Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Gadchiroli News: धान खरीदी में देरी से किसान परेशान, निजी व्यापारियों को बेचने को मजबूर

धान खरीदी के बाद केंद्रों में पड़ा धान उठाने में देरी होने के कारण खरीदी संस्था समेत किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इधर किसान फसल की कटाई कर धान खरीदी केंद्र शुरू होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

  • By आकाश मसने
Updated On: May 18, 2025 | 07:27 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

गड़चिरोली: महाराष्ट्र में गड़चिरोली जिला धान उत्पादक जिले के रूप में पहचाना जाता है। इस जिले में खरीफ और रबी सत्र में बड़े पैमाने पर धान का उत्पादन लिया जाता है। जिले में आदिवासी विकास महामंडल और मार्केटिंग फेडरेशन द्वारा धान खरीदा जाता है। लेकिन पिछले कई वर्षों से धान खरीदी प्रक्रिया के बाद केंद्रों में पड़ा धान उठाने में देरी होने के कारण धान खरीदी संस्था समेत किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस वर्ष भी वहीं स्थिति निर्माण हो गई है।

आदिवासी विविध कार्यकारी संस्थाओं द्वारा धान खरीदी केंद्र के माध्यम से किसानों से खरीफ सत्र में धान खरीदा गया था। लेकिन अब तक खरीदी केंद्रों में पड़ा धान उठाए नहीं जाने के कारण संस्थाओं के पास नये से धान खरीदी करने के लिए जगह उपलब्ध नहीं है। जिसके कारण अनेक संस्थाओं ने ग्रीष्मकालीन धान खरीदने से इंकार किया है।

इधर किसान ग्रीष्मकालीन धान फसल की कटाई व कुटाई कर धान खरीदी केंद्र शुरू होने की प्रतीक्षा कर रहे है। लेकिन दूसरी ओर धान खरीदी संस्थाओं द्वारा अपनी भूमिका स्पष्ट किए जाने से किसानों की परेशानी बढ़ गयी है।और मजबूरी में निजी व्यापारियों को कम दाम में अपना माल बेचने की नौबत किसानों पर आ पड़ी है।

सम्बंधित ख़बरें

तेलंगाना के रास्ते यूरिया की आपूर्ति शुरू, गड़चिरोली जिले के किसानों को मिलेगी राहत

Gadchiroli News: प्रशिक्षण के लिए 53 किसान हुए रवाना, फार्मर कप 2026 अंतर्गत प्रशिक्षण शिविर

मासूमों की चीख से दहला धानोरा! पत्नी का सिर कूचलकर पति ने गटका जहर, अनाथ हुए 4 बच्चे

सिरोंचा में रेत का अकाल! घरकुल लाभार्थियों के सपनों पर फिरा पानी, शिवसेना ने दी आंदोलन की चेतावनी

अनेक केंद्रों के पास नहीं गोदाम

प्रति वर्ष आदिवासी विकास महामंडल द्वारा जिले के किसानों ने करोड़ों रुपयों का लाखों क्विंटल धान खरीदी केंद्र के माध्यम से खरीदा जाता है। लेकिन जिले में अनेक संस्थाओं के पास किसानों से खरीदा गया धान रखने के लिए गोदाम नहीं होने के कारण खुले में तिरपाल बिछाकर रखा जाता है। जिसके प्रति वर्ष बारिश में धान भीगने के मामले सामने आते है।

बताया जा रहा है कि, खरीफ सत्र में खरीदा गया धान अब भी खरीदी केंद्रों में खुले में पड़ा है।ऐसे में आगामी कुछ ही दिनों में मानसून की शुरुआत होने वाली है।यदि समय रहते धान नहीं उठाया गया तो, सरकार को लाखों रुपयों का नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कब शुरू होंगे धान खरीदी केंद्र

जिले के किसानों ने अपने खेतों में ग्रीष्मकालीन धान फसल लगाए थे और वर्तमान में धान फसल की कटाई और कुटाई की प्रक्रिया पूर्ण कर किसान समर्थन मूल्य धान खरीदी केंद्र शुरू होने के प्रतीक्षा कर रहे है।लेकिन बरसात के दिन करीब आने के बाद भी अब तक जिले में ग्रीष्मकालीन धान खरीदी केंद्र शुरू नहीं किये गए है। जिसका खामियाजा धान उत्पादक किसानों को भुगतना पड़ रहा है।

Chandrapur News: बीज की कालाबाजारी पर कार्रवाई करें, खरीफ पूर्व समीक्षा बैठक में राजेश बकाने ने दिए निर्देश

एक तरफ जिले के किसानों को राहत देने के लिए राजनीतिक दल और समाजसेवी संगठनों ने संबंधित विभाग से तत्काल धान खरीदी केंद्र शुरू करने की मांग कर रहे है। लेकिन दूसरी विभाग की उदासीन नीति के कारण अब तक जिले में धान खरीदी केंद्र शुरू नहीं हो पाए है। जिसके कारण जिले के किसान पूरी तरह त्रस्त हो गये है।

Gadchiroli paddy procurement delay farmers upset

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 18, 2025 | 07:27 AM

Topics:  

  • Gadchiroli
  • Gadchiroli News
  • Paddy Center

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.