-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli Narayanpur Naxal Encounter 4 Killed Police Success
गड़चिरोली में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर, 2 दिन चला ऑपरेशन
- Written By: आकाश मसने
Naxalite Encounter: गड़चिरोली-नारायणपुर सीमा पर पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 3 महिला समेत 4 नक्सली ढेर हुई। सुरक्षाबलों में इस मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए है।

मुठभेड़ के बाद बरामद नक्सली सामग्री के साथ सुरक्षाबलों के जवान (फोटो नवभारत)
Gadchiroli Naxal Encounter News: महाराष्ट्र के गड़चिरोली और छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले की सीमा पर स्थित कोपर्शी जंगल परिसर में नक्सलियों की मौजूदगी की गोपनीय जानकारी मिलते ही जिला पुलिस बल ने नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया। बुधवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ छिड़ गई। पुलिस जवानों ने जवाबी कार्रवाई में 4 नक्सलियों को मार गिराया, जिनमें 3 महिला और 1 पुरुष नक्सली शामिल हैं। घटनास्थल से भारी मात्रा में नक्सली सामग्री भी बरामद की गई है।
इस सफलता को नक्सल आंदोलन के लिए बड़ा झटका और पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल के मार्गदर्शन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) एम रमेश के नेतृत्व में की गई। विशेष रूप से बुधवार शाम 5 बजे तक मुठभेड़ जारी रहने की जानकारी पुलिस विभाग ने दी है।
बारिश में 2 दिनों तक चला अभियान
भामरागड़ तहसील अंतर्गत कोपर्शी जंगल परिसर में नक्सलियों के गट्टा दलम और कंपनी क्रमांक 10 समेत अन्य नक्सली घात लगाकर छिपे होने की गोपनीय जानकारी जिला पुलिस को मिली थी। इस आधार पर सोमवार से अपर पुलिस अधीक्षक एम रमेश के नेतृत्व में सी-60 के 19 पथक और सीआरपीएफ व क्यूएटी के 2 पथक अभियान पर रवाना हुए।
सम्बंधित ख़बरें
बूथ कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री तक, देवेंद्र फडणवीस का वह सफर जो हर किसी के लिए प्रेरणा है
नागपुर से इतना खास लगाव क्यों रखते हैं देवेंद्र फडणवीस? तस्वीरों में जानिए सफर!
अजीत पवार और बारामती: सात बार विधायक बनने से लेकर बारामती मॉडल गढ़ने तक का राजनीतिक सफर
युवाओं के सामने उद्धव ने सिर झुकाया, जंतर-मंतर पर CJP के मंच से भरी हुंकार, बोले- महाराष्ट्र आपके साथ है
पिछले कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ सीमा क्षेत्र समेत आसपास के इलाकों में मूसलाधार बारिश हो रही थी, बावजूद इसके पुलिस जवानों ने लगातार दो दिनों तक अभियान जारी रखा और बुधवार सुबह कोपर्शी जंगल परिसर में पहुँचे। यहीं पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस जवानों ने चार नक्सलियों को मार गिराया। घटनास्थल से जवानों ने एक एसएलआर, दो इंसास राइफल और एक थ्री-नॉट-थ्री राइफल जब्त की है।
दिनभर जारी रही मुठभेड़
लगातार दो दिनों तक मूसलाधार बारिश में नक्सल विरोधी अभियान चलाने के बाद बुधवार सुबह कोपर्शी जंगल परिसर में घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने पुलिस जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी।
नक्सलियों की पहचान बाकी
नक्सलियों की गोलीबारी का जवानों ने डटकर सामना किया और जवाबी फायरिंग शुरू की। दोनों ओर से गोलियों की बौछार दिनभर जारी रही। इस मुठभेड़ में पुलिस ने तीन महिला नक्सली समेत एक पुरुष नक्सली को मार गिराया। विशेष रूप से यह मुठभेड़ सुबह से लेकर शाम 5 बजे तक लगातार चलती रही। मारे गए नक्सलियों के नाम समाचार लिखे जाने तक स्पष्ट नहीं हो पाए थे।
यह भी पढ़ें:- सुबह उद्धव शाम को फडणवीस, राज ठाकरे के ‘शिवतीर्थ’ पर सियासी संगम; क्या BMC चुनाव के बदलेंगे समीकरण?
भूपति और केदारी रेड्डी की मौजूदगी में बैठक
गड़चिरोली में पिछले 4 वर्षों से नक्सली गतिविधियां काफी हद तक सीमित हो गई हैं। लगातार हुई मुठभेड़ों में कई बड़े नक्सली नेता और सदस्य मारे जा चुके हैं, साथ ही नई भर्ती भी लगभग बंद हो गई है। वहीं, पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में भी नक्सल विरोधी अभियान तेज होने से नक्सलियों की घेराबंदी हो रही है। इन्हीं हालातों पर चर्चा करने के लिए केंद्रीय समिति सदस्य भूपति और प्रभारी नेता केदारी रेड्डी उर्फ कोसा कोपर्शी के जंगल में पहुँचे थे। माना जा रहा है कि इस कार्रवाई से नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है।
उल्लेखनीय है कि पिछले चार-पांच वर्षो की अवधि में जिला पुलिस दल नक्सल आंदोलन पर हावी होते दिखाई दे रहा है। इस अवधि में विभिन्न जगहों पर हुई मुठभेड़ में अनेक वरिष्ठ नक्सली मारे जाने के कारण नक्सल आंदोलन के रीढ़ की हड्डी टूट गयी है। जिससे जिले में नक्सली गतिविधियां काफी हद तक कम हो गयी थी।
Gadchiroli narayanpur naxal encounter 4 killed police success
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ट्विशा शर्मा मौत मामला: गिरिबाला सिंह की जमानत अर्जी पर सुनवाई टली, 100 वर्षीय मां की देखभाल का दिया हवाला
Jul 22, 2026 | 09:44 AMनागालैंड में कांग्रेस का पत्ता साफ! मोकोकचुंग के कई नेताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा, नेतृत्व पर लगाए गंभीर आरोप
Jul 22, 2026 | 09:42 AMराहुल गांधी के खिलाफ धरने पर बैठेगी BJP, कांग्रेस मुख्यालय का करेगी घेराव, आज देशव्यापी प्रदर्शन की तैयारी
Jul 22, 2026 | 09:38 AM2026 की मोस्ट अवेटेड एक्ट्रेसेज़, रकुल प्रीत से रश्मिका तक हर किरदार करेगा सरप्राइज
Jul 22, 2026 | 09:27 AMराम मंदिर चंदा चोरी पर हाईकोर्ट का प्रहार, ‘भ्रष्टाचारियों को मिले फांसी की सजा’, समाज की चुप्पी पर उठाए सवाल
Jul 22, 2026 | 09:26 AMधर्मेंद्र प्रधान तुरंत इस्तीफा दें, 5 बार CM रहे दिग्गज नेता ने बोला धावा; किसने बढ़ाई शिक्षा मंत्री की टेंशन?
Jul 22, 2026 | 09:24 AMबूथ कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री तक, देवेंद्र फडणवीस का वह सफर जो हर किसी के लिए प्रेरणा है
Jul 22, 2026 | 09:22 AMवीडियो गैलरी

Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PM
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM













