गड़चिरोली के युवाओं को वैश्विक शिक्षा का अवसर, ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय तक पहुंच

Higher Education In Abroad: गड़चिरोली जिले के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा से जोड़ने की दिशा में लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड की पहल नई उम्मीद जगा रही है।
gadchiroli students australia curtin university global education opportunity
Student Scholarship Program (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Gadchiroli Students: समृद्ध आदिवासी संस्कृति तथा संघर्षशील युवा शक्ति के लिए प्रसिद्ध गड़चिरोली जिले में एक अभिनव शैक्षणिक पहल युवाओं के भविष्य को नई दिशा प्रदान कर रही है। जो सपना कभी दूर और असंभव प्रतीत होता था, अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में अध्ययन करने का वह अब साकार होता दिखाई दे रहा है। इस परिवर्तनकारी पहल के केंद्र में लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक बी. प्रभाकरण हैं। उनकी दूरदर्शिता और सामाजिक प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप गडचिरोली के विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा और वैश्विक अवसरों से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

लॉयड्स इन्फिनिट फाउंडेशन की पहल

उनका मानना है कि किसी भी क्षेत्र का वास्तविक विकास वहां के लोगों में निवेश से ही संभव है। गडचिरोली जिले के 24 विद्यार्थी वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया के कर्टिन विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए इसके चौथे बैच के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 जून से 20 जून तक खुली रहेगी।

गड़चिरोली के युवाओं को विश्वस्तरीय शिक्षा

इससे जिले के अधिक से अधिक विद्यार्थियों को वैश्विक शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व सीएसआर इकाई, लॉयड्स इन्फिनिट फाउंडेशन, चयनित विद्यार्थियों की संपूर्ण शैक्षणिक यात्रा का खर्च वहन कर रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com