Gadchiroli News: आरमोरी त. सं. वडधा परिसर में वर्ष 2024-25 में हुई अतिवृष्टि के कारण धान फसलों का भारी नुकसान हुआ था। इधर, सरकार ने संबंधित विभाग को निर्देश देकर नुकसानग्रस्त किसानों की फसलों का पंचनामा करने का निर्देश दिया था। वहीं, किसानों ने भी आवेदन किया था। लेकिन अब तक इस परिसर के किसानों को मुआवजा नहीं मिल रहा है।
इस संदर्भ में अनेक बार सरकार, जनप्रतिनिधि और प्रशासन का ध्यानाकर्षण कराया गया। बावजूद इसके मुआवजा नहीं मिल रहा है, जिससे इस मामले को गंभीरता से लेकर तत्काल नुकसानग्रस्त किसानों को मुआवजा देने की गुहार नुकसानग्रस्त किसानों ने तहसीलदार को सौंपे ज्ञापन में लगाई है।
किसानों ने कहा कि वर्ष 2024-25 में हुई अतिवृष्टि के कारण धान फसलों का भारी नुकसान होने के कारण नुकसानग्रस्त किसानों ने तत्काल पंचनामा कर मुआवजा देने की मांग की थी।
जिसके कारण सरकार के निर्देश पर संबंधित विभाग ने नुकसान का पंचनामा भी किया। लेकिन कुछ ही किसानों को मुआवजा देकर अनेक नुकसानग्रस्त किसानों को वंचित रखा गया है।
विशेषत: इस संदर्भ में अनेक बार ध्यानाकर्षण कराया गया है। इसके बावजूद नुकसानग्रस्त किसानों को मुआवजा देने के लिए आनाकानी की जा रही है।
इससे नुकसानग्रस्त किसानों को न्याय दिलाने के लिए तत्काल मुआवजा देने की मांग प्रभारी नायब तहसीलदार दोनाडकर को सौंपे ज्ञापन में की गई।
इस समय पुंजीराम मेश्राम, दिलीप धुर्वे, कवडुजी चापले, यशवंत निकुरे, विठ्ठल मेश्राम, सखाराम मेश्राम, मधुकर निकुरे आदि समेत अन्य किसान उपस्थित थे।
बॉक्स हेतु… मुआवजा वितरण की जांच करें। अतिवृष्टि से किसानों का भारी नुकसान हुआ। किसानों द्वारा आवेदन करने के बाद नुकसान का पंचनामा किया गया। लेकिन मुआवजा देते समय कुछ निश्चित किसानों को भी इसका लाभ दिया गया है।
जिससे कुछ ही गिने चुने किसानों को लाभ कैसे दिया गया, ऐसा सवाल उपस्थित करते हुए इस मामले की जांच कर दोषी पाए जाने वाले संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई करें।