- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli Stree Parichar Sitoo Conference Salary Hike Demand Protest
गड़चिरोली में ‘स्त्री परिचर’ महिलाओं का हुंकार: मानधन 20 हजार करने और पूर्णकालिक दर्जा देने की उठाई मांग
गड़चिरोली में सीटू सम्मेलन में महिलाओं ने अल्प मानधन का विरोध करते हुए 20,000 रुपये मासिक मानधन की मांग की।

Gadchiroli Women Rights News: गड़चिरोलीअर्धसमय स्त्री परिचर संगठन (सीटू) के जिला सम्मेलन में अल्प मानधन के खिलाफ तीव्र नाराजगी जताई गई और मानधन बढ़ाकर 20 हजार रुपये करने की मांग उठाई गई। सम्मेलन शहर के सेमाना देवस्थान सभागृह में आयोजित हुआ। इसकी अध्यक्षता माकपा के जिला सचिव अमोल मारकवार ने की, जबकि प्रमुख मार्गदर्शक के रूप में चंद्रपुर के अरुण भेलके उपस्थित रहे।
सम्मेलन में शेकाप के रामदास जराते, आजाद समाज पार्टी के राज बन्सोड, सतीश दुडमलवार समेत अन्य अतिथि मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 1962 से अर्धसमय स्त्री परिचर के रूप में महिलाओं की नियुक्ति की गई, जिन्हें शुरुआत में मात्र 50 रुपये मासिक मानधन मिलता था। बाद में इसे बढ़ाकर 3 हजार और फिर 6 हजार रुपये किया गया, जो आज की महंगाई के हिसाब से बेहद कम है।
बताया गया कि ‘अर्धसमय’ के नाम पर इन महिलाओं से प्रतिदिन 8 से 10 घंटे तक काम लिया जाता है, जबकि वे स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कोरोना काल में भी उन्होंने कोरोना योद्धा के रूप में जोखिम उठाकर सेवा दी, इसके बावजूद सरकार द्वारा उनकी उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
ईंधन बचाने की अनोखी पहल, पीएम की अपील पर नागपुर ZP ‘बदलाव खुद से’ संदेश के साथ पैदल ऑफिस पहुंचे अधिकारी
वर्धा में ‘ऑपरेशन ऑल आउट’ से हड़कंप; पुलिस ने 6 घंटे में 64 केस दर्ज कर 17.30 लाख का माल किया जब्त
खुदाई में टूटी बिजली केबल, NHAI की लापरवाही से नागपुर अंधेरे में; 22 हजार उपभोक्ता प्रभावित
नागपुर यूनिवर्सिटी में भारी बवाल, BJYM ने निकाला विरोध मार्च, कुलपति की नेमप्लेट तोड़ी; पुलिस ने लिया एक्शन
सम्मेलन में स्त्री परिचरों को पूर्णकालिक दर्जा देने, मासिक मानधन 20 हजार रुपये करने, 5 हजार रुपये मासिक पेंशन, कोरोना काल का विशेष भत्ता देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर सीटू के नेतृत्व में आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया गया।
इस दौरान अर्चना मारकवार, वैशाली शास्त्राकार, भाविका राऊत, ज्योति दुर्गे, जया कन्नाके, अनिता नैताम, कुसुम चंदेल, देवला भैसा, रेवता सहारे, कुसुम मरसकोल्हे, निशा कोल्हे सहित जिलेभर की बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।
Gadchiroli stree parichar sitoo conference salary hike demand protest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सागर में भूपेंद्र सिंह के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन, अब तक मिला 1529 यूनिट ब्लड
May 19, 2026 | 02:48 PMपहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PMईंधन बचाने की अनोखी पहल, पीएम की अपील पर नागपुर ZP ‘बदलाव खुद से’ संदेश के साथ पैदल ऑफिस पहुंचे अधिकारी
May 19, 2026 | 02:42 PMवर्धा में ‘ऑपरेशन ऑल आउट’ से हड़कंप; पुलिस ने 6 घंटे में 64 केस दर्ज कर 17.30 लाख का माल किया जब्त
May 19, 2026 | 02:41 PMकिसानों की कर्ज माफी पर फिर चला आचार संहिता का हथौड़ा, महाराष्ट्र के ‘बलिराजा’ में बढ़ा भारी असंतोष
May 19, 2026 | 02:39 PMMP News: मध्य प्रदेश बनेगा सेवा-प्रधान Health Model, चिकित्सा व्यवसाय नहीं; सेवा का माध्यम
May 19, 2026 | 02:36 PMखुदाई में टूटी बिजली केबल, NHAI की लापरवाही से नागपुर अंधेरे में; 22 हजार उपभोक्ता प्रभावित
May 19, 2026 | 02:33 PMवीडियो गैलरी

MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM











