गड़चिरोली: अहेरी के कर अधिकारी वैभव पांढरे पर जानलेवा हमला, पूर्व जिप अध्यक्ष अजय कंकडालवार पर केस दर्ज

Gadchiroli Crime News: गड़चिरोली के अहेरी में कर अधिकारी वैभव पांढरे पर मॉर्निंग वॉक के दौरान जानलेवा हमला हुआ। अवैध निर्माण ढहाने की रंजिश में पूर्व जिप अध्यक्ष अजय कंकडालवार पर केस दर्ज।
Tax officer Vaibhav Pandhare was brutally attacked in Gadchiroli. A case has been filed against ex-ZP chief Ajay Kankadalwar over an illegal building demolition grudge.
अधिकारी वैभव पांढरे जानलेवा हमला (सोर्स - फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Gadchiroli Police Case Vaibhav Pandhare Attack: अहेरी नगर पंचायत के कर तथा प्रशासनिक सेवा अधिकारी वैभव पांढरे पर बुधवार सुबह हुए कथित जानलेवा हमले के मामले में कांग्रेस नेता तथा पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष अजय कंकडालवार तथा उसके 3 साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस हमले में पांढरे के सिर पर गंभीर चोट आई है, जबकि उनके हाथ-पैरों में भी चोटें लगी हैं।

प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए चंद्रपुर रेफर किए जाने की तैयारी की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वैभव पांढरे बुधवार सुबह रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। सुबह करीब 7:15 बजे अहेरी-वेंकटरावपेठा मार्ग स्थित अबनपल्ली फाटा क्षेत्र में उन पर हमला किया गया।

अवैध इमारत को ध्वस्त करने की थी रंजिश

आरोप है कि अजय कंकडालवार और उनके तीन साथियों ने उन्हें रोककर बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान उनके सिर पर गंभीर चोट लगने से काफी रक्तस्त्राव हुआ। घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने तत्काल मदद के लिए आगे आकर पांढरे को अहेरी उपजिला अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें आगे के इलाज के लिए चंद्रपुर भेजने का निर्णय लिया गया।

इस हमले के पीछे पुराने विवाद को कारण माना जा रहा है। चर्चा है कि कुछ माह पहले अजय कंकडालवार की कथित अवैध बहुमंजिला इमारत को प्रशासन ने ध्वस्त किया था। इसके बाद कंकडालवार और कर अधिकारी वैभव पांढरे के बीच मतभेद और तनाव उत्पन्न हो गया था। प्रारंभिक स्तर पर इसी विवाद को हमले की वजह माना जा रहा है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com