गड़चिरोली में कंक्रीट की सड़कों ने छीनी पेड़ों की छांव, चामोर्शी-चंद्रपुर मार्ग पर राहगीर बेहाल!

Gadchiroli National Highway: गड़चिरोली में नेशनल हाईवे तो बना, लेकिन हरियाली गायब! चामोर्शी और चंद्रपुर मार्ग पर हजारों पेड़ों की कटाई के बाद नहीं हुआ पौधारोपण। कड़ी धूप में राहगीर परेशान।
National Highway construction in Gadchiroli leads to massive tree cutting. Commuters face extreme heat on Chamorshi and Chandrapur roads due to lack of plantation.
गड़चिरोली हाईवे (सौजन्य-नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Gadchiroli Tree Cutting: गड़चिरोली जिले में राष्ट्रीय महामार्ग का निर्माण कार्य शुरू है। जिले में राष्ट्रीय महामार्ग के निर्माण कार्य के लिए सड़क किनारे स्थित सैकड़ों पेड़ों की कटाई की गई। लेकिन जिले में चामोर्शी व चंद्रपुर मार्ग पर हाईवे का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बावजूद अब तक पौधे नहीं लगाए गए हैं। जिससे महामार्ग का निर्माण तो हो रहा है, लेकिन पौधारोपण करने की ओर अनदेखी होने की बात नागरिकों द्वारा कही जा रही है।

हाईवे निर्माण के बाद जो पेड़ बच गए वही हाईवे के किनारे नजर आ रहे है। राष्ट्रीय महामार्ग के किनारे पौधारोपण करने की मांग की जा रही है।

जिले में बीते कुछ वर्षों से राष्ट्रीय महामार्ग का निर्माण कार्य शुरू है। इसके तहत जिले में चामोर्शी तथा चंद्रपुर मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ है, वहीं धानोरा मार्ग पर निर्माण कार्य जारी है। आरमोरी मार्ग का निर्माण होना अभी शेष है।

जिले में चामोर्शी मार्ग व चंद्रपुर मार्ग पर राष्ट्रीय महामार्ग निर्माण होने के पूर्व अनेक पेड़ नागरिकों को छाया देते हुए नजर आ रहे थे। लेकिन हाईवे के निर्माण के चलते सड़क किनारे सैकड़ों पेड़ों की कटाई की गई। हाईवे का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ। वहीं इस महामार्ग पर वाहनों का आवागमन सुलभ हुआ।

लेकिन पेड़ों की कटाई होने के बाद नए सिरे से पौधे नहीं लगाए गए है। जिसके चलते जो पुराने बचे पेड़ है, वहीं राहगीरों के लिए साया बने हुए है। वहीं धानोरा मार्ग पर भी निर्माण कार्य शुरू है। जिसके चलते यहां भी हाईवे के लिए बाधा बनने वाले हरे-भरे पेड़ काटे जा रहे है। जो पेड़ बच गए है, वहीं नागरिकों के लिए इस कड़ी धूप में साया बन रहे है।

उजड़े नजर आ रहे मार्ग

  • राष्ट्रीय महामार्ग का निर्माण कार्य किया जा रहा है, इन निर्माण कार्य के चलते सड़कों की चौड़ाई बढ़ाई जा रही है। जिसके चलते इस महामार्ग में बाधा बनने वाले पेड़ काटे जा रहे है।
  • राष्ट्रीय महामार्ग का निर्माण होने के कारण यातायात तो सुलभ हो रही है, लेकिन मार्ग उजड़े नजर आ रहे है। जिले के चामोर्शी तथा चंद्रपुर मार्ग पर सड़क किनारे काफी कम मात्रा में बचे पेड़ नजर आते है।
  • पेड़ की छाया नहीं होने के कारण नागरिकों को कड़ी धूप में ही हाईवे से गुजरना पड़ता है। जिससे सड़क किनारे पेड़ आवश्यक है।

कड़ी धूप में छांव के लिए तरस रहे राहगीर

चंद्रपुर मार्ग पर पूर्ण रूप से सीमेंट-कांक्रीट मार्ग बनने के चलते मार्ग के अधिकत्तर पेड़ निर्माण कार्य के चलते विलुप्त हुए है। जिससे इस मार्ग पर नागरिकों को छाया के लिए तरसना पड़ रहा है। धानोरा मार्ग पर निर्माण कार्य जारी है। जिससे यहां भी अनेक स्थानों पर पेड़ों की कटाई हुई है। अब केवल आरमोरी मार्ग का निर्माण कार्य शेष है। जिससे इसी मार्ग पर ही हरे-भरे पेड़ नजर आ रहे है। लेकिन कुछ दिनों में इस मार्ग पर भी राष्ट्रीय महामार्ग का निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। जिससे इस मार्ग पर भी यहीं नजरा दिखाई देने की बात कहीं जा रही है।

हाईवे के किनारे पेड लगाना आवश्यक

नागरिक विशाल बारसागडे का कहना है कि जिले में राष्ट्रीय महामार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ है। जिसके चलते दर्जायुक्त सड़कें बनने के चलते यातायात में सुधार हुआ हैं। लेकिन इस निर्माण कार्य के चलते पेड़ कटने के कारण नागरिकों को छाया नहीं मिल रही है। जिससे नागरिकों को परेशानी हो रही है। अनेक नागरिक दोपहिया से आवागमन करते है, इन दिनों धूपकाले के दिन शुरू है। ऐसे में व्यापक परेशानी होती है। जिससे हाईवे के किनारे पेड़ लगाना आवश्यक है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com