गड़चिरोली में बदला लेने के लिए महिला की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने 12 घंटे के भीतर नाबालिग समेत तीन को दबोचा
Gadchiroli Crime News: गड़चिरोली पुलिस ने मेंढा गांव में महिला की हत्या की गुत्थी 12 घंटे में सुलझाई। मां की मौत का बदला लेने के लिए नाबालिग और उसके पिता ने शामकला किरंगे की हत्या की साजिश रची थी।
- Written By: रूपम सिंह
गड़चिरोली पुलिस स्टेशन (सोर्स-सोशल मीडिया)
Gadchiroli Woman Killed News: गत शुक्रवार को गड़चिरोली तहसील अंतर्गत मेंढा गांव निवासी अक्षय भानारकर नामक व्यक्ति के घर में शाकमला सुखदेव किरंगे नामक महिला का शव खून से लथपथ अवस्था में मिला था। इस मामले की गंभीरता से जांच कर एलसीबी और गड़चिरोली शहर पुलिस ने केवल 12 घंटों के भीतर महिला की हत्या के आरोप में एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में पकड़े गए नाबालिग का सौतेला पिता भी शामिल है। बताया जा रहा है कि, दो माह पहले गड़चिरोली-चंद्रपुर मार्ग पर वैनगंगा नदी में स्नान करते समय गड़चिरोली शहर के रामनगर निवासी कांता मोहुर्ले की डुबने से मृत्यु हो गई थी।
इस घटना को आकस्मिक न समझते हुए और अपनी मां को स्नान करने के बहाने ले जाकर उसे नदी में धकेलकर उसकी हत्या करने का संदेह जताते हुए मृतक महिला के नाबालिग बेटे और सौतेले पिता ने अन्य एक सहयोगी के साथ मिलकर शामकला किरंगे की हत्या कर दी। इस घटनाक्रम की शहर पुलिस ने भी पुष्टी की है। इस मामले में पुलिस ने मृतक कांता मोहुर्ले के पति अहिल्यानगर जिले के सिरसगांव निवासी सुदामा रामभाऊ चौधरी (33) व उसके नाबालिग बेटे और इचेतन धर्मराव खोब्रागडे को गिरफ्तार किया है।
सम्बंधित ख़बरें
मराठा युवाओं के उत्थान में सारथी की बड़ी भूमिका, CM देवेंद्र फडणवीस ने किया निपुण सेतु का ऐलान
राज ठाकरे ने मनसे पदाधिकारियों को दिया अल्टीमेटम, बोलें- ‘निष्क्रिय मत बैठो, तुरंत काम में जुट जाओ’
उधर एकनाथ शिंदे का ऑपरेशन टाइगर, इधर फ्लाइट में एक साथ दिखे सीएम फडणवीस और उद्धव ठाकरे; सियासी हलचल तेज
Mumbai News: भायंदर-बोरीवली के बीच जंबो ब्लॉक, रविवार को दिन में नहीं होगा ब्लॉक
10 मार्च को डुबने से हुई थी कांता की मृत्यु
10 मार्च को कांता मोहुलें और अन्य सहयोगी महिलाएं चंद्रपुर-गडचिरोली मार्ग पर बहनेवाली वैनगंगा नदी में स्नान करने के लिये गयी थी। जहां पर भोजन करने के बाद स्नान करते समय कांता गहरे पानी में चले जाने के कारण उसकी डूबने से मृत्यु होने की घटना घटी। लेकिन कांता की मृत्यु डूबने से नहीं बल्कि शामकला के धक्का देने से होने का संदेह आरोपी नाबालिग और उसके सौतेले पिता को था। जिसके चलते षडयंत्र रचकर शुक्रवार 8 मई को शामकला की हत्या की गई।
यह भी पढ़ें:- Nashik Kumbh Mela 2027: श्रद्धालुओं की प्यास बुझाने के लिए मनपा का मेगा प्लान, प्रतिदिन 940 ML पानी की आपूर्ति
आरोपियों का 5 दिनों का पीसीआर
शामकला किरंगे की हत्या होने की घटना उजागर होने के बाद पुलिस ने जांच चक्र घुमाते हुए नाबालिग समेत तीन आरोपियों को महज 12 घंटों के भीतर गिरफ्तार किया था। नाबालिग आरोपी को बाल न्याय मंडल के सामने पेश किया गया। और सुदामा चौधरी व चेतन खोब्रागडे को न्यायालय में पेश किया गया। जहां न्यायालय ने आरोपियों को 5 दिनों तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है। मामले की अधिक जांच गडचिरोली पुलिस कर रही है।
