‘शारीरिक सुख दो तभी…’, सीनियर डॉक्टर ने रखी डर्टी डिमांड, नर्स ने उठाया खौफनाक कदम
Gadchiroli Nurse Self-Harm Attempt: गड़चिरोली में स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा शारीरिक शोषण व मानसिक प्रताड़ना से त्रस्त एक महिला नर्स ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Gadchiroli Medical Officer Demands News: गड़चिरोली जिले मुलचेरा तहसील के एक स्वास्थ्य उपकेंद्र में कार्यरत ठेका महिला परिचारिका (नर्स) का पिछले दो वर्षों से वेतनवृध्दि रोककर शारीरिक सुख की मांग करते हुए छल करने के मामले से त्रस्त हुई महिला नर्स ने शनिवार को जहर पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे उपचार के लिए गड़चिरोली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महिला के पति द्वारा स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी दी है। लेकिन अब तक विभाग द्वारा किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की गई। इधर घटना के तीसरे गड़चिरोली पुलिस थाने में आरोपी मुलचेरा के तहसील स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. विनोद म्हशाखेत्री के खिलाफ सोमवार को शाम के समय मामला दर्ज किया गया है।
वाट्सएप करता था अश्लील डिमांड
मुलचेरा का तहसील स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. म्हशाखेत्री संबंधित नर्स से शारीरिक सुख की मांग करते हुए वाट्सएप पर अश्लील चैटिंग भी कर रहा था। वरिष्ठ अधिकारी द्वारा निरंतर मानसिक रूप से त्रस्त किये जाने से नर्स घटना के दिन अपने घर पहुंची। रात को भोजन करने के बाद पति सो गया। इसी बीच महिला कर्मी ने जहर खा लिया।
सम्बंधित ख़बरें
मुरैना के बड़े जैन मंदिर से डेढ़ किलो का चांदी का छत्र चोरी, CCTV में कैद हुआ नकाबपोश चोर
सोशल मीडिया का खतरनाक जाल: 12वीं की छात्रा को बनाया बंधक, सर्विलांस की मदद से नागपुर पुलिस ने ऐसे कराया मुक्त
‘रिंकू कहां है? आज उसका काम तमाम कर दूंगा’, ठाणे के होटल में चाकू लेकर घुसा शख्स, जमकर की तोड़फोड़
उपजाऊ खेत बचाने गडचिरोली के किसान पहुंचे उपराष्ट्रपति के द्वार, जमीन अधिग्रहण का किया साफ विरोध
जब पति की नींद खुली तो महिला द्वारा जहर पीने की बात सामने आते ही उसे तत्काल ग्रामीण अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे गड़चिरोली जिला अस्पताल में रेफर किया गया। वर्तमान में जिला अस्पताल में नर्स पर उपचार शुरू होकर उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। इधर घटना के तीसरे दिन सोमवार को शाम के समय गड़चिरोली पुलिस थाने में इस घटना संदर्भ में मामला दर्ज किया गया है।
महिला के बयान पर मामला दर्ज
थानेदार विनोद चव्हाण ने बताया कि पीड़ित महिला अस्पताल में भर्ती है। अस्पताल में महिला द्वारा दिये गये बयान अनुसार पुलिस थाने में मुलचेरा तहसील के तहसील स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. विनोद म्हशाखेत्री के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान गिरफ्तारी की जाएगी।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र से अलग होगा विदर्भ? मंत्री बावनकुले के बयान से गरमाई सियासत, बोले- हम उस ओर…
वरिष्ठ स्तर पर भिजवाया निलंबन का प्रस्ताव
गड़चिरोली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुहास गाडे ने कहा कि मुलचेरा के तहसील स्वास्थ्य अधिकारी वर्ग 1 के अधिकारी होने के कारण उनके निलंबन का प्रस्ताव हमने वरिष्ठ स्तर पर भिजवाया है।
नर्सों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी?
गड़चिरोली जिले के ग्रामीण और दुर्गम परिसर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्वास्थ्य उपकेंद्र और स्वास्थ्य टीम में नर्सें सेवा दे रही है। इस तरह की घटनाएं यदि घटती है तो महिला स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी होगी? ऐसा सवाल अब उपस्थित हो रहा है।
