Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Gadchiroli: तबादले के बाद भी नहीं मिला स्कूल, दुर्गम क्षेत्र में कार्यरत टीचर 3 माह से कर रहे इंतजार

Gadchiroli teachers transfer: गड़चिरोली में दुर्गम क्षेत्र से सुगम क्षेत्र में तबादला हुए शिक्षकों को 3 माह बाद भी पदस्थापना नहीं मिली, स्कूलों में शिक्षक पद अभी तक खाली।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Dec 15, 2025 | 02:46 PM

शिक्षकों में रोष (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Gadchiroli News: राज्य के शालेय शिक्षा विभाग ने जिले में जहां गांव-वहां शाला की तर्ज पर जिला परिषद की शालाएं आरंभ की है। इन शालाओं में हजारों की संख्या में शिक्षकों को नियुक्त किया गया है। दुर्गम क्षेत्र में लगातार 3 वर्षों तक कार्य करने के बाद संबंधित शिक्षक का तबादला सुगम क्षेत्र में किया जाता है। गत अक्टूबर माह में दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों के तबादले किये गये।

लेकिन अब तक संबंधित शिक्षकों को नई स्कूलों में पदस्थापना नहीं मिल पायी है। जिसके कारण शिक्षा विभाग की इस लापरवाहपूर्ण नीति से शिक्षकों में रोष बढ़ते जा रहा है। एक ऐसा ही मामला गड़चिरोली तहसील के वाकड़ी स्थित जिला परिषद शाला में सामने आया है। यह शाला सुगम क्षेत्र में शामिल होने के कारण यहां कार्यरत एक विषय शिक्षक को संबंधित प्रधानाध्यापक ने अन्य शाला में पदस्थापना देने से शाला से रिलीव कर दिया है।

3 माह से पद खाली

लेकिन इस शाला में आने वाले दुर्गम क्षेत्र के शिक्षक को अब तक रिलीव ऑर्डर नहीं मिल पाया है। जिसके कारण पिछले 3 माह से वाकड़ी शाला में विषय शिक्षक का पद रिक्त पड़ा है। इस शाला में कक्षा 1 से 6वीं तक की कक्षाएं है, यहां 93 विद्यार्थी शिक्षारत है।

सम्बंधित ख़बरें

एटापल्ली के पास भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

जमीन बचाने सड़कों पर उतरे किसान, गड़चिरोली कलेक्ट्रेट पर बैलगाड़ियों संग बेमियादी आंदोलन शुरू

Illegal Beef Smuggling: चामोर्शी में गोवंश हत्या का मामला; पुलिस ने 8 आरोपियों पर की कार्रवाई

क्या आंकड़ों के खेल में कांग्रेस दे पाएगी भाजपा को मात? 976 मतदाताओं वाली विधान परिषद सीट पर राजनीतिक घमासान

इस शाला के लिए जिप के शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के 5 पद मंजूर किये है। हाल ही में तबादलों की प्रक्रिया के बाद 5 में से 1 शिक्षक को अन्य शाला में पदस्थापना देने के लिए उसे रिलीव किया गया। शिक्षक के इस रिक्त पद पर दुर्गम क्षेत्र में कार्यरत एक शिक्षक को नियुक्त किया गया है। लेकिन अब तक संबंधित शिक्षक को पदस्थापना नहीं मिल पायी है।

यह भी पढ़ें – 2 मंत्री, 10 विधायक और 1355 कर्मचारी शीतकालीन सत्र में पड़े बीमार, नागपुर की ठंड नहीं आई रास

शिक्षा विभाग ने रिलीव ऑर्डर नहीं दिया

  • संबंधित को शिक्षा विभाग अथवा संबंधित शाला के प्रधानाध्यापक ने रिलीव ऑर्डर नहीं दिया है। इस कारण वाकड़ी शाला में विषय शिक्षक का पद गत तीन माह से रिक्त पड़ा हुआ है।
  • जिले में वाकड़ी जैसी ऐसी अनेक शालाएं हैं, जहां पर शिक्षक की नियुक्ति होने के बाद भी उन्हें विभाग द्वारा पदस्थापना नहीं दी गयी।
  • विभाग की इस कार्यप्रणाली से शिक्षकों में असंतोष तो व्यक्त ही किया जा रहा हैं, अब संबंधित शालाओं में विद्यार्थियों का शैक्षणिक नुकसान भी हो रहा है।

जल्द होगा समस्या का निवारण

शिक्षा विभाग द्वारा दुर्गम क्षेत्र में कार्यरत शिक्षकों का सुगम क्षेत्र में तबादला किया गया है। लेकिन शिक्षकों की कमी के चलते उन्हें नई स्कूलों में पदस्थापना नहीं मिल पायी है। नई पदस्थापना की प्रक्रिया युध्दस्तर पर शुरू है। जल्द ही इस समस्या का निवारण किया जाएगा।

  • वासुदेव भुसे, शिक्षाधिकारी, माध्यमिक, गड़चिरोली

Gadchiroli teachers transfer no posting issue

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 15, 2025 | 02:46 PM

Topics:  

  • Gadchiroli
  • Gadchiroli News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.