गदर्शन में कक्षा 4 से 8वीं तक के विद्यार्थियों ने व्यापक आकर्षक कलाकृति साकार कर पेश किए थे. इसमें प्रमुखता से आदिवासी वारली पेंटिंग परंपरा का जतन करने वाले चित्र, मूर्तिकला मिट्टी से साकार किए गए आकर्षक मूर्तियां, छायाचित्र व विभिन्न शिल्प, सौंदर्य दृष्टि तथा विभिन्न माध्यमों का प्रभावी उपयोग इन निकषों पर सभी कलाकृति सर्वोत्तम रहे.
बॉक्स हेतुJEE में सफल विद्यार्थियों का सत्कारकार्यक्रम में इस वर्ष जेईई परीक्षा में व्यापक सफलता अर्जित करने वाले मानव हिरालाल उईके तथा भाग्यश्री सूरज फुलकवर व उनके अभिभावकों का सत्कार किया गया. आश्रमस्कूल के छात्रों ने प्रतिकूल परिस्थिति में पायी यह सफलता सभी के लिए प्रेरणादायी साबित हुई.
Korchi ashram school art of gallery handicraft exhibition students talent
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
US Navy फाइटर जेट्स की हवा में भीषण भिड़ंत, मौत के मुंह से निकले पायलट; देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO
May 18, 2026 | 06:31 AMBirthday Horoscope: आज जन्मे बच्चों का कैसा होगा भविष्य? जानें कैसा होगा आगामी वर्ष व करियर
May 18, 2026 | 06:14 AMNagpur Weather: नागपुर में आज पारा 45 डिग्री के पार, भीषण लू और एक्सट्रीम UV इंडेक्स को लेकर अलर्ट जारी
May 18, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: एक तरफ भीषण लू का प्रकोप तो दूसरी तरफ बारिश का अलर्ट, आज कैसा रहेगा महाराष्ट्र का मौसम?
May 18, 2026 | 05:50 AMAaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
May 18, 2026 | 12:10 AMIPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














