Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चामोर्शी और गड़चिरोली के दर्जनों गांवों पर ‘खनन’ का साया? JSW लौह परियोजना की एक्सक्लूसिव लिस्ट आई सामने

JSW Iron Ore Project Gadchiroli: गड़चिरोली और चामोर्शी में JSW लौह परियोजना की हलचल! भूमि अधिग्रहण की आशंका से किसान चिंतित। जानें किन गांवों की सूची हुई तैयार और क्या हैं ग्रामीणों की मांगें।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Mar 25, 2026 | 12:41 PM

भूमि अधिग्रहण (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Land Acquisition Chamorshi Villages: गड़चिरोली जिले में नामांकित जेएसडब्लू कंपनी की प्रस्तावित लौह परियोजना को लेकर हलचल तेज हो गई है। इस परियोजना के लिए चामोर्शी तथा गड़चिरोली तहसील के कई गांवों की कृषि भूमि अधिग्रहित किए जाने की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन द्वारा संबंधित क्षेत्रों की जमीनों की प्राथमिक जानकारी एकत्रित की जा रही है, जिसके चलते किसान, भूमिधारक और ग्रामीणों में चिंता का माहौल बन गया है।

जानकारी के अनुसार, इस परियोजना के लिए चंद्रपुर तथा गड़चिरोली जिलों की कुछ आवश्यक जमीनों की सूची तैयार की गई है। इसमें जिले के चामोर्शी तथा गड़चिरोली तहसील के कई गांवों को शामिल किया गया है। हालांकि अब तक इस संबंध में कोई अंतिम आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं हुई है, लेकिन जमीन का ब्यौरा, क्षेत्रफल और गांववार जानकारी जुटाने की प्रक्रिया शुरू होने से लोगों में भूमि अधिग्रहण की आशंका गहराने लगी है।

किसानों में चिंता

भूमि अधिग्रहण की चर्चा सामने आते ही किसानों ने चिंता व्यक्त करनी शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि खेती ही उनकी आजीविका का मुख्य आधार है और यदि जमीन अधिग्रहित होती है तो उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है। किसानों ने उचित मुआवजा, पुनर्वास, परिवार के सदस्यों को रोजगार, वैकल्पिक जमीन और पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग उठानी शुरू कर दी है।

सम्बंधित ख़बरें

रेल सुरक्षा बल की सतर्कता, ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के तहत RPF की बड़ी कार्रवाई; 5 बच्चों की सुरक्षित घर वापसी

भंडारा में ‘फ्यूल लॉकडाउन’! युद्ध सात समंदर पार, पर पेट्रोल के लिए यहां मची है चीख-पुकार

जालना में स्वच्छता पर जोर, मनपा ने दिए सख्त निर्देश; सफाई कर्मियों की उपस्थिति और वाहनों की निगरानी पर जोर

छत्रपति संभाजीनगर मनपा और जिला प्रशासन की बैठक, चार साल से अटकी सफारी पार्क योजना को मिल सकती है रफ्तार

कई ग्रामीणों का यह भी कहना है कि ग्रामसभा की सहमति और स्थानीय लोगों की राय के बिना कोई निर्णय नहीं लिया जाना चाहिए। दूसरी ओर, जिले में बड़े औद्योगिक प्रकल्प के आने से स्थानीय युवाओं को रोजगार, सड़क, बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विकास होने की उम्मीद भी जताई जा रही है।

विकास के नाम पर अधिकारों से समझौता नहीं

खनिज संपदा से समृद्ध जिले को परियोजना के माध्यम से औद्योगिक पहचान मिल सकती है, ऐसा भी माना जा रहा है। लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि विकास के नाम पर किसानों और आदिवासी समुदाय के अधिकारों से समझौता नहीं होना चाहिए। फिलहाल इस परियोजना को लेकर प्रशासन, शासन या कंपनी की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन जमीन से जुड़ी गतिविधियों ने चामोर्शी और गड़चिरोली तहसील के गांवों में चर्चा और चिंता दोनों बढ़ा दी हैं। अब सभी की नजर शासन और प्रशासन की अगली भूमिका पर टिकी हुई है।

यह भी पढ़ें – अशोक खरात ने 5 लोगों की दी नरबलि! नासिक सेक्स स्कैंडल मामले में खुले कई राज, कोर्ट भी चकराया

अधिग्रहण की सूची में इन गांवों का समावेश

चार्मोशी तहसील

क्रमांक गांव
1 चामोर्शी
2 निमगांव
3 विक्रमपुर
4 श्रीनिवासपुर
5 जयनगर
6 कृष्णानगर
7 डारली रीठी
8 भिवापुर
9 गौरीपुर
10 वलसरा
11 मुरखला
12 नवेगांव
13 रामपुरी
14 आमगांव

गड़चिरोली तहसील

क्रमांक गांव
1 गड़चिरोली
2 दर्शनमाला
3 दर्शनचक
4 गोविंदपुर
5 येवली
6 मारकबोडी
7 डोंगरगांव बुक
8 डोंगरगांव
9 तुकुम
10 शिवनी
11 सुरसुंड
12 चाक
13 हिरापुर
14 राखी
15 मुडझा बुज
16 नवेगांव
17 मुडझा तुकुम
18 महासली
19 क्रिपाल
20 सिरपूरचक

Gadchiroli jsw iron ore project land acquisition farmers concern chamorshi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 25, 2026 | 12:41 PM

Topics:  

  • Gadchiroli News
  • JSW Steel
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.