Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Gadchiroli News: पानी के लिए तड़प रहा गड़चिरोली! नगर पालिका के सहारे लोग, घरों तक नहीं पहुंच रहा ‘जीवन’

गडचिरोली के करीब बारहमासी बहने वाली वैनगंगा नदी है, और इसी नदी से शहर को पानी की आपूर्ति की जाती है। लेकिन पिछले कई वर्षों से पुरानी पाइपलाइन के माध्यम से ही पानी की आपूर्ति की जा रही है।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Apr 22, 2025 | 09:46 PM

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- नवभारत ब्यूरो)

Follow Us
Close
Follow Us:

गड़चिरोली: बढ़ते तापमान के चलते जिला मुख्यालय गड़चिरोली में नागरिकों को पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है। शहर समीप बारहमासी बहने वाली वैनगंगा नदी है, और इसी नदी से शहर को पानी की आपूर्ति की जाती है। लेकिन पिछले कई वर्षों से पुरानी पाइपलाइन के माध्यम से ही पानी की आपूर्ति की जा रही है, जिससे पर्याप्त मात्रा में पानी नागरिकों तक पहुंचाना मुश्किल हो रहा है।

शहर समीपस्थ बोरमाला नदीघाट से जलशुद्धिकरण केंद्र तक पानी पहुंचाया जाता है। और साल भर यहां पर्याप्त जल उपलब्ध रहता है। फिर भी नगरपालिका प्रशासन की ओर से शहर को बेहद कम पानी दिया जा रहा है, जिसके कारण गर्मी के इस मौसम में नागरिकों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है। शहर के कुछ हिस्सों में दिन में दो बार तो कुछ हिस्सों में केवल एक बार ही पानी की आपूर्ति की जा रही है, वह भी सिर्फ 15 से 30 मिनट के लिए।

शहर में पहले चारों ओर छोटे-बड़े तालाब थे, लेकिन शहरीकरण के कारण कई तालाबों पर अतिक्रमण हो गया। फिलहाल शहर में केवल गोकुलनगर तालाब ही बचा है। इसके चलते जल स्रोत कम हो गए हैं और कुओं व बोरवेल्स में भी पानी कम आ रहा है, जिससे नागरिक पूरी तरह से नगरपालिका की नल योजना पर निर्भर हो गए हैं। परंतु वहां से भी उन्हें बहुत कम पानी मिल पा रहा है।

टुल्लू पंप का उपयोग

पानी की समस्या के कारण कई नागरिकों ने नलों में टिल्लू पंप लगा दिए हैं, जिससे अन्य नलधारकों को और कम पानी मिल रहा है। नागरिकों की शिकायतों के बाद नगरपालिका ने कई बार टिल्लू पंप पर कार्रवाई की और पंप जब्त किए, फिर भी समस्या जस की तस बनी है। तीन साल पहले नगरपालिका ने लाखों रुपये खर्च कर नलों में मीटर लगाए थे, परंतु कुछ ही समय में नागरिकों ने मीटर हटा दिए और पुरानी पद्धति से पानी का इस्तेमाल शुरू कर दिया। इस कारण नगरपालिका का सारा खर्च बेकार गया।

आंदोलन से हुआ लाभ

जिले के कई हिस्सों में गर्मियों में धान की खेती होती है, लेकिन इस बार भीषण गर्मी के कारण कई नदियां सूख गईं और फसलें खराब होने लगीं। इस समस्या को लेकर कांग्रेस ने वैनगंगा नदी के पात्र में आंदोलन कर गोसिखुर्द बांध से पानी छोड़े जाने की मांग की थी। प्रशासन ने इस मांग पर ध्यान दिया और गोसिखुर्द का पानी वैनगंगा में छोड़ा गया, जिससे जल स्तर बढ़ा और इसका लाभ फसलों के साथ-साथ नल योजना को भी हुआ।

महाराष्ट्र की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

क्या कुछ बोले लोग?

स्नेहनगर निवासी रामचंद्र वासेकर ने नवभारत को बताया कि नगर पालिका प्रशासन की ओर से बेहद कम पानी आपूर्ति की जा रही है। कुछ वार्डों में तो केवल एक बार ही पानी दिया जाता है, जिससे नागरिकों को बहुत कठिनाई हो रही है। नगर पालिका प्रशासन दिन में कम से कम एक घंटे तक दो बार नियमित रूप से पानी की आपूर्ति करे तो बेहतर हो।

Gadchiroli water crisis people struggling for basic need

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 22, 2025 | 09:46 PM

Topics:  

  • Gadchiroli News
  • Maharahstra News
  • Water Crisis

सम्बंधित ख़बरें

1

सड़कों पर दौड़ रहे कालबाह्य वाहन, क्षमता से अधिक यात्री बैठाकर किया जा रहा परिवहन

2

महामार्ग पर वाहन फंसने का सिलसिला जारी, गोठनगांव-जांभुलखेड़ा हाईवे पर आए दिन लग रहा जाम

3

गड़चिरोली में शराब माफिया पर बड़ी कार्रवाई, लाखों का माल जब्त, आरोपी गिरफ्तार

4

कहीं होगा दहन तो कहीं पूजे जाएंगे दशानन, दशहरा पर आदिवासी बहुल इलाके में देखेगी अनोखी परंपरा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.