Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गड़चिरोली में ट्रैफिक का बड़ा एक्शन, 45 दिन में 2,000 वाहन चालकों पर कर्रवाई, 14.85 लाख जुर्माना

Gadchiroli News: गड़चिरोली में यातायात नियम उल्लंघन पर 45 दिनों में 2,000 से अधिक वाहनों पर कार्रवाई, 14.85 लाख का जुर्माना वसूला गया। नाबालिग चालकों पर भी सख्ती।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Nov 16, 2025 | 01:05 PM

वाहनों पर कार्रवाई (सौजन्य-नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gadchiroli Traffic News: गड़चिरोली जिला मुख्यालय होकर शहर में होने वाले हादसे रोकने के साथ ही यातायात नियमों पालन न करने वाले वाहनधारकों के खिलाफ कानूनन कार्रवाइयां शहर यातायात विभाग द्वारा की जा रही है। ऐसे में पिछले कुछ दिनों में शहर यातायात विभाग में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाने के कारण शहर के मुख्य इंदिरा गांधी चौक समेत सभी प्रमुख जगहों पर यातायात कर्मी तैनात दिखाई दे रहे है।

ऐसे में पिछले 45 दिनों की अवधि में शहर यातायात विभाग द्वारा करीब 2 हजार से अधिक चौपहिया, दोपहिया वाहनों पर कार्रवाई कर 14 लाख 85 हजार 900 रुपयों का जुर्माना वसूला है।

एक्शन मोड पर यातायात विभाग

वर्तमान में शहर के मुख्य इंदिरा गांधी चौक, न्यायालय चौक, आईटीआई चौक, एसबीआई पॉइंट, गांधी चौक, धानोरा मार्ग, आरमोरी मार्ग और चामोर्शी मार्ग पर यातायात कर्मचारी तैनात होकर यातायात नियमों का उल्लंघन किए जाने वाले वाहनधारकों के खिलाफ निरंतर कार्रवाइयां की जा रही है। यातायात विभाग एक्शन मोड़ पर आने के कारण यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों में खलबली मच गयी है।

सम्बंधित ख़बरें

Thane: नेतीवली पूर्व में स्टील पिस्टल के साथ 21 वर्षीय युवक हिरासत में, पुलिस ने लिया सख्त कदम

एडवांटेज महाराष्ट्र Expo 2026: शेंद्रा MIDC में उद्योगों का महाकुंभ; पुलिस ने दिए सुरक्षा के आश्वासन

75 करोड़ की दरकार, वरना गर्मी में मचेगा हाहाकार! जर्जर मामा तालाबों ने बढ़ाई गड़चिरोली की चिंता

नवी मुंबई में मलबा डंपिंग माफिया के होश उड़ाए, CIDCO ने दिखाई ताकत

नाबालिग चालकों पर कार्रवाई जारी

इधर जिला पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल के मार्गदर्शन में नाबालिग दोपहिया सवार और पटाखा साइलेंसर के खिलाफ यातायात विभाग की कार्रवाई निरंतर जारी है। अब तक शहर यातायात विभाग द्वारा अनेक नाबालिगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं पटाखा साइलेंसर को जब्त कर चालकों के खिलाफ कार्रवाइयां जारी है।

यह भी पढ़ें – ‘समृद्धि’ बना मौत का एक्सप्रेस-वे, हर तीन दिन में निगल लेता है 1 जिंदगी, अब तक 95 हजार 722 मौतें

यातायात विभाग में कर्मियों की संख्या हुई 29

पहले शहर यातायात विभाग में कर्मचारियों की कमी होने के कारण शहर के प्रमुख जगहों पर बाधित होने वाली यातायात पूर्ववत सुचारू करने में दिक्कत आ रही थी। लेकिन अब शहर यातायात विभाग में एक अधिकारी समेत कुल 29 कर्मचारी नियुक्त किये गये है। जिसके कारण वर्तमान स्थिति में चहुओर यातायात कर्मचारी तैनात दिखाई दे रहे है। विशेषत: कर्मचारियों की संख्या बढ़ने के कारण शहर में यातायात की समस्या काफी हद तक कम हो गयी है।

Gadchiroli traffic rules violation fine 1485000 action 2000 vehicles

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 16, 2025 | 01:05 PM

Topics:  

  • Gadchiroli
  • Gadchiroli News
  • Maharashtra
  • Traffic Challan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.